Jain News Indore – Swaraj Vani

इंदौर में 11 अक्टूबर को तपस्वी सम्मान समारोह, 300 से अधिक तप आराधकों का होगा सम्मान
इंदौर में जैन इंटरनेशनल फोरम द्वारा 11 अक्टूबर को रवींद्र नाट्यगृह में 300 से अधिक तपस्वियों का सम्मान होगा। मुनि श्री सुधासागर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

जैन फोरम ने मुनि श्री सुधासागर जी महाराज को श्रीफल समर्पित कर तपस्वी सम्मान समारोह के लिए किया निवेदन

11 अक्टूबर को रवींद्र नाट्यगृह में 300 से अधिक तप आराधकों का होगा सम्मान

दैनिक स्वराज वाणी

इंदौर, 8 अक्टूबर। जैन इंटरनेशनल फोरम के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आचार्य श्री 108 सुनीलसागर जी महाराज एवं तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज के पावन चरणों में श्रीफल समर्पित कर आगामी तपस्वी सम्मान समारोह में पधारने का विनम्र निवेदन किया। इस अवसर पर समस्त तपस्वियों के लिए मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

फोरम के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि वरिष्ठ पदाधिकारी कांतिलाल बम, निर्मल कासलीवाल, अशोक मेहता, भगवतसिंह नागोरी, राजेश जैन दद्दू एवं मयंक जैन ने गुरुदेव के समक्ष फोरम की भावनाएं रखीं और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

300 से अधिक तपस्वियों का होगा सम्मान

जैन फोरम द्वारा प्रतिवर्ष चातुर्मास के दौरान कठोर तपस्या एवं तप आराधना करने वाले तपस्वियों का सम्मान किया जाता है। इसी परंपरा के अंतर्गत इस वर्ष रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को इंदौर के रवींद्र नाट्यगृह में भव्य तपस्वी सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें 300 से अधिक तप आराधकों का बहुमान किया जाएगा।

तपस्वियों का सम्मान करना तप धर्म की अनुमोदना है

इस अवसर पर गुरुदेव ने फोरम के कार्य की अनुमोदना करते हुए कहा कि तपस्वियों का सम्मान करना अर्थात तप धर्म की अनुमोदना करना है। जो समाज तपस्वियों का सम्मान करता है, वह समाज में त्याग और संयम की भावना को जीवित रखता है।

आचार्य श्री सुनीलसागर जी महाराज एवं मुनि श्री सुधासागर जी महाराज ने फोरम द्वारा समर्पित श्रीफल एवं सम्मान पत्र स्वीकार कर मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। पदाधिकारियों के अनुसार, गुरुदेव ने समारोह के लिए अपने आशीर्वचन भेजने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मैं कैसा हूं, उससे पहले जानो मेरा देव, गुरु और धर्म कैसा है : मुनिपुंगव सुधासागर जी
इंदौर में श्रावक संस्कार शिविर के पांचवें दिन मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज ने उत्तम सत्य धर्म की व्याख्या करते हुए देव, गुरु और धर्म के वास्तविक स्वरूप को जानने का संदेश दिया।

*मैं कैसा हूं, उससे पहले जानो – मेरा देव, गुरु और धर्म कैसा है : मुनिपुंगव सुधासागर जी*

राजेश जैन दद्दू

*इंदौर।* श्रावक संस्कार शिविर के पांचवें दिन विद्या सुधा मंडप में उत्तम सत्य धर्म की व्याख्या करते हुए मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज ने कहा – *सत्य केवल बोलना नहीं, वस्तु के यथार्थ स्वरूप को जानना भी सत्य धर्म है।*

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि आज की देशना में गुरु देव ने सत्य धर्म की विवेचना करते हुए कहा कि मनुष्य को अपने बारे में निर्णय लेने से पहले यह सोचना चाहिए कि उसका देव कैसा है, गुरु कैसा है और धर्म का स्वरूप क्या है। संसार में हर कोई अपने भगवान को सच्चा मानता है, पर केवल मान लेना पर्याप्त नहीं, पहले जानना जरूरी है।

*सत्य व्रत और सत्य धर्म में अंतर -*

महाराज जी ने कहा कि सत्य व्रत व्यवहार में झूठ न बोलना और अहिंसा की रक्षा है, जबकि सत्य धर्म वस्तु के यथार्थ स्वरूप को जानना है। “मैं झूठ नहीं बोलूंगा” यह संकल्प ही पूरा सत्य नहीं, प्रश्न यह भी होना चाहिए कि “सत्य वास्तव में है क्या?”

वृक्ष का तना, शाखा, पत्ते, फूल दिखाई देते हैं, पर किसी एक को पूरा वृक्ष नहीं कहा जा सकता। इसी प्रकार द्रव्य, गुण, पर्याय को समझकर वस्तु के वास्तविक स्वभाव को पहचानना ही सत्य धर्म है।

*भगवान को मानने से पहले जानो -*

जैन दर्शन अंधविश्वास से भगवान मानने को नहीं कहता। सच्चा देव वही है जो *अठारह दोषों से रहित, राग-द्वेष रहित वीतराग* हो। भगवान की पहचान नाम-आकृति से नहीं, गुणों से होती है। “जियो तो उसी दरवाजे, मरो तो उसी दरवाजे” का भाव रखो।

*सच्चा गुरु कौन? -*

व्यक्ति स्वयं पूर्ण न हो तो भी उसका मार्गदर्शक सच्चा होना चाहिए। सच्चा गुरु वही जो स्वयं ज्ञान, ध्यान, तप, संयम और अहिंसा के मार्ग पर चले और मोक्षमार्ग दिखाए। गुरु का मूल्य भीड़ या प्रसिद्धि से नहीं, त्याग और तप से आंका जाता है। गुरु की दिशा गलत तो शिष्य का मार्ग भी भटकेगा।

*किसी को सुधारना है तो दोष नहीं, दिशा देखो -*

किसी को बार-बार उसके पाप-दोष गिनाने से सुधार नहीं होता, वह धर्म से दूर होता है। उससे पूछो – “तुम्हारा भगवान कैसा है? तुम्हारा गुरु कैसा है?” वर्तमान पर्याय चाहे जैसी हो, यदि आदर्श सच्चा है तो परिवर्तन संभव है।

*महाराज जी के 5 प्रमुख संदेश -*

1. पहले भगवान को जानो, फिर मानो।

2. सत्य केवल बोलना नहीं, यथार्थ को जानना है।

3. सच्चे गुरु की पहचान ज्ञान-तप-संयम से करो।

4. किसी के दोष गिनाकर उसे मत तोड़ो, दिशा देखो।

5. सम्यक दर्शन की नींव सच्चे देव, शास्त्र, गुरु की पहचान है।

धर्मसभा में चक्रवर्ती सपना मनीष गोधा अध्यक्ष नवीन आनंद गोधा, अशोक डोशी, हर्ष जैन डॉ जैनेन्द्र जैन हुकमकाका संजय पाटोदी श्रुत जैन भुपेंद्र जैन विजय धुर्रा अक्षय कासलीवाल राहुल स्पोर्ट्स सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे

*प्रेषक – राजेश जैन दद्दू, मीडिया प्रभारी*

इंदौर के लाल अर्पित जैन ‘वाणी’ को देश का बड़ा ‘जैन युवा गौरव’ सम्मान, समाज में खुशी
जैन युवा गौरव सम्मान 2026 के लिए इंदौर के प्रसिद्ध विद्वान, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, युवा उद्योगपति और सामाजिक व्यक्तित्व अर्पित जैन ‘वाणी’ का ऋषभदेव गौरव न्यास ने चयन किया है। 18 अक्टूबर को इंदौर में राष्ट्रीय सम्मान समारोह होगा।

रिपोर्टर: राजेश जैन दद्दू

इंदौर। जैन युवा गौरव सम्मान 2026 के लिए इंदौर के सुप्रसिद्ध व्यक्तित्व श्री अर्पित जैन ‘वाणी’ का चयन किया गया है। देश की सर्वोच्च विद्वानों, गुणों की खान एवं सर्वमान्य संस्था ऋषभदेव गौरव न्यास द्वारा इस वर्ष 2026 के बड़े पुरस्कार ‘जैन युवा गौरव’ की उपाधि से उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस घोषणा से इंदौर सहित सकल जैन समाज में हर्ष का वातावरण है।

आत्मा की विशुद्धि ही सच्चा सम्मान है… इस सूक्ति को चरितार्थ करते हुए मालवा की धरती इंदौर के लिए यह गौरव का क्षण आया है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि ऋषभदेव गौरव न्यास द्वारा इस वर्ष के जैन युवा गौरव सम्मान 2026 के लिए इंदौर के अर्पित जैन ‘वाणी’ को चयनित किया जाना पूरे समाज के लिए गौरव की बात है।

जैन युवा गौरव सम्मान 2026 के लिए अर्पित जैन ‘वाणी’ का चयन

दद्दू ने बताया कि अर्पित जैन ‘वाणी’ इंदौर के प्रसिद्ध विद्वान, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, युवा उद्योगपति, बिल्डर, वाणी भूषण युवा रत्न एवं दिगंबर जैन समाज सामाजिक सांसद के उपाध्यक्ष हैं। परम गुरु भक्त, मिलनसार, परदुख कातर, वाणी के जादूगर और सरल मन व्यक्तित्व को इतने वृहद स्तर पर सम्मान मिलने पर संपूर्ण भारतवर्षीय सकल जैन समाज गौरवान्वित हुआ है।

समाजजनों ने कहा कि अर्पित जैन ‘वाणी’ को मिलने वाला यह सम्मान समाज, युवा और देश को नई प्रेरणा देगा।

इंजी. अंबुज जैन और तनु जैन होंगे पुरस्कार प्रदाता

इस गरिमामय राष्ट्रीय सम्मान के इस वर्ष के पुरस्कार प्रदाता T.N.A Solution Pvt. Ltd. के इंजी. अंबुज जैन एवं तनु जैन, गुड़गांव/इंदौर निवासी हैं।

समाज के वरिष्ठजनों ने दी अर्पित जैन ‘वाणी’ को बधाई

इस उपलब्धि पर समाज के वरिष्ठजन अमित जैन कासलीवाल, हंसमुख जैन गांधी, डॉ. जैनेन्द्र जैन, टीके जैन, वेद आनंद, नवीन गोधा, हर्ष जैन, आकाश जैन कोल, अक्षय जैन कासलीवाल एवं महिला परिषद् की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन, रेखा जैन श्रीफल और सोनाली बागढीया आदि ने अर्पित जैन ‘वाणी’ को बधाई दी।

साथ ही सभी ने ऋषभदेव गौरव न्यास की पूरी टीम को इस गरिमामय आयोजन के लिए विशेष धन्यवाद, साधुवाद एवं अनुमोदना प्रेषित की है।

18 अक्टूबर को रवीन्द्र नाट्य गृह इंदौर में सम्मान समारोह

जैन युवा गौरव सम्मान 2026 का राष्ट्रीय सम्मान समारोह आगामी 18 अक्टूबर 2026, रविवार को रवीन्द्र नाट्य गृह, इंदौर में आयोजित होगा।

यहां संपूर्ण देश के वरिष्ठ व्यक्तित्वों तथा राजनीतिक और सामाजिक वरिष्ठजनों के निर्देशन एवं सानिध्य में अर्पित जैन ‘वाणी’ को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

सकल दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठजनों ने श्री अर्पित जैन ‘वाणी’ को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि जैन युवा गौरव सम्मान 2026 युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा और समाज के युवाओं को धर्म, सामाजिक सेवा तथा अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा देगा।

इंदौर में 9 सितंबर को सजेगा प्रभु भक्ति का अद्भुत दरबार, नरीमन सिटी में विराट महापूजा
पर्युषण महापर्व पर इंदौर नरीमन सिटी में भगवान श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ की विराट महापूजा होगी। पुष्पों से दिव्य महापूजा, दीप सज्जा, मनमोहक अंगरचना और संगीतात्मक आरती श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेंगी।

पर्युषण का आज नरीमन नागेश्वर के नाम: 9 सितंबर को होगी भव्य विराट महापूजा, प्रभु भक्ति का सजेगा अद्भुत दरबार

मनमोहक अंगरचना, पुष्प-दीप सज्जा और संगीतात्मक आरती रहेंगी विशेष आकर्षण

इंदौर (प्रदीप जैन)। नरीमन सिटी विराट महापूजा का भव्य आयोजन पर्युषण महापर्व के पावन अवसर पर आज 9 सितंबर को नरीमन सिटी में भगवान श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ की आराधना के लिए किया जाएगा। ‘विराट महापूजा एवं प्रभु भक्ति’ के इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सपरिवार शामिल होकर प्रभु आराधना का लाभ लेंगे।

श्री नरीमन नवकार जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्रीसंघ ट्रस्ट के अध्यक्ष निलेश जैन ने बताया कि पर्युषण महापर्व के अवसर पर आयोजित होने वाली इस विराट महापूजा को लेकर समाजजनों में उत्साह है। श्रद्धालु सपरिवार शामिल होकर भगवान श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ की आराधना करेंगे।

नरीमन सिटी विराट महापूजा में मनमोहक अंगरचना और पुष्प सज्जा

प्रवीण गुरूजी के अनुसार भगवान की मनमोहक अंगरचना, पुष्पों से दिव्य महापूजा, दीपों की भव्य सज्जा एवं संगीतात्मक आरती आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहेंगे। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को पर्युषण की धर्माराधना, आत्मचिंतन एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से जोड़ना है।

पर्युषण महापर्व के बीच होने वाला यह धार्मिक आयोजन भगवान श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ की आराधना और प्रभु भक्ति को समर्पित रहेगा। विशेष रूप से पुष्पों और दीपों से होने वाली सज्जा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी।

डॉ. विपिन वागरेचा और आयुष बोहरा देंगे भावपूर्ण प्रस्तुति

विजय जैन गोटावाला ने बताया कि डॉ. विपिन वागरेचा भावपूर्ण प्रस्तुति देंगे, वहीं आयुष बोहरा के सुर भक्ति वातावरण को और भावपूर्ण बनाएंगे। संगीतात्मक आरती के साथ पूरा वातावरण प्रभु भक्ति से सराबोर रहेगा।

ये परिवार रहेंगे आयोजन के लाभार्थी

आयोजन के लाभार्थी राजेन्द्र-विभा, भरत-तृप्ति, अमित-गुंजन, शुभ, शौर्य, सना व अमायरा पारेख (मेट्रो) परिवार एवं संगम ग्रुप हैं।

समाजजनों से सपरिवार शामिल होने का आह्वान

ट्रस्टी आर.सी. जैन एवं मनीष शाह सहित नाना सेठ, बाबूलाल भंडारी, शरद जैन, महेंद्र कटारिया, अजय चौधरी, अजय अम्बोर, शान्तिलाल जैन, प्रवीण सकलेचा, प्रदीप आँचलिया, प्रकाशचंद जैन, दिलीप जैन, संदीप जैन, रितेश जैन, ऋषभ शाह, अल्केश गाँधी, अनिल कुमार जैन, अजीत जैन, अमित मेहता, अंकुश सिंह सिसोदिया, स्वप्निल नानावटी, सिद्धांत जैन एवं हितेश काकरिया ने समाजजनों से सपरिवार आयोजन में शामिल होकर प्रभु भक्ति का लाभ लेने का आह्वान किया है।

पर्युषण महापर्व के अवसर पर आयोजित नरीमन सिटी विराट महापूजा में भगवान श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ की आराधना के साथ धर्माराधना, आत्मचिंतन और प्रभु भक्ति का विशेष संगम देखने को मिलेगा।

बाहर की ऊंचाई नहीं, भीतर की नींव मजबूत कीजिए: मुनिश्री सुधासागर महाराज
बाहर की ऊंचाई नहीं, भीतर की नींव मजबूत कीजिए: मुनिश्री सुधासागर महाराज

जीवन में मिली सुविधाओं के लिए आभार व्यक्त करें, विरोध और कठिनाइयों को आत्मिक उन्नति का माध्यम बनाएं

रिपोर्टर: राजेश जैन दद्दू

इंदौर। धर्म, समाज, संस्कृति और जीवदया को समर्पित श्रमण संस्कृति के महाश्रमण मुनिश्री सुधासागर महाराज ने शनिवार को दलालबाग स्थित विद्यासुधा देशना मंडप में आयोजित धर्मसभा को संबोधित किया। अपनी पीयूष देशना में उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य जीवन में ऊंचाइयों को छूना चाहता है, लेकिन ऊंचा वही उठ सकता है जिसकी जड़ें मजबूत हों।

मुनिश्री ने कहा कि जिस प्रकार कोई पेड़ आकाश की ओर बढ़ने से पहले अपनी जड़ों को धरती में गहरा करता है, उसी प्रकार मनुष्य को भी बाहरी सफलता प्राप्त करने से पहले अपनी अंतरात्मा की नींव और मन की शांति को मजबूत करना चाहिए। केवल बाहरी उपलब्धियां व्यक्ति को महान नहीं बनातीं, बल्कि उसके विचार, संस्कार और आंतरिक स्थिरता ही उसकी वास्तविक ऊंचाई निर्धारित करते हैं।

सुविधाएं बढ़ीं, लेकिन मन की शांति कम हुई

मुनिश्री सुधासागर महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य के पास परिवार, धन, साधन, सुविधाएं, समाज, भगवान और गुरु सब कुछ उपलब्ध है। इसके बावजूद उसका मन शांत नहीं है। जैसे-जैसे भौतिक सुविधाएं बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे क्रोध, मान, माया और लोभ भी बढ़ते जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मनुष्य ने अपनी खुशी को दूसरों की प्रशंसा और बाहरी दिखावे से जोड़ लिया है। वह चाहता है कि लोग उसकी उपलब्धियों की प्रशंसा करें और उसके वैभव को स्वीकार करें। इसके विपरीत वास्तविक धर्म अपने भीतर उतरने, स्वयं को पहचानने और आत्मिक शांति प्राप्त करने का नाम है।

छोटी घटना भी छीन लेती है मन की शांति

मुनिश्री ने दैनिक जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारी शांति कितनी कमजोर है, इसका पता छोटी-सी घटना से चल जाता है। हम सुबह प्रसन्न होकर उठते हैं, लेकिन घर में टूथब्रश जैसी सामान्य वस्तु टूट जाए तो हमारा क्रोध पूरे वातावरण को बदल देता है।

उन्होंने कहा कि यदि इतनी छोटी घटना भी हमारी शांति छीन सकती है, तो हमें विचार करना चाहिए कि हमारा मन वास्तव में कितना मजबूत है। जीवन की बड़ी परिस्थितियों का सामना करने के लिए व्यक्ति को पहले छोटी-छोटी बातों पर अपने क्रोध और प्रतिक्रिया को नियंत्रित करना सीखना होगा।

मन से पूछिए—और क्या चाहिए?

मुनिश्री ने कहा कि पंचम काल में भारतभूमि, जैन कुल, भगवान, गुरु और धर्म का मिलना अपने आप में बहुत बड़ा सौभाग्य है। मनुष्य को बार-बार अपने मन से पूछना चाहिए कि उसे और क्या चाहिए।

उन्होंने कहा कि मन की भूख तब तक समाप्त नहीं होगी, जब तक मन स्वयं तृप्त होना नहीं सीखता। इच्छाओं की कोई सीमा नहीं होती। एक इच्छा पूरी होने के बाद दूसरी इच्छा जन्म ले लेती है। इसलिए सच्चा सुख अधिक से अधिक प्राप्त करने में नहीं, बल्कि जो मिला है उसमें संतोष और कृतज्ञता का अनुभव करने में है।

बुराइयों और कठिनाइयों को खाद बनाना सीखें

मुनिश्री ने जीवन की कठिनाइयों को देखने का दृष्टिकोण बदलने का संदेश देते हुए कहा कि बुराई से केवल घृणा मत कीजिए, बल्कि उसे खाद बनाना सीखिए। जिस प्रकार किसान गंदगी और कचरे को खाद बनाकर अच्छी फसल पैदा करता है, उसी तरह मनुष्य भी विरोध, अपमान, कठिनाई और संकट को अपनी आत्मिक उन्नति का माध्यम बना सकता है।

मानतुंग आचार्य का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि विपरीत परिस्थितियां भी महान साधना और उपलब्धि का कारण बन सकती हैं। समस्या यह नहीं है कि जीवन में कठिनाई क्यों आई, बल्कि महत्वपूर्ण यह है कि हमने उस कठिनाई से क्या सीखा और स्वयं को कितना बेहतर बनाया।

जो मिला है, उसके लिए आभार व्यक्त करें

मुनिश्री सुधासागर महाराज ने कहा कि मनुष्य को जीवन में प्राप्त प्रत्येक वस्तु के प्रति कृतज्ञ होना चाहिए। बाजरे की रोटी मिले तो उसे छोटा नहीं समझना चाहिए। रहने के लिए झोपड़ी मिली है तो उसके लिए भी धन्यवाद करना चाहिए। साइकिल या पुरानी गाड़ी मिली है तो उसका अपमान करने के बजाय उसके उपयोग और सहयोग को समझना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मनुष्य दूसरों के पास मौजूद वस्तुओं को देखकर दुखी होता है, लेकिन अपने पास उपलब्ध सुख-सुविधाओं को भूल जाता है। जो मिला है, पहले उसके लिए प्रसन्न और आभारी होना सीखना चाहिए। कृतज्ञता का भाव व्यक्ति के भीतर संतोष और शांति पैदा करता है।

अपने जीवन को कोसना सबसे खतरनाक

मुनिश्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि दूसरे व्यक्ति के अभिशाप से अधिक खतरनाक स्वयं अपने जीवन को कोसना है। “मेरी किस्मत खराब है” और “मेरे साथ ही हमेशा बुरा होता है” जैसे विचार मनुष्य को अंदर से कमजोर कर देते हैं।

इसके स्थान पर व्यक्ति के भीतर यह भाव होना चाहिए कि उसके पास बहुत कुछ है। उसे भगवान, गुरु और धर्म का सानिध्य प्राप्त हुआ है। जो भी जीवन में मिला है, उसके लिए आभार व्यक्त करने से नकारात्मकता समाप्त होती है और आत्मविश्वास बढ़ता है।

छोड़ने के बाद भी आभार रखना सच्चा धर्म

मुनिश्री ने कहा कि सच्चा धर्म केवल कुछ प्राप्त करने में नहीं, बल्कि छोड़ने के बाद भी आभार का भाव बनाए रखने में है। जिसने हमें कुछ दिया, जिसने हमारा साथ निभाया और यहां तक कि जिसने हमें कठिनाई दी, हर व्यक्ति और परिस्थिति से कुछ सीखने की दृष्टि विकसित करनी चाहिए।

प्रचार प्रमुख राजेश जैन दद्दू ने बताया कि धर्मसभा में बाल ब्रह्मचारी पारस भैया, चक्रवर्ती अध्यक्ष सपना मनीष गोधा, नवीन गोधा, सामाजिक संसद अध्यक्ष आनंद गोधा, महोत्सव अध्यक्ष अशोक डोशी, महामंत्री हर्ष जैन, डॉ. जैनेन्द्र जैन, संजय पाटोदी, श्रुत जैन, मयंक जैन, विकास पाटोदी, कमल अग्रवाल, मुक्ता जैन और सोनाली बगड़िया सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी समाजजन उपस्थित रहे।

गर्भ संस्कार की प्रणेता डॉ. ममता खासगीवाला का इंदौर में होगा विशेष सम्मान, 5 सितंबर को भव्य आयोजन
इंदौर वस्तुत्व महाकाव्य’ पर पीएचडी करने वाली डॉ. ममता अशोक खासगीवाला को सामाजिक संसद करेगी सम्मानित। आचार्य श्री सुनीलसागर जी महाराज संसघ के पावन सान्निध्य में घूंघट गार्डन में होगा समारोह।

इंदौर :गर्भ संस्कार की प्रणेता डॉ. ममता खासगीवाला का सामाजिक संसद करेगी विशेष सम्मान

‘वस्तुत्व महाकाव्य’ पर की है पीएचडी, आचार्य श्री सुनीलसागर जी महाराज के सान्निध्य में 5 सितंबर को होगा अलंकरण

राजेश जैन दद्दू

इंदौर।

डॉ. ममता खासगीवाला सम्मान समारोह का आयोजन 5 सितंबर को इंदौर में किया जाएगा। जैन समाज की सुप्रसिद्ध समाज सेविका, गर्भ संस्कार की प्रखर प्रणेता एवं साहित्य साधिका डॉ. ममता अशोक खासगीवाला (Ph.D.) को उनकी बहुआयामी सेवाओं और साहित्यिक योगदान के लिए सामाजिक संसद द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

यह पावन सम्मान समारोह प्रकृताचार्य परम पूज्य 108 श्री सुनीलसागर जी महाराज संसघ के पावन सान्निध्य में संपन्न होगा। आयोजन को लेकर जैन समाज में उत्साह का वातावरण है।

Table of Contents

डॉ. ममता खासगीवाला सम्मान समारोह कब और कहां होगा

गर्भ संस्कार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान

‘वस्तुत्व महाकाव्य’ पर किया गहन शोध

समाज सेवा और साहित्य साधना का होगा सम्मान

धर्मप्रेमी बंधुओं से आयोजन में शामिल होने का आग्रह

5 सितंबर को घूंघट गार्डन में होगा डॉ. ममता खासगीवाला सम्मान

सामाजिक संसद द्वारा आयोजित कार्यक्रम 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के अवसर पर दोपहर 1:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का स्थान घूंघट गार्डन, जैन कॉलोनी, इंदौर निर्धारित किया गया है।

इस अवसर पर संत सान्निध्य में डॉ. ममता खासगीवाला को विशेष अलंकरण प्रदान कर उनके सामाजिक, साहित्यिक एवं संस्कार संबंधी कार्यों का अभिनंदन किया जाएगा।

गर्भ संस्कार की प्रखर प्रणेता के रूप में बनाई पहचान

डॉ. ममता खासगीवाला न केवल एक समर्पित समाज सेविका हैं, बल्कि मातृत्व को संस्कारित करने वाली गर्भ संस्कार की अद्भुत कार्यशाला के माध्यम से सैकड़ों परिवारों को लाभान्वित कर रही हैं।

गर्भ संस्कार के माध्यम से भावी पीढ़ी में संस्कार, पारिवारिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि के विकास के लिए किए जा रहे उनके प्रयासों ने उन्हें समाज में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।

उनकी यही सक्रियता डॉ. ममता खासगीवाला सम्मान को विशेष बनाती है, क्योंकि सामाजिक संसद द्वारा उनकी समाज सेवा के साथ गर्भ संस्कार और साहित्य साधना के क्षेत्र में किए गए कार्यों को भी सम्मानित किया जा रहा है।

आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी के ‘वस्तुत्व महाकाव्य’ पर की पीएचडी

साहित्य के क्षेत्र में डॉ. ममता खासगीवाला का सबसे बड़ा अवदान श्रमण संस्कृति के महामहिम, दिगंबर जैन पट्टाचार्य आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज द्वारा रचित ‘वस्तुत्व महाकाव्य’ पर किया गया उनका गहन शोध है।

डॉ. ममता खासगीवाला ने ‘वस्तुत्व महाकाव्य’ ग्रंथ पर शोध करते हुए पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। यह शोध जैन साहित्य जगत में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जाता है।

जैन दर्शन और साहित्य से जुड़े एक महत्वपूर्ण ग्रंथ को शोध का विषय बनाकर उन्होंने साहित्यिक और अकादमिक क्षेत्र में भी अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है।

समाज सेवा, गर्भ संस्कार और साहित्य साधना का विशेष अलंकरण

डॉ. ममता खासगीवाला की बहुआयामी प्रतिभा—समाज सेवा, गर्भ संस्कार एवं साहित्य साधना—को देखते हुए सामाजिक संसद द्वारा उनके विशेष सम्मान का निर्णय लिया गया है।

विशेष बात यह है कि यह सम्मान प्रकृताचार्य परम पूज्य 108 श्री सुनीलसागर जी महाराज संसघ के पावन सान्निध्य में प्रदान किया जाएगा। संत सान्निध्य में होने वाले इस आयोजन को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह है।

आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से कार्यक्रम में पधारकर संत सान्निध्य का पुण्यार्जन करने और डॉ. ममता खासगीवाला का उत्साहवर्धन करने का विनम्र आग्रह किया है।

Indore के सुदामा नगर में रक्षाबंधन विधान, श्रद्धालुओं ने समर्पित किए 600 अर्घ्य
Indore गणाचार्य श्री सिद्धान्त सागर जी ससंघ के सानिध्य में सुदामा नगर में रक्षाबंधन विधान का भक्तिमय आयोजन। दिपटेश रावका के जन्मदिन पर रावका परिवार ने अभिषेक एवं शांतिधारा का पुण्य अर्जित किया।

Indore सुदामा नगर रक्षाबंधन विधान में उत्साह: आज 600 अर्घ्य समर्पित, 28 अगस्त को चढ़ेंगे 100 अर्घ्य

सुदामा नगर रक्षाबंधन विधान में गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ 600 अर्घ्य समर्पित किए गए। पूज्य गणाचार्य श्री सिद्धान्त सागर जी ससंघ के पावन सानिध्य में आयोजित विधान में बड़ी संख्या में समाजजनों ने भाग लेकर धर्मलाभ लिया। अब 28 अगस्त को विधान के अंतर्गत 100 अर्घ्य समर्पित किए जाएंगे।

पूज्य गणाचार्य श्री सिद्धान्त सागर जी ससंघ का मिला सानिध्य

सुदामा नगर में आयोजित रक्षाबंधन विधान को लेकर जैन समाज में विशेष उत्साह और भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। पूज्य गणाचार्य श्री सिद्धान्त सागर जी ससंघ के पावन सानिध्य में समाजजन पूरी श्रद्धा के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर रहे हैं। गुरुवार को विधान में समाजजनों की बहुत अच्छी उपस्थिति रही और श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ 600 अर्घ्य समर्पित किए।

दिपटेश रावका के जन्मदिन पर अभिषेक एवं शांतिधारा

आज समाज के श्री दिपटेश रावका जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में श्री कमल जी एवं किरण जी रावका परिवार ने विधान के अंतर्गत अभिषेक एवं शांतिधारा करने का पुण्य अर्जित किया। इस धार्मिक अवसर पर समाजजनों ने दिपटेश रावका को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।

