—Advertisement—

Indore के सुदामा नगर में रक्षाबंधन विधान, श्रद्धालुओं ने समर्पित किए 600 अर्घ्य

Author Picture
Published On: 27 August 2026
WhatsApp Image 2026 08 27 at 8.26.43 PM

—Advertisement—

Indore गणाचार्य श्री सिद्धान्त सागर जी ससंघ के सानिध्य में सुदामा नगर में रक्षाबंधन विधान का भक्तिमय आयोजन। दिपटेश रावका के जन्मदिन पर रावका परिवार ने अभिषेक एवं शांतिधारा का पुण्य अर्जित किया।

Indore सुदामा नगर रक्षाबंधन विधान में उत्साह: आज 600 अर्घ्य समर्पित, 28 अगस्त को चढ़ेंगे 100 अर्घ्य

सुदामा नगर रक्षाबंधन विधान में गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ 600 अर्घ्य समर्पित किए गए। पूज्य गणाचार्य श्री सिद्धान्त सागर जी ससंघ के पावन सानिध्य में आयोजित विधान में बड़ी संख्या में समाजजनों ने भाग लेकर धर्मलाभ लिया। अब 28 अगस्त को विधान के अंतर्गत 100 अर्घ्य समर्पित किए जाएंगे।

पूज्य गणाचार्य श्री सिद्धान्त सागर जी ससंघ का मिला सानिध्य

सुदामा नगर में आयोजित रक्षाबंधन विधान को लेकर जैन समाज में विशेष उत्साह और भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। पूज्य गणाचार्य श्री सिद्धान्त सागर जी ससंघ के पावन सानिध्य में समाजजन पूरी श्रद्धा के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर रहे हैं। गुरुवार को विधान में समाजजनों की बहुत अच्छी उपस्थिति रही और श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ 600 अर्घ्य समर्पित किए।

दिपटेश रावका के जन्मदिन पर अभिषेक एवं शांतिधारा

आज समाज के श्री दिपटेश रावका जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में श्री कमल जी एवं किरण जी रावका परिवार ने विधान के अंतर्गत अभिषेक एवं शांतिधारा करने का पुण्य अर्जित किया। इस धार्मिक अवसर पर समाजजनों ने दिपटेश रावका को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।

प्रतिष्ठाचार्य नितिन झांझरी करा रहे विधान

प्रतिष्ठाचार्य श्री नितिन जी झांझरी जी विधि-विधान के साथ अत्यंत भक्तिभाव से सुदामा नगर रक्षाबंधन विधान को सम्पन्न करवा रहे हैं। धार्मिक क्रियाओं और मंत्रोच्चार से पूरे आयोजन स्थल पर धर्ममय वातावरण बना हुआ है।

समाज में विधान के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। चातुर्मास कमेटी ने कहा कि समस्त सुदामा नगर समाज के पुण्य से यह पावन अवसर प्राप्त हुआ है। सुदामा नगर आचार्य श्री सिद्धान्त सागर जी ससंघ चातुर्मास कमेटी, इंदौर ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है। 28 अगस्त को विधान में 100 अर्घ्य समर्पित किए जाएंगे।

 

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp