Paryushan Parv – Swaraj Vani

Jabalpur : ‘जिन नाद’ में गूंजे भक्ति के सुर, जैन भजनों से भक्तिमय हुआ दिगम्बर जैन बोर्डिंग मंदिर
“जिन नाद” में गूंजे भक्ति के सुर, जैन भजनों से भक्तिमय हुआ दिगम्बर जैन बोर्डिंग मंदिर परिसर

शशांक, अंकित, भावना, शिखा सहित कलाकारों ने दी सुमधुर प्रस्तुतियां; देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में हुए सराबोर

Jabalpur , दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप जबलपुर ‘मेन’ के तत्वावधान में गोलबाजार स्थित दिगम्बर जैन बोर्डिंग मंदिर में ‘जिन नाद’ जैन भजन कॉन्सर्ट का आयोजन पर्युषण पर्व अवसर पर किया गया। भक्तिमय वातावरण में आयोजित इस संगीतमय कार्यक्रम में जैन भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन जबलपुर “मेन” ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष व् दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव विकास शिखा जैन द्वारा किया गया।

दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नितिन राशि एवं जबलपुर ग्रुप ‘मेन” के मीडिया प्रभारी संजय सम्यक द्वारा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मीडिया के साथ साझा की ।

भजन संध्या में गायक शशांक जैन एवं अंकित जैन तथा गायिकाओं भावना जैन, सारिका संजय जैन, आकांक्षा जैन, सुरभि जैन एवं शिखा जैन ने एक से बढ़कर एक जैन भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों के भक्तिमय सुरों से मंदिर परिसर देर तक गूंजता रहा और श्रोता भाव-विभोर होकर प्रस्तुतियों का आनंद लेते रहे।

ग्रुप अध्यक्ष सचिन कीर्ति, सचिव प्रदीप सीमा, कोषाध्यक्ष संतोष मनीषा, कार्याध्यक्ष नवीन मनीषा एवं सहकार्याध्यक्ष प्रशांत प्रिया ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री आदिनाथ भगवान के चित्र अनावरण व् दीप प्रज्वलित कर किया गया ।

“जिन नाद” में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के महासचिव विनय अनिता जैन भी कार्यक्रम के अंत तक सपत्नीक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के विशेष सहयोगी अविनीश निधि जैन, अंशुल शैलजा जैन एवं मुल्कराज अंजलि रहें ।

कार्यक्रम के समापन पर संयोजक विकास शिखा जैन ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने के लिए जबलपुर मेन ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष आजाद सीमा जैन, मेन ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष गोपाल अर्चना जैन, प्रशांत प्रियांशी जैन, मुल्कराज अंजलि बादशा, प्रदीप ममता जैन व् डॉ यतीश जैन, अंजुल जैन, कपिल जैन, देवेश सोधिया सहित सभी ग्रुप सदस्यों, सहयोगियों एवं श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

इंदौर में जैन समाज की भव्य शोभायात्रा, हजारों शिविरार्थियों ने अनुशासन और भक्ति का दिया संदेश
इंदौर में जैन समाज की भव्य शोभायात्रा, हजारों शिविरार्थियों ने अनुशासन और भक्ति का दिया संदेश

रिपोर्टर: राजेश जैन दद्दू

इंदौर में पहली बार दिखी ऐसी भव्य शोभायात्रा – हजारों शिविरार्थियों के अनुशासन और भक्ति ने रचा ऐतिहासिक दृश्य।

सर सेठ हुकुमचंद जी की धर्म नगरी में पर्युषण महापर्व के पश्चात आज इंदौर की धरती पर सकल जैन समाज का भव्य चल समारोह एवं शोभायात्रा ने ऐसा अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया, जिसे लंबे समय तक याद

रखा जाएगा। हजारों श्रावक संस्कार शिविरार्थी एवं हजारों समाजजन तीर्थ चक्रवर्ती परम पूज्य सुधा सागर जी महाराज संसघ के मंगल सान्निध्य में अनुशासन और धार्मिक भावनाओं के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए।

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि आज

सुबह से ही विध्या सुधा देशना मंडप (दलाल बाग)* से प्रारंभ हुई यह भव्य ऐतिहासिक शोभायात्रा निर्धारित मार्ग मोदी जी की नसिया, रामाशाह मंदिर, लश्करी मंदिर, राजवाड़ा, शक्कर बाजार 3 मंदिर, काँच

मंदिर होते हुए विभिन्न जिनालयों के दर्शन-वंदन करते हुए पुनः तीर्थ स्वरूप आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर पहुँची। दद्दू ने कहा किइस शोभायात्रा की सबसे बड़ी विशेषता अनुशासन, एकरूपता, धार्मिक उत्साह, तपस्वीयों और हजारों समाज जनो की सहभागिता रही। हजारों शिविरार्थियों का एक साथ शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से चलना इंदौर में पहली बार देखने को मिला। यह दृश्य निश्चित रूप से गुरुदेव की साधना, प्रेरणा और धर्म प्रभावना की शक्ति का परिचायक बना। नवीन गोधा ने कहा कि सड़क के दोनों ओर उमड़ा समाज शोभायात्रा के स्वागत के लिए सुबह से ही समाजजन अपने घरों से निकलकर सड़कों के दोनों ओर खड़े रहे। जगह-जगह मंच बनाए गए, जहाँ शिविरार्थियों का अक्षत-पुष्पों से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पूरे मार्ग में धार्मिक वातावरण, जयघोष और भक्ति की भावना दिखाई दी। हर्ष जैन ने कहा कि यह केवल एक शोभायात्रा नहीं, बल्कि जैन समाज की एकता, संस्कार, अनुशासन और धर्म के प्रति समर्पण का जीवंत दर्शन था

|समाजिक सांसद के अध्यक्ष आनंद गोधा ने कहा किआयोजन में समाज के प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सहयोगइस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में चक्रवर्ती अध्यक्ष नवीन आनंद गोधा हर्ष जी जैन प्रिंसपाल टोंग्या संजय पाटौदी , अक्षय कासलीवाल ,, आकाश आलोक कोल , अभिषेक अजमेरा संजय सामरिया *जयदीप जैन जेनेश झांझरी राहुल स्पोर्ट्स सहित संपूर्ण जैन समाज के अनेक कार्यकर्ताओं एवं समाजबंधुओं ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।हजारों शिविरार्थियों का एक साथ अनुशासनपूर्वक चलना और पूरे मार्ग में समाज द्वारा किया गया आत्मीय स्वागत — इंदौर के जैन समाज के इतिहास का एक अविस्मरणीय दृश्य बन गया। यह गुरुदेव के पुण्य प्रताप की महिमा, शिविर के संस्कार और सकल जैन समाज की एकजुटता का अद्भुत परिणाम है।

राजेश जैन दद्दू*

*प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी, सकल जैन समाज इंदौर

Gwalior : चंपाबाग जैन मंदिर में हुई उत्तम आकिंचन्य धर्म की पूजा, 108 कलशों से हुआ श्रीजी का अभिषेक
चंपाबाग जैन मंदिर में हुई उत्तम आकिंचन्य धर्म की पूजा, 108 कलशों से हुआ श्रीजी का अभिषेक

पर्युषण महापर्व के नौवें दिन जैन समाज ने की आराधना, आचार्यश्री बोले- परिग्रह का त्याग ही आकिंचन्य धर्म का मूलgwalior-champabagh-jain-mandir-uttam-akinchanya-dharm

Gwalior। पर्युषण महापर्व के नौवें दिन गुरुवार को दाना ओली स्थित दिगंबर बीसपंथी चंपाबाग जैन मंदिर में उत्तम आकिंचन्य धर्म की भक्ति भाव से आराधना की गई। आत्म साधना वर्षायोग समिति एवं सकल जैन समाज के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम आचार्य श्री चैत्य सागर महाराज एवं मुनि श्री अनुमान सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जैन समाज के महिला-पुरुषों और बालिकाओं ने विधि-विधान से भगवान जिनेंद्र की पूजा-अर्चना की।

पर्युषण महापर्व के तहत शुक्रवार, 25 सितंबर को दसवें दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की पूजा एवं आराधना की जाएगी। मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

108 कलशों से हुआ भगवान जिनेंद्र का पंचामृत अभिषेक

जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि प्रतिष्ठाचार्य पंडित डॉ. आनंद प्रकाश शास्त्री के निर्देशन में भगवान जिनेंद्र का 108 कलशों से पंचामृत अभिषेक किया गया। मंत्रोच्चार और भगवान जिनेंद्र के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने अभिषेक किया।

इसके बाद आचार्य श्री चैत्य सागर महाराज द्वारा मंत्रोच्चार के साथ श्रीजी की बृहद शांतिधारा कराई गई। धार्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं ने भगवान के समक्ष अर्घ्य समर्पित किए और आराधना में हिस्सा लिया।

अष्ट द्रव्य से की गई पूजन-अर्चना

दसलक्षण धर्म के अंतर्गत आयोजित पूजन में जैन समाज के महिला, पुरुष और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिष्ठाचार्य पंडित डॉ. आनंद प्रकाश शास्त्री ने विधि-विधान से उत्तम आकिंचन्य धर्म की पूजा संपन्न कराई।

इस दौरान नवदेवता पूजा और पंचमेरु पूजा की गई। संगीतमय भक्ति एवं नृत्य के साथ श्रद्धालुओं ने अष्ट द्रव्य से भगवान जिनेंद्र की पूजा-अर्चना की और महाअर्घ्य समर्पित किया। मंदिर परिसर में पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।

आचार्यश्री बोले- सुई के बराबर भी परिग्रह न होना आकिंचन्य

धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री चैत्य सागर महाराज ने उत्तम आकिंचन्य धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आकिंचन्य का अर्थ है सुई के बराबर भी परिग्रह नहीं होना। मन, वचन और काय से अंतरंग एवं बाह्य परिग्रह का त्याग करना ही इस धर्म का मूल भाव है।

आचार्यश्री ने कहा कि पांच पापों, सप्त व्यसनों और 25 कषायों का त्याग किए बिना उत्तम आकिंचन्य धर्म की साधना पूर्ण रूप से संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि श्रावक भी अपनी क्षमता के अनुसार नियम और व्रत धारण करके आकिंचन्य धर्म का पालन कर सकता है।

उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपने जीवन में धन, मकान, जमीन-जायदाद और आभूषण आदि के संग्रह की एक सीमा निर्धारित करनी चाहिए। आवश्यकता से अधिक संग्रह की प्रवृत्ति से बचना और त्याग की भावना विकसित करना आकिंचन्य धर्म की साधना का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

मुनिश्री बोले- परिग्रह छोड़कर निज स्वरूप में स्थित होना ही आकिंचन्य

मुनि श्री अनुमान सागर महाराज ने भी धर्मसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि परिग्रह का त्याग करके अपने निज स्वरूप में स्थित होना ही उत्तम आकिंचन्य धर्म है। आकिंचन्य की भावना में ‘अपना’ कुछ भी नहीं रह जाता और व्यक्ति को यह पहचानने की आवश्यकता होती है कि वास्तव में उसका क्या है।

मुनिश्री ने कहा कि मनुष्य अक्सर ‘मेरा-तेरा’ के भाव में उलझा रहता है। यही मोह और आसक्ति आगे चलकर दुख का कारण बनते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में जो कुछ भी व्यक्ति को प्राप्त हुआ है, वह संयोगवश मिला है। इसलिए उसके प्रति कर्तव्य भाव रखना चाहिए, लेकिन अनावश्यक आसक्ति नहीं रखनी चाहिए।

उन्होंने लोगों को अपने कर्मों पर ध्यान देने की सीख देते हुए कहा कि कर्मों का परिणाम व्यक्ति को प्राप्त होता है। इसलिए जीवन में अपने आचरण और कर्मों के प्रति सजग रहना आवश्यक है।

तपस्वियों की शोभायात्रा और महापारणा 26 सितंबर को

जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि पर्युषण महापर्व के दौरान 10 दिन का उपवास करने वाले महिला और पुरुष तपस्वियों की शोभायात्रा 26 सितंबर को निकाली जाएगी। आचार्य श्री चैत्य सागर महाराज एवं मुनि श्री अनुमान सागर महाराज के सानिध्य में सुबह 7:30 बजे चंपाबाग मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ होगी।

तपस्वियों को बग्गी में बैठाकर बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा दानाओली, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, गश्त का ताजिया और नई सड़क होते हुए चंपाबाग बगीची पहुंचेगी।

वहां 10 दिन, पांच दिन और तीन दिन का उपवास करने वाले सभी तपस्वियों का महापारणा कराया जाएगा। आयोजन को लेकर जैन समाज में उत्साह का माहौल है।

समाज के पदाधिकारियों ने किया आचार्यश्री का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान आत्म साधना वर्षायोग समिति के पदाधिकारियों एवं समाज के सदस्यों ने आचार्य श्री चैत्य सागर महाराज के चरणों में श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया। समिति अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र गंगवाल, महामंत्री निर्मल पाटनी, विकास गंगवाल, विनय कासलीवाल, पंकज छाबड़ा, संजय गोधा सहित अन्य समाजजन इस अवसर पर मौजूद रहे।

पर्युषण महापर्व के नौवें दिन आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उत्तम आकिंचन्य धर्म के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। मंदिर में पूजा, अभिषेक, शांतिधारा और धर्मसभा के साथ दिनभर धार्मिक वातावरण बना रहा।

इंदौर मनुष्य जीवन की सार्थकता संयम में है, भोग तो सभी योनियों में है : सुधासागर जी महाराज
इंदौर में श्रावक संस्कार शिविर के छठे दिन मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज ने उत्तम संयम धर्म की व्याख्या करते हुए जीवन में मर्यादा, अनुशासन, समय के संयम और आत्मकल्याण का संदेश दिया।

मनुष्य जीवन की सार्थकता संयम में है, भोग तो सभी योनियों में है : सुधासागर जी महाराज इंदौर। श्रावक संस्कार शिविर के छठे दिन उत्तम संयम धर्म की व्याख्या करते हुए मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज ने कहा कि संयम केवल बड़े त्याग का नाम नहीं, बल्कि जीवन के हर कार्य को मर्यादा और सीमा में करने की साधना है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को यह समझना चाहिए कि कौन सा कार्य कहाँ, कब और किस सीमा में करना है।

घर में भोजन, पूजा, अध्ययन और विश्राम के लिए स्थान निर्धारित होना चाहिए। जूते-चप्पल पहनना गलत नहीं, पर उनकी भी सीमा तय हो। मंदिर, घर और अन्य स्थानों की अपनी मर्यादा होती है – यह क्षेत्र का संयम है।

काल का संयम जरूरी –

महाराज जी ने कहा कि केवल स्थान ही नहीं, समय का संयम भी आवश्यक है। पूजा, अभिषेक, सामायिक और स्वाध्याय के लिए निर्धारित समय का पालन करने से जीवन में अनुशासन आता है और परिवार में शांति बनती है। प्रत्येक व्यक्ति का संयम उसकी अवस्था और जिम्मेदारी के अनुसार अलग होता है।

जैन श्रावक को अपनी धार्मिक मर्यादाओं का पालन करते हुए दूसरों से तुलना नहीं करनी चाहिए। उन्होंने रात्रि भोजन और व्यसनों से बचने तथा जैन आहार परंपरा बनाए रखने का संदेश दिया।

मनुष्य जन्म दुर्लभ है – महाराज श्री ने कहा कि भोग-विलास तो अनेक योनियों में संभव है, लेकिन संयम, साधना और आत्मकल्याण की दिशा में बढ़ने का अवसर केवल मनुष्य पर्याय में मिलता है। इसलिए मनुष्य को वही कार्य करना चाहिए जो अन्य योनियों में संभव नहीं।

घर-परिवार में रहते हुए भी छोटे-छोटे नियमों से संयम की शुरुआत की जा सकती है। “मनुष्य जन्म केवल धन कमाने और भोग के लिए नहीं, आत्मकल्याण और संयम के लिए मिला है।” धर्मसभा में चक्रवर्ती मनीष सपना गोधा नवीन आनंद गोधा, अशोक डोशी, हर्ष जैन डॉ जैनेन्द्र जैन हुकुम काका विजय धुर्रा अरविंद अखिलेश सोधीया सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

प्रेषक – राजेश जैन दद्दू, मीडिया प्रभारी

मुरैना के श्री चंद्रप्रभु पल्लीवाल जिनालय में भक्ति की गंगा, संगीतमय पूजन में झूमे श्रद्धालु
श्री चंद्रप्रभु पल्लीवाल जिनालय में दशलक्षण पर्व की धूम है। मुरैना में संगीतमय पूजन, अभिषेक, शांतिधारा और उत्तम सत्य धर्म की आराधना में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

श्री चंद्रप्रभु पल्लीवाल जिनालय में दशलक्षण पर्व की भव्य धूम, संगीतमय पूजन में झूमे श्रद्धालु

संगीतमय पूजन के साथ बह रही भक्ति की गंगा, उत्तम सत्य धर्म की हुई आराधना

मुरैना (मनोज जैन नायक)। श्री चंद्रप्रभु पल्लीवाल जिनालय में दशलक्षण पर्व के दौरान धर्म और भक्ति का उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर के लोहिया बाजार स्थित श्री चंद्रप्रभु पल्लीवाल दि. जैन मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धा और भक्ति की गंगा प्रवाहित हो रही है। समाज के महिला-पुरुष, बुजुर्ग, युवा एवं बच्चे पारंपरिक पूजन परिधानों में सज-धजकर मंदिर पहुंच रहे हैं और संगीतमय वातावरण में जिनेन्द्र प्रभु की आराधना कर रहे हैं।

श्री चंद्रप्रभु पल्लीवाल जिनालय में दशलक्षण पर्व पर संगीतमय पूजन

श्रद्धालुओं द्वारा प्रतिदिन प्रातः जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य पूजन विधि-विधानपूर्वक किया जा रहा है। पदमचंद जैन अपने कंठ से पूजन के अर्घ्य बोलकर ‘स्वाहा’ का उच्चारण कर रहे थे।

दशलक्षण महापर्व के प्रत्येक धर्म की विशेष पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालु भगवान की भक्ति में लीन होकर आत्मकल्याण की भावना से धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर रहे हैं। मंदिर परिसर में भजनों एवं पूजन की मधुर स्वर लहरियों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

समाज के वयोवृद्ध नेमीचंद जैन, दर्शनलाल जैन, दिनेशचंद जैन, राधेलाल, कन्हैयालाल, महेशचंद्र जैन, विमलचंद जैन, यतीन्द्र जैन, आशीष जैन और प्रदीप जैन भक्ति के साथ नृत्य करते हुए झूम रहे थे।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शेखर जैन एवं मंत्री अमर जैन ने बताया कि दशलक्षण महापर्व के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता हो रही है।

उत्तम सत्य धर्म की आराधना में उमड़े श्रद्धालु

पर्युषण पर्व के पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म की आराधना के अवसर पर श्री जिनालय में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ अभिषेक, शांतिधारा, पूजन एवं आरती कर धर्मलाभ लिया।

इस अवसर पर प्रथम अभिषेक रोशनलाल एवं अनूप कुमार जैन द्वारा किया गया। चार कलशों से अभिषेक करने का सौभाग्य राधेलाल जैन वर्कशॉप वाले, हरिश्चंद्र जैन सर्राफ, विनोदकुमार गौरवकुमार जैन तथा अशोककुमार अमित कुमार जैन, लोहियाबाजार वालों को प्राप्त हुआ।

शांतिधारा और उत्तम सत्य धर्म का गोला चढ़ाया

प्रथम शांतिधारा का सौभाग्य दिनेशचंद, पदमचंद, ईशान, अधीश जैन को तथा द्वितीय शांतिधारा प्रदीप कुमार नेहल कुमार जैन को प्राप्त हुई।

उत्तम सत्य धर्म का गोला हितेंद्र कुमार एवं लाभांश जैन, अलीगढ़ वालों ने चढ़ाया। कार्यक्रम के समापन पर आरती राधेलाल जैन द्वारा की गई।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभावपूर्वक धर्माराधना करते हुए उत्तम सत्य धर्म को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। श्री चंद्रप्रभु पल्लीवाल जिनालय में दशलक्षण पर्व के दौरान लगातार हो रहे धार्मिक अनुष्ठानों और संगीतमय पूजन से पूरा वातावरण धर्ममय एवं भक्तिमय बना हुआ है।

भिंड में जैन गरबा-डांडिया: भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु, महिलाओं-बच्चों ने दी प्रस्तुतियां
भिंड के ऋषभ सत्संग भवन में पर्यूषण पर्व पर जैन गरबा-डांडिया का आयोजन हुआ। धार्मिक भजनों पर महिलाओं और बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।

जैन गरबा-डांडिया में भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु, महिलाओं-बच्चों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां

पर्यूषण पर्व पर ऋषभ सत्संग भवन भिंड में आयोजन, धार्मिक भजनों की धुन पर हुआ गरबा-डांडिया

भिंड (मनोज जैन नायक)। पर्यूषण पर्व के अवसर पर जिन मंदिरों एवं जैन समाज में चल रहे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों की श्रृंखला में ऋषभ सत्संग भवन भिंड में जैन गरबा-डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आर्यिका विजिज्ञासा श्रीमाता जी के मंगल आशीर्वाद से श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला महासभा एवं युवा महासभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में समाज के महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण के साथ हुआ। इसके बाद धार्मिक भजनों की मधुर धुनों पर गरबा और डांडिया की प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ।

रंग-बिरंगे परिधानों में महिलाओं ने खेला डांडिया

कार्यक्रम में महिलाओं ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में हाथों में डांडिया लेकर धार्मिक गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने भी गरबा-डांडिया में उत्साह के साथ भाग लिया। भक्ति संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों से पूरा आयोजन स्थल भक्तिमय वातावरण में रंग गया।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यूषण पर्व के दौरान धार्मिक आराधना के साथ समाज के बच्चों और युवाओं को जैन संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ना भी था। सामूहिक प्रस्तुतियों के दौरान समाजजनों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

समाजजनों ने की सहभागिता

कार्यक्रम में वैश्य महासम्मेलन के ओमप्रकाश बाबूजी, गोलालारिय समाज के अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन, संजीव जैन, बल्लू जैन, विनोद जैन, मयंक जैन, बासु जैन, रत्ना जैन, सपना जैन, प्रीति जैन, नितेश जैन, राखी जैन और रिंकी जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला महासभा की अध्यक्ष रानी जैन, युवा महासभा अध्यक्ष अभिषेक जैन ‘मोनू’ और महामंत्री सोनल जैन सहित दोनों संगठनों के कार्यकारिणी सदस्यों ने आयोजन में सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम का संचालन पार्षद मनोज जैन ने किया। इस दौरान समाज के गणमान्य नागरिकों के साथ पत्रकार भी उपस्थित रहे। आयोजन के समापन पर समाजजनों ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से नई पीढ़ी को संस्कारों और परंपराओं से जोड़ने पर जोर दिया।

नवकार मंत्र ने बदली जापानियों की जिंदगी! 34 जापानी पहुंचे भारत, 25 वर्षों से कर रहे आराधना
नवकार महामंत्र से प्रभावित 34 जापानी नागरिक भारत में पर्यूषण पर्व की आराधना कर रहे हैं। मनोचिकित्सक चूरूसी मियाजावा ने बताया कि कैसे नवकार जाप ने उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया।

जापानियों के जीवन में नवकार मंत्र जाप ने लाया सकारात्मक परिवर्तन, 25 वर्षों से जापान में हो रही नवकार आराधना

दीपक जैन

मुंबई। नवकार महामंत्र की आराधना ने जापान के कई नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। जापान की मनोचिकित्सक चूरूसी मियाजावा के अनुसार नवकार महामंत्र के नियमित जाप से उन्हें असीम शांति और मानसिक स्थिरता का अनुभव हुआ। पिछले करीब 25 वर्षों से जापान में नवकार आराधना की जा रही है और अब जापान से आए 34 नागरिक भारत में जैन धर्म के पर्यूषण पर्व की आराधना में लीन हैं।

10 वर्ष की उम्र में जैन धर्म से प्रभावित हुईं चूरूसी मियाजावा

धाराप्रवाह हिंदी बोलने वाली जापान की मनोचिकित्सक चूरूसी मियाजावा बताती हैं कि वर्ष 2004 में महज 10 वर्ष की उम्र में भारत यात्रा के दौरान जैसलमेर के जैन मंदिरों और जैन धर्म की शिक्षाओं ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया।

जन्म से बौद्ध मियाजावा का कहना है कि जैन धर्म और त्रिस्तुतिक संघ नायक, गच्छाधिपति आचार्य जयंतसेन सूरीश्वरजी से उनका संबंध उन्हें किसी पुराने आध्यात्मिक रिश्ते जैसा महसूस होता है। उनका दावा है कि आचार्य के प्रत्यक्ष दर्शन से पहले ही वे उन्हें स्वप्न में देख चुकी थीं। जब पहली बार आचार्य के साक्षात दर्शन हुए तो वे स्वयं भी इस संयोग से आश्चर्यचकित रह गईं।

इसके बाद उनकी आध्यात्मिक यात्रा शुरू हुई, जो आज तक जारी है। गुरुदेव से नवकार महामंत्र का अर्थ समझने के बाद उन्होंने जापान में इसके प्रचार-प्रसार का कार्य शुरू किया।

पर्यूषण पर्व की आराधना में जुटे 34 जापानी नागरिक

श्री त्रिस्तुतिक संघ में चातुर्मास हेतु विराजमान पुण्य सम्राट के शिष्य एवं प्रखर प्रवचनकार मुनिराज श्री निपुणरत्न विजयजी म.सा. के सानिध्य में 34 जापानी नागरिक जैन धर्म के पर्यूषण पर्व की आराधना में लीन हैं।

इनमें 9 पुरुष और 25 महिलाएं शामिल हैं। डॉक्टर, नर्स, बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ इंजीनियर और विद्यार्थी भी इस समूह का हिस्सा हैं।

जापान से भारत आकर जैन धर्म की साधना कर रहे इन लोगों का कहना है कि नवकार महामंत्र ने उनके जीवन की दिशा बदल दी है। पर्यूषण पर्व के दिनों में वे न केवल सभी नियमों का पालन कर रहे हैं, बल्कि स्वयं को मोबाइल और अन्य डिजिटल उपकरणों से भी दूर रख रहे हैं।

नवकार महामंत्र में व्यक्ति नहीं, गुणों की स्तुति

मियाजावा के अनुसार गुरुदेव से मिलने और नवकार महामंत्र को समझने के बाद उन्हें आभास हुआ कि यह जैन धर्म का सबसे पवित्र, सारगर्भित और अनादि मंत्र है। इसे नमस्कार मंत्र, पंच-नमस्कार मंत्र और मूल मंत्र भी कहा जाता है। यह किसी व्यक्ति की स्तुति नहीं, बल्कि गुणों की स्तुति है।

नवकार मंत्र का स्वरूप—

णमो अरिहंताणं,

णमो सिद्धाणं,

णमो आयरियाणं,

णमो उवज्झायाणं,

णमो लोए सव्वसाहूणं।

एसो पंच णमोक्कारो,

सव्वपावप्पणासणो।

मंगलाणं च सव्वेसिं,

पढमं हवइ मंगलं।

मियाजावा कहती हैं कि इसका अर्थ पांच पदों को नमस्कार करना है। उनके अनुसार नवकार महामंत्र का जाप करने से उन्हें असीम शांति मिलती है।

पांच पदों का बताया महत्व

मियाजावा के अनुसार अरिहंत पद उन अरिहंतों को समर्पित है जिन्होंने क्रोध, मान, माया और लोभ रूपी चार घाती कर्मों का नाश किया और जो मार्ग दिखाते हैं। सिद्ध वे हैं जिन्होंने सभी आठ कर्म नष्ट कर मोक्ष प्राप्त किया और सिद्धशिला पर विराजमान हैं।

आचार्य पद उन आचार्यों के लिए है जो पंचाचार का स्वयं पालन करते हैं और साधु-साध्वियों को पालन कराते हैं। उपाध्याय जैन शास्त्रों का ज्ञान देते हैं और 11 अंग व 14 पूर्व के ज्ञाता माने जाते हैं। साधु संसार से विरक्त होकर आत्म-कल्याण के मार्ग पर चलते हैं।

मियाजावा के अनुसार इसकी विशेषता यह है कि इसमें किसी व्यक्ति के नाम के बजाय पद और गुणों को वंदन किया जाता है। उनका कहना है कि किसी भी धर्म या जाति का व्यक्ति इन पांच पवित्र पदों को वंदन कर सकता है।

108 गुणों का प्रतीक है नवकार महामंत्र

मियाजावा बताती हैं कि नवकार महामंत्र में पांच पदों के कुल 108 गुणों को नमस्कार किया गया है। इनमें अरिहंत के 12, सिद्ध के 8, आचार्य के 36, उपाध्याय के 25 और साधु के 27 गुण बताए गए हैं। माला के 108 मनकों को भी इन्हीं गुणों का प्रतीक माना जाता है।

उनका कहना है कि नियमित नवकार जाप से मन में चल रहे विचार शांत होते हैं और यह उनके लिए ध्यान का माध्यम भी बना है। जैन धार्मिक मान्यता के अनुसार मंत्र को कर्म निर्जरा, राग-द्वेष में कमी और आध्यात्मिक कल्याण से भी जोड़ा जाता है।

मियाजावा बताती हैं कि गुरुजी से नवकार महामंत्र का अर्थ समझने के बाद उन्होंने जापान में इसके प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया। उन्होंने ‘नवकार महिमा’ का जापानी भाषा में अनुवाद भी किया है।

गुरु की सीख को जारी रखा : निपुणरत्न विजयजी

जयंतसेन सूरीश्वरजी के शिष्य मुनिराज श्री निपुणरत्न विजयजी कहते हैं कि गुरु के न होने पर भी इन जापानी नागरिकों का समर्पण भाव देखकर बहुत अच्छा लगता है कि वे उनके बताए मार्ग का अनुसरण कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जीवन में गुरु का होना सौभाग्य है, लेकिन गुरु के शारीरिक रूप से न होने पर भी उनके प्रति समर्पण बनाए रखना ही सच्चे शिष्य की पहचान है। समर्पण शरीर से नहीं, आत्मा से होता है।

मुनिराज ने कहा कि खुशी है कि ये श्रद्धालु गुरु के बताए नियमों का पालन कर रहे हैं, उनके दिए मंत्र और शिक्षा को नहीं भूले हैं और उनके दिखाए मार्ग से भटक नहीं रहे। यही सच्चा समर्पण है। जैसे सूर्य बादलों के पीछे छिप जाने पर भी प्रकाश देना बंद नहीं करता, वैसे ही सच्चा शिष्य गुरु के दिखाई न देने पर भी उनकी सीख को नहीं छोड़ता।

दो धाराओं का महामिलन: इंदौर की धरा पर मिले दो महासागर
दो धाराओं का महामिलन – इंदौर की धरा पर जब मिले दो महासागर

राजेश जैन दद्दू

इंदौर। पर्वाधिराज पर्युषण और चातुर्मास की पावन बेला में इंदौर में जैन धर्म के इतिहास का वह स्वर्णिम क्षण आया, जिसकी प्रतीक्षा समाज जन एवं गुरु भक्तों को थी। दो महान धाराओं का मिलन हुआ। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि ज्ञान, तप और करुणा की दो दिव्य धाराएँ -श्रंमण संस्कृति के महामहिम पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी महाराज एवं समाधीप्ट आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के निर्यापक तीर्थ चक्रवर्ती महाश्रमण मुनिपुंगव 108 सुधासागर जी महाराज का मंगल मिलन मल्हारगंज स्थिति शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर मल्हारगंज में सेकंडों की संख्या में समाज जन और गुरु भक्ततो की सन्निधि। में महामंगल मिलन हुआ। यह दृश्य देखते ही समाज जन श्रावकों की आँखें छलक उठीं और जयकारों से आकाश गूँज उठा – नमोस्तु शासन जयवंत हो ।

जय हो वीतराग श्रंमण संस्कृति_दोनो गुरुओं के जयकारों से गूंजा उठा महामिलन । दद्दू ने बताया कि कैसे दोनों आचार्य संघों ने एक-दूसरे को नमन किया, गले मिले और धर्म प्रभावना पर चर्चा की। एक ओर विशुद्धता की धारा, दूसरी ओर सुधा की धारा – दोनों का संगम प्रयागराज से भी पवित्र बन गया। समाज जन गुरु भक्त प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुदेवों ने कहा – “संघ भिन्न हो सकते हैं, लेकिन सिद्धांत एक है – आत्म कल्याण।”

इस मिलन ने यह संदेश दिया कि जैन एकता ही जिनशासन की असली शक्ति है। यह मिलन केवल दो मुनियों का नहीं, दो विचारधाराओं, दो साधना पद्धतियों और लाखों भक्तों के दिलों का महामिलन था।

इस अवसर पर सामाजिक संसद अध्यक्ष आनंद नवीन गोधा, हर्ष जैन प्रिंसिपल टोंग्या, राजेश पांड्या अजयपाल जैन मनमोहन झांझरी सहित सकल जैन समाज उपस्थित था।

प्रेषक – राजेश जैन दद्दू, मीडिया प्रभारी, दिगंबर जैन समाज (सामाजिक संसद), इंदौर

उत्तम शौच धर्म की आराधना, पुष्पदंत भगवान के मोक्ष कल्याणक पर हुआ विशेष अभिषेक
उत्तम शौच धर्म की आराधना, पुष्पदंत भगवान के मोक्ष कल्याणक पर हुआ विशेष अभिषेक

श्रीजी की शांतिधारा के बाद श्रद्धालुओं ने चढ़ाए निर्वाण लाडू, दिनभर भक्तिमय रहा चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर

बम्हौरी। पर्वराज पर्युषण के चौथे दिन शनिवार को सकल दिगम्बर जैन समाज ने उत्तम शौच धर्म की आराधना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की। श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में प्रातःकाल भगवान का अभिषेक, शांतिधारा और विधि-विधान से पूजन किया गया। भगवान पुष्पदंत के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर विशेष अभिषेक कर निर्वाण लाडू अर्पित किए गए।

सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का पहुंचना प्रारंभ हो गया था। धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान मंदिर परिसर भगवान जिनेन्द्र के जयकारों और मंत्रोच्चार से गूंज उठा। समाज के महिला-पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने धार्मिक क्रियाओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर पुण्यार्जन किया। पूरे दिन मंदिर परिसर में आध्यात्मिक और भक्तिमय वातावरण बना रहा।

भगवान पुष्पदंत का विशेष अभिषेक

मोक्ष कल्याणक के अवसर पर भगवान पुष्पदंत का विशेष अभिषेक किया गया। प्रथम अभिषेक का सौभाग्य शंकरलाल जैन और राजू जैन सपरिवार को प्राप्त हुआ। द्वितीय अभिषेक जिनेंद्र कुमार जैन और नितिन कुमार जैन ने किया।

इसके अतिरिक्त प्रकाशचंद जैन, सुनील जैन, बसंत कुमार जैन, नीरज जैन, विपुल जैन, दिनेश कुमार जैन और आकाश जैन ने भी अभिषेक संपन्न कर पुण्यार्जन किया। अभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान पुष्पदंत के गुणों का स्मरण करते हुए आत्मकल्याण और विश्व शांति की भावना व्यक्त की।

अभिषेक के पश्चात भगवान की शांतिधारा की गई। प्रथम शांतिधारा में बसंत कुमार जैन और सुभाष जैन परिवार सहभागी रहे। विशल्याबाई जैन और मुकेश जैन परिवार ने भी शांतिधारा करने का सौभाग्य प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि के साथ सभी जीवों के कल्याण की कामना की।

निर्वाण लाडू अर्पित कर मनाया मोक्ष कल्याणक

पूजन के दौरान भगवान पुष्पदंत के मोक्ष कल्याणक से संबंधित धार्मिक विधियां संपन्न हुईं। श्रद्धालुओं ने निर्वाण कांड का पाठ कर भक्तिभाव से लाडू अर्पित किए। किरण जैन, सनत कुमार जैन, कल्पना जैन, सुभाष जैन सपरिवार और संगीतकार राजेश जैन को निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

निर्वाण लाडू अर्पित करने से पहले धार्मिक मंत्रों का उच्चारण किया गया और भगवान पुष्पदंत के जीवन एवं उनके मोक्षगमन का स्मरण किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान के बताए अहिंसा, सत्य, संयम और त्याग के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

समाजजनों ने बताया कि मोक्ष कल्याणक आत्मा के समस्त कर्म बंधनों से मुक्त होकर सिद्ध अवस्था प्राप्त करने का प्रतीक है। यह अवसर धर्मावलंबियों को आत्मचिंतन, संयम और साधना के माध्यम से मोक्षमार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

लोभ के त्याग का संदेश देता है उत्तम शौच धर्म

धर्मावलंबियों ने बताया कि उत्तम शौच धर्म का अर्थ केवल बाहरी स्वच्छता नहीं, बल्कि मन और आत्मा की पवित्रता है। मनुष्य के भीतर मौजूद लोभ, लालच, संग्रह और परिग्रह की भावनाएं अशांति एवं दुख का कारण बनती हैं। इन विकारों का त्याग कर संतोष धारण करना ही उत्तम शौच धर्म की वास्तविक साधना है।

धन, संपत्ति और सांसारिक वस्तुओं के प्रति अत्यधिक आसक्ति व्यक्ति को आत्मकल्याण के मार्ग से दूर करती है। उत्तम शौच धर्म सीमित आवश्यकताओं, संतोष और पवित्र विचारों के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। मनुष्य को उपलब्ध साधनों में संतुष्ट रहते हुए जरूरतमंदों के प्रति सहयोग तथा करुणा की भावना रखनी चाहिए।

श्रद्धालुओं ने कहा कि जिस व्यक्ति का मन लोभ और ईर्ष्या से मुक्त होता है, उसके जीवन में शांति एवं संतोष का विकास होता है। पर्युषण पर्व आत्मा में छिपे क्रोध, मान, माया और लोभ जैसे कषायों को पहचानकर उनसे मुक्त होने का अवसर प्रदान करता है।

रात्रि में होगी संगीतमय आरती

दोपहर में श्रद्धालुओं ने धर्मग्रंथों का अध्ययन किया और उत्तम शौच धर्म के महत्व पर विचार साझा किए। समाज के वरिष्ठजनों ने बच्चों और युवाओं को पर्युषण पर्व की धार्मिक परंपराओं तथा दशलक्षण धर्म के सिद्धांतों की जानकारी दी।

रात्रि में मंदिर परिसर में संगीतमय आरती और धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें समाज के बच्चे, युवा और महिलाएं धार्मिक प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन समिति ने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।

सकल दिगम्बर जैन समाज ने अभिषेक, शांतिधारा, पूजन और निर्वाण लाडू अर्पित कर उत्तम शौच धर्म के संदेश को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ पर्युषण पर्व का चौथा दिन श्रद्धा, संयम और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

परिस्थिति नहीं, मनःस्थिति बदलो, सुख-दुःख वस्तु में नहीं मन की कल्पना में है: पं. संयम शास्त्री
परिस्थिति नहीं, मनःस्थिति बदलो, सुख-दुःख वस्तु में नहीं मन की कल्पना में है: पं. संयम शास्त्री

पर्युषण पर्व के चौथे दिन भगवान पुष्पदंत का निर्वाण कल्याणक मनाया, समयसार नाटक ग्रंथ पर हुआ स्वाध्याय

विदिशा। श्री शीतलनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में चल रहे पर्युषण पर्व के चौथे दिन भगवान पुष्पदंत का निर्वाण कल्याणक भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान के समक्ष निर्वाण लाडू अर्पित कर धर्मलाभ लिया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंदिर ट्रस्ट के प्रवक्ता डॉ. मक्खन लाल जैन ने बताया कि निर्वाण कल्याणक के बाद मुंबई से आए पं. संयम शास्त्री ने समयसार नाटक ग्रंथ पर स्वाध्याय कराया।

सुख-दुःख मन की कल्पना पर निर्भर

स्वाध्याय के दौरान पं. संयम शास्त्री ने कहा कि मनुष्य का जीवन अक्सर बिना मन के दुःख में बीतता रहता है, जबकि दुःख का वास्तविक आधार बाहरी वस्तुओं में नहीं, बल्कि मन की कल्पनाओं और भावों में होता है। एक व्यक्ति को जो वस्तु सुखद लगती है, वही दूसरे व्यक्ति को पसंद नहीं आती। इसलिए सुख और दुःख वस्तु में नहीं, बल्कि उसे देखने वाली हमारी मनःस्थिति में निहित है।

उन्होंने श्रद्धालुओं को तीन प्रकार के कर्मों के विज्ञान को समझाते हुए कहा कि द्रव्यकर्म आत्मा से जुड़े सूक्ष्म पुद्गल परमाणु हैं, जो कर्मों के उदय के अनुसार जीव को विभिन्न परिस्थितियां प्रदान करते हैं। नौकर्म के अंतर्गत शरीर, घर, वाहन, धन, परिवार, मान-सम्मान और अन्य बाहरी संयोग आते हैं। वहीं भावकर्म उन भावनाओं को कहा गया है जो इन परिस्थितियों के मिलने या न मिलने पर हमारे भीतर उत्पन्न होती हैं।

भावों पर नियंत्रण ही आत्मकल्याण का मार्ग

पं. संयम शास्त्री ने कहा कि मनुष्य बाहरी परिस्थितियों या कर्मों के उदय को अपने अनुसार नहीं बदल सकता, लेकिन उन परिस्थितियों के प्रति अपने भावों को नियंत्रित करना उसके हाथ में है। क्रोध करना है या नहीं, राग-द्वेष में फंसना है या नहीं और परिस्थितियों से प्रभावित होना है या नहीं—यह व्यक्ति के अपने पुरुषार्थ पर निर्भर करता है।

उन्होंने पंडित बनारसीदास जी के पद “भेदी मिथ्यात सुबेदी महारस, भेद विज्ञान कला जिन पाई” का उल्लेख करते हुए भेदविज्ञान के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति आत्मा और पर पदार्थ के बीच का भेद समझ लेता है, वह बाहरी वस्तुओं के प्रति आसक्ति कम कर आत्मस्वरूप में रमण करने की दिशा में आगे बढ़ता है।

उत्तम शौच धर्म देता है संतोष का संदेश

सायंकालीन प्रवचन में उत्तम शौच धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला गया। बताया गया कि उत्तम शौच दस लक्षण धर्म का दूसरा लक्षण है और इसका संबंध केवल शरीर, वस्त्र या बाहरी स्थान की सफाई से नहीं, बल्कि मन और आत्मा की शुद्धता से है।

जैन दर्शन के अनुसार लोभ को आत्मा की अशुद्धि का प्रमुख कारण माना गया है। अधिक पाने की तृष्णा, असंतोष और दूसरों के धन-वैभव के प्रति ईर्ष्या व्यक्ति को मानसिक अशांति की ओर ले जाती है। उत्तम शौच धर्म संतोष अपनाने, इच्छाओं को सीमित करने और उपलब्ध परिस्थितियों में प्रसन्न रहने का संदेश देता है। प्रवचन में श्रद्धालुओं से लोभ का त्याग कर संतोष को जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया।

म्यूजिकल अंताक्षरी में गूंजे भजन

रात्रि में संगीतमय भक्ति के साथ म्यूजिकल अंताक्षरी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतियोगियों ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

प्रवक्ता डॉ. मक्खन लाल जैन ने बताया कि आज रात्रि बच्चों द्वारा सुंदर नाटक की प्रस्तुति दी जाएगी। ट्रस्ट अध्यक्ष मलुकचंद जैन ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की।