प्रतिष्ठाचार्य नितिन झांझरी करा रहे विधान

प्रतिष्ठाचार्य श्री नितिन जी झांझरी जी विधि-विधान के साथ अत्यंत भक्तिभाव से सुदामा नगर रक्षाबंधन विधान को सम्पन्न करवा रहे हैं। धार्मिक क्रियाओं और मंत्रोच्चार से पूरे आयोजन स्थल पर धर्ममय वातावरण बना हुआ है।

समाज में विधान के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। चातुर्मास कमेटी ने कहा कि समस्त सुदामा नगर समाज के पुण्य से यह पावन अवसर प्राप्त हुआ है। सुदामा नगर आचार्य श्री सिद्धान्त सागर जी ससंघ चातुर्मास कमेटी, इंदौर ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है। 28 अगस्त को विधान में 100 अर्घ्य समर्पित किए जाएंगे।

Indore गुरु के बिना जीवन शुरू नहीं: मुनिश्री सुधा सागरजी ने बताए गुरु-शिष्य संबंध के प्रेरक सूत्र
मुनिश्री सुधा सागरजी प्रवचन Indore में गुरु और शिष्य के संबंध का महत्व बताते हुए कहा कि जिसके जीवन में गुरु नहीं, उसका जीवन शुरू नहीं। धर्मसभा में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: राजेश जैन दद्दू, indore

गुरु के बिना जीवन शुरू नहीं, गुरु की संपत्ति पर शिष्य का अधिकार: मुनिश्री सुधा सागरजी

Indore। मुनिश्री सुधा सागरजी प्रवचन इंदौर में गुरु और शिष्य के पवित्र संबंध पर प्रकाश डालते हुए मुनिश्री ने कहा कि जिसके जीवन में गुरु नहीं, उसका जीवन शुरू नहीं। गुरु वह होता है जो सब जानता है। शिष्य गुरु के पास इसलिए आता है कि उसके पास जो नहीं है, उसे जान सके और प्राप्त कर सके।

मुनिश्री ने कहा कि कोई स्वप्न में भी अपने गुरु एवं मां को कभी अज्ञानी न माने, क्योंकि गुरु और मां सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि जो पंच परमेष्ठी को मानते हैं, लेकिन उनकी बात नहीं मानते, ऐसे लोगों का कभी कल्याण नहीं होता।

मुनिश्री सुधा सागरजी ने बताया साधु और गुरु में अंतर

मुनिश्री सुधा सागरजी प्रवचन Indore के दौरान साधु और गुरु में अंतर बताते हुए मुनिश्री ने कहा कि साधु को नमोस्तु करो तो आशीर्वाद मिलेगा। साधु को साधु की दृष्टि से एवं गुरु को गुरु की दृष्टि से देखो। गुरु को नमोस्तु करोगे तो तुम्हें आशीर्वाद के साथ गुरु की वसीयत भी मिलेगी।उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार पिता एक होता है, चाचा अनेक हो सकते हैं, लेकिन वसीयत पिता लिखते हैं, चाचा नहीं। उसी प्रकार साधु भी अनेक होते हैं, लेकिन गुरु एक होता है। पिता की संपत्ति पर पुत्र का अधिकार होता है, लेकिन गुरु की संपत्ति पर शिष्य का अधिकार होता है।

शिष्य ही साधु को बनाता है गुरु

मुनिश्री ने कहा कि पिता स्वयं पिता नहीं बनता, बेटा पिता बनाता है। साधु की दीक्षा होती है, गुरु की नहीं। साधु किसी को गुरु नहीं बनाते, बल्कि शिष्य साधु को गुरु बनाते हैं। मुनिश्री के इन प्रेरक प्रवचनांशों को धर्मसभा में उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक सुना।

महिला मंडल ने किया भक्तिमय मंगलाचरण

प्रवचन के पूर्व सेत वाल महिला मंडल ने नृत्य एवं भक्तिमय मंगलाचरण किया। डॉक्टर जैनेंद्र जैन, मुक्ता, राजेश जैन दद्दू एवं लोहारी वाला सेठ परिवार ने मुनिश्री के समक्ष रजत भक्ति कलश स्थापित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।धर्मसभा में रानी डोषी, मुक्ता जैन, सोनाली बागड़िया, हर्ष जैन, विपुल बाझल, भूपेंद्र जैन, आकाश कोयला परिवार, अखिलेश, अरविंद सोधिया, श्रुत जैन आदि समाज श्रेष्ठी उपस्थित थे। धर्मसभा का संचालन अनुराग जैन ने किया।

भक्त के घर भगवान पधारे: सुधासागर जी महाराज की आहार चर्या का परिवार को मिला परम सौभाग्य
इंदौर में परम पूज्य मुनि श्री 108 सुधासागर जी महाराज को नवधा भक्ति पूर्वक आहार कराने का सौभाग्य जैन परिवार को मिला। आहार चर्या के बाद गुरुदेव ने पूरे परिवार को विशेष आशीर्वाद प्रदान किया।

महाराज को परिवार ने कराई नवधा भक्ति पूर्वक आहार चर्या

रिपोर्टर : राजेश जैन दद्दू, इंदौर

इंदौर। सुधासागर जी महाराज के पावन पदार्पण से जैन परिवार धन्य हो गया। श्रमण संस्कृति के महाश्रमण, तीर्थंकर सम उपकारी परम पूज्य जगतपूज्य निर्यापक मुनि पुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज को नवधा भक्ति पूर्वक आहार चर्या कराने का परम सौभाग्य परिवार को प्राप्त हुआ। परिवार ने इसे अपने जीवन का परम अहोभाग्य बताते हुए कहा कि भक्त के घर भगवान पधारे और अपने आशीर्वाद से पूरे परिवार को धन्य कर दिया।

सुधासागर जी महाराज के पड़गाहन से परिवार में हर्ष

परम पूज्य गुरुदेव के आहार हेतु पड़गाहन का सौभाग्य प्राप्त होते ही परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गई। शुद्धि, भक्ति और नवधा भक्ति विधि पूर्वक गुरुदेव को आहार कराया गया। आहार चर्या के पश्चात सुधासागर जी महाराज ने परिवार को विशेष आशीर्वाद प्रदान कर धन्य किया।

