—Advertisement—

Drum Case अपडेट : सलाखों के पीछे मुस्कान की हो रही है देखभाल, बेटी के जन्म के बाद जेल में विशेष सुविधाओं

Author Picture
Published On: 27 November 2025
30oct4 1761832513797 1761832518363

—Advertisement—

मेरठ जेल में नीले ड्रम मर्डर केस की आरोपी मुस्कान रस्तोगी की जिंदगी में बेटी के जन्म के बाद बदलाव आया है। डिलीवरी के बाद मुस्कान को अस्पताल से लौटने पर जेल के बैरक नंबर 12ए में शिफ्ट किया गया है, जहां अन्य महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ रहती हैं। जेल प्रशासन के मुताबिक, मुस्कान और उसकी नवजात बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ हैं और बच्ची का वैक्सीनेशन जेल परिसर में ही करवाया जाