जैन युवा गौरव सम्मान 2026 के लिए इंदौर के प्रसिद्ध विद्वान, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, युवा उद्योगपति और सामाजिक व्यक्तित्व अर्पित जैन ‘वाणी’ का ऋषभदेव गौरव न्यास ने चयन किया है। 18 अक्टूबर को इंदौर में राष्ट्रीय सम्मान समारोह होगा।
रिपोर्टर: राजेश जैन दद्दू
इंदौर। जैन युवा गौरव सम्मान 2026 के लिए इंदौर के सुप्रसिद्ध व्यक्तित्व श्री अर्पित जैन ‘वाणी’ का चयन किया गया है। देश की सर्वोच्च विद्वानों, गुणों की खान एवं सर्वमान्य संस्था ऋषभदेव गौरव न्यास द्वारा इस वर्ष 2026 के बड़े पुरस्कार ‘जैन युवा गौरव’ की उपाधि से उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस घोषणा से इंदौर सहित सकल जैन समाज में हर्ष का वातावरण है।
आत्मा की विशुद्धि ही सच्चा सम्मान है… इस सूक्ति को चरितार्थ करते हुए मालवा की धरती इंदौर के लिए यह गौरव का क्षण आया है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि ऋषभदेव गौरव न्यास द्वारा इस वर्ष के जैन युवा गौरव सम्मान 2026 के लिए इंदौर के अर्पित जैन ‘वाणी’ को चयनित किया जाना पूरे समाज के लिए गौरव की बात है।
जैन युवा गौरव सम्मान 2026 के लिए अर्पित जैन ‘वाणी’ का चयन
दद्दू ने बताया कि अर्पित जैन ‘वाणी’ इंदौर के प्रसिद्ध विद्वान, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, युवा उद्योगपति, बिल्डर, वाणी भूषण युवा रत्न एवं दिगंबर जैन समाज सामाजिक सांसद के उपाध्यक्ष हैं। परम गुरु भक्त, मिलनसार, परदुख कातर, वाणी के जादूगर और सरल मन व्यक्तित्व को इतने वृहद स्तर पर सम्मान मिलने पर संपूर्ण भारतवर्षीय सकल जैन समाज गौरवान्वित हुआ है।
समाजजनों ने कहा कि अर्पित जैन ‘वाणी’ को मिलने वाला यह सम्मान समाज, युवा और देश को नई प्रेरणा देगा।
इंजी. अंबुज जैन और तनु जैन होंगे पुरस्कार प्रदाता
इस गरिमामय राष्ट्रीय सम्मान के इस वर्ष के पुरस्कार प्रदाता T.N.A Solution Pvt. Ltd. के इंजी. अंबुज जैन एवं तनु जैन, गुड़गांव/इंदौर निवासी हैं।
समाज के वरिष्ठजनों ने दी अर्पित जैन ‘वाणी’ को बधाई
इस उपलब्धि पर समाज के वरिष्ठजन अमित जैन कासलीवाल, हंसमुख जैन गांधी, डॉ. जैनेन्द्र जैन, टीके जैन, वेद आनंद, नवीन गोधा, हर्ष जैन, आकाश जैन कोल, अक्षय जैन कासलीवाल एवं महिला परिषद् की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन, रेखा जैन श्रीफल और सोनाली बागढीया आदि ने अर्पित जैन ‘वाणी’ को बधाई दी।
साथ ही सभी ने ऋषभदेव गौरव न्यास की पूरी टीम को इस गरिमामय आयोजन के लिए विशेष धन्यवाद, साधुवाद एवं अनुमोदना प्रेषित की है।
18 अक्टूबर को रवीन्द्र नाट्य गृह इंदौर में सम्मान समारोह
जैन युवा गौरव सम्मान 2026 का राष्ट्रीय सम्मान समारोह आगामी 18 अक्टूबर 2026, रविवार को रवीन्द्र नाट्य गृह, इंदौर में आयोजित होगा।
यहां संपूर्ण देश के वरिष्ठ व्यक्तित्वों तथा राजनीतिक और सामाजिक वरिष्ठजनों के निर्देशन एवं सानिध्य में अर्पित जैन ‘वाणी’ को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।
सकल दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठजनों ने श्री अर्पित जैन ‘वाणी’ को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि जैन युवा गौरव सम्मान 2026 युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा और समाज के युवाओं को धर्म, सामाजिक सेवा तथा अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा देगा।