वरिष्ठ समाजसेवी एवं कार्य अध्यक्ष डॉ. जैनेन्द्र जैन ने कहा, “हम कृतज्ञ हैं कि भक्त के घर भगवान पधारे और हमें आशीष प्रदान कर धन्य किया। गुरुदेव का पदार्पण हमारे परिवार के लिए तीर्थ के समान है। उनके आहार से घर पवित्र हो गया और परिवार को मोक्षमार्ग की प्रेरणा मिली।”

सौभाग्यशाली परिवार ने प्राप्त किया आशीर्वाद

इस पुण्य अवसर पर डॉ. जैनेंद्र-मनोरमा जैन, मुक्ता-राजेश जैन (दद्दू), अतिशय जैन, साक्षी-सक्षम बड़जात्या, सविता-पवन मोदी, पिंकी-अनिल बजाज, निर्मला-प्रकाश कासलीवाल, कुणाल सोहिता, सम्यक-आयुषी सहित समस्त परिवार ने गुरुदेव की भक्ति कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

सकल परिवार ने गुरुदेव के चरणों में बारम्बार नमोस्तु करते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ रहने की मंगलकामना की। परिवार ने कहा कि सुधासागर जी महाराज के चरण पड़ने से घर और परिवार धन्य हो गए। यह पुण्य अवसर परिवार की स्मृतियों में सदैव अंकित रहेगा।

क्या है नवधा भक्ति?

जैन धर्म में मुनिराज को आहार कराने की विधि को नवधा भक्ति कहते हैं। पड़गाहन, उच्चासन, पाद प्रक्षालन, अर्चन, प्रणाम, मन शुद्धि, वचन शुद्धि, काय शुद्धि और एषणा शुद्धि—इन नौ विधियों से आहार कराना महापुण्य का कारण माना जाता है।

विनीत : डॉ. जैनेंद्र जैन परिवार, राजेश जैन (दद्दू) परिवार, इंदौर

5 दीक्षार्थियों को मिला मुनि सुधा सागर जी महाराज का दिव्य मंगल आशीर्वाद, अद्भुत दृश्य
मुनि सुधा सागर जी महाराज ने इंदौर में आचार्य विशुद्ध सागर जी से दीक्षा लेने वाले 5 दीक्षार्थियों को मंगल आशीर्वाद देकर धर्म, संयम और साधना की प्रेरणा दी।

5 दीक्षार्थियों को मिला मुनि सुधा सागर जी महाराज का दिव्य मंगल आशीर्वाद, भावुक कर देने वाला अद्भुत दृश्य

इंदौर। रिपोर्टर – राजेश जैन दद्दू

मुनि सुधा सागर जी महाराज के सानिध्य में इंदौर के तीर्थ स्वरूप आदिनाथ जिनालय, छत्रपति नगर में श्रमण संस्कृति की गुरु-शिष्य परंपरा का एक अद्भुत, भावपूर्ण और अविस्मरणीय दृश्य देखने को मिला। श्रमण संस्कृति के महामहिम पट्टाचार्य आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज से दिल्ली में दीक्षा ग्रहण करने वाले पांच दीक्षार्थी भाइयों को परम पूज्य तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक मुनिपुंगव 108 श्री सुधा सागर जी महाराज का वात्सल्यमयी मंगल आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि तीर्थ स्वरूप आदिनाथ जिनालय, छत्रपति नगर में चातुर्मासरत परम पूज्य मुनि सुधा सागर जी महाराज ने पांचों दीक्षार्थी भाइयों के सिर पर स्नेहपूर्वक हाथ रखकर उन्हें धर्म, संयम और साधना के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस भावपूर्ण अवसर को देखकर वहां उपस्थित श्रावक-श्राविकाएं भी भावविभोर हो गए।

मुनि सुधा सागर जी महाराज से मिला पांच दीक्षार्थियों को आशीर्वाद

श्रमण संस्कृति में गुरु और शिष्य का संबंध केवल ज्ञान प्रदान करने तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह त्याग, तप, संयम, साधना और आत्मकल्याण की परंपरा को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम माना जाता है। इंदौर में इसी गुरु-शिष्य परंपरा का अत्यंत भावपूर्ण स्वरूप समाजजनों को देखने को मिला।

पट्टाचार्य आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज से दिल्ली में दीक्षा ग्रहण करने वाले पांचों दीक्षार्थी भाई जब मुनि सुधा सागर जी महाराज के समक्ष पहुंचे तो वातावरण श्रद्धा और भक्ति से भर गया।

गुरुदेव ने सभी दीक्षार्थियों को वात्सल्य प्रदान करते हुए उनके सिर पर हाथ रखा और उन्हें श्रमण पथ पर आगे बढ़ने का मंगल आशीर्वाद दिया।

गुरु-शिष्य परंपरा का दिखा भावपूर्ण स्वरूप

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि यह दृश्य श्रमण संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा का एक अद्भुत और भावपूर्ण उदाहरण था। भावी मुनिराज के रूप में श्रमण पथ पर आगे बढ़ रहे पांचों दीक्षार्थी भाइयों को जगतपूज्य मुनिपुंगव 108 श्री सुधा सागर जी महाराज का वात्सल्यमयी आशीर्वाद प्राप्त हुआ।इस दौरान गुरुदेव एक-एक कर सभी दीक्षार्थियों के सिर पर स्नेह से हाथ फेरते हुए उन्हें मंगल आशीर्वाद प्रदान करते नजर आए।गुरुदेव का वात्सल्य पाकर कुछ दीक्षार्थी इतने भावविभोर हो गए कि वे उनके चरणों में झुक गए। मुनि सुधा सागर जी महाराज ने उन्हें उठाया और पुनः अपना मंगल आशीर्वाद दिया।यह दृश्य देखकर वहां मौजूद समाजजन भी भावुक हो उठे। पूरे वातावरण में शांति, श्रद्धा, समर्पण और गुरु के प्रति अटूट आस्था का भाव दिखाई दिया।

सिर पर हाथ रखकर दी धर्म साधना की प्रेरणा

राजेश जैन दद्दू ने बताया कि परम पूज्य मुनि सुधा सागर जी महाराज ने पांचों दीक्षार्थियों के सिर पर हाथ रखकर उन्हें धर्म साधना की प्रेरणा दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुदेव ने दीक्षार्थियों को धर्म, संयम और साधना के मार्ग पर अडिग रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने दीक्षा के कठिन मार्ग पर आत्मबल और गुरु के आशीर्वाद के महत्व को भी रेखांकित किया।

दीक्षा केवल बाहरी जीवन में परिवर्तन नहीं, बल्कि आत्मकल्याण के लक्ष्य को लेकर संसार की आसक्ति से दूर होते हुए त्याग, तप और संयम के पथ पर आगे बढ़ने का दृढ़ संकल्प है। ऐसे में गुरु का मार्गदर्शन और मंगल आशीर्वाद साधक के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

मुनि सुधा सागर जी महाराज के सानिध्य में पाद प्रक्षालन

इस विशेष अवसर पर पांचों दीक्षार्थी भाइयों ने परम पूज्य मुनि सुधा सागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन भी किया।पाद प्रक्षालन के दौरान दीक्षार्थियों के चेहरे पर गुरु के प्रति श्रद्धा और समर्पण का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था। समाजजनों के लिए भी यह अत्यंत दुर्लभ और भावपूर्ण अवसर रहा।गुरु के चरणों में समर्पण और उनसे प्राप्त आशीर्वाद ने पूरे आयोजन को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया। इस अवसर पर उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने भी गुरुदेव को नमोस्तु कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

दिल्ली में आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज से ग्रहण करेंगे दीक्षा

ये सभी पांच दीक्षार्थी भाई दिल्ली में पट्टाचार्य आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज से दीक्षा ग्रहण करेंगे। दीक्षा से पूर्व मुनिपुंगव 108 श्री सुधा सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त होना उनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और भावनात्मक अवसर रहा।श्रमण पथ पर चलने का संकल्प करने वाले इन दीक्षार्थियों के प्रति समाजजनों में भी विशेष उत्साह दिखाई दिया। समाज के लोगों ने उनके भावी संयममय जीवन के लिए मंगलकामनाएं कीं।

इस अवसर ने समाज को भी गुरु-शिष्य परंपरा, त्याग और संयम की महत्ता का संदेश दिया।

धर्म, संयम और साधना के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मुनि सुधा सागर जी महाराज ने दीक्षार्थियों को धर्म, संयम और साधना के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा दी।गुरुदेव का संदेश था कि दीक्षा का मार्ग कठिन अवश्य है, लेकिन गुरु के आशीर्वाद और आत्मबल के माध्यम से प्रत्येक बाधा को पार किया जा सकता है।

गुरु द्वारा मिले इस मार्गदर्शन को पांचों दीक्षार्थियों ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया। उनका समर्पण देखकर उपस्थित समाजजन भी अभिभूत नजर आए।यह अवसर केवल पांच दीक्षार्थियों के लिए ही नहीं, बल्कि वहां मौजूद प्रत्येक श्रावक-श्राविका के लिए धर्म और अध्यात्म की दृष्टि से प्रेरणादायक बन गया।

राजेश जैन दद्दू ने बताया दुर्लभ और सौभाग्यशाली क्षण

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि ऐसे अवसर समाज को श्रमण संस्कृति के वास्तविक स्वरूप से परिचित कराते हैं। गुरु के प्रति शिष्य का समर्पण और शिष्य के प्रति गुरु का वात्सल्य इस प्रसंग में प्रत्यक्ष दिखाई दिया।उन्होंने बताया कि पांचों दीक्षार्थियों के प्रति गुरुदेव का वात्सल्य देखकर उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति भावविभोर था।इस दौरान अक्षय भैया, डॉ. जैनेन्द्र जैन, राकेश शाह, कमलेश पाहडिया, नीना पाहडिया, मुक्ता राजेश जैन दद्दू और अतिशय जैन सहित अनेक श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे।सभी ने इस दुर्लभ क्षण को अपने जीवन का सौभाग्य माना।

डॉ. जैनेन्द्र जैन बोले—गुरु की कृपा और शिष्य के समर्पण का जीवंत उदाहरण

जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र जैन ने कहा कि यह प्रसंग “गुरु की कृपा” और “शिष्य की समर्पण भावना” का जीता-जागता उदाहरण है।उन्होंने कहा कि जब गुरु का हाथ शिष्य के सिर पर होता है, तब शिष्य का जीवन धन्य हो जाता है। गुरु के आशीर्वाद से साधक को कठिन से कठिन साधना के मार्ग पर आगे बढ़ने की शक्ति मिलती है।डॉ. जैनेन्द्र जैन ने कहा कि श्रमण संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है और दीक्षा के मार्ग पर आगे बढ़ने वाले इन पांचों भाइयों को मुनि सुधा सागर जी महाराज का आशीर्वाद मिलना अत्यंत पुण्य और सौभाग्य का अवसर है।

‘नमोस्तु’ और ‘शासन जयवंत हो’ से गूंजा जिनालय

इस भावपूर्ण अवसर पर तीर्थ स्वरूप आदिनाथ जिनालय, छत्रपति नगर का वातावरण धर्ममय हो गया। उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने परम पूज्य मुनि सुधा सागर जी महाराज को नमोस्तु किया।

पांचों दीक्षार्थियों को मिले मंगल आशीर्वाद के बाद समाजजनों ने “नमोस्तु गुरुदेव” और “शासन जयवंत हो” का जयघोष किया, जिससे पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा।गुरु के वात्सल्य, शिष्य के समर्पण और समाज की श्रद्धा से परिपूर्ण यह दृश्य लंबे समय तक समाजजनों की स्मृतियों में बना रहेगा। पांचों दीक्षार्थियों के लिए यह अवसर श्रमण पथ पर आगे बढ़ने से पूर्व गुरु कृपा प्राप्त करने का विशेष क्षण बना, वहीं उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए भी यह धर्म, संयम और साधना के प्रति अपनी आस्था को और दृढ़ करने वाला प्रसंग रहा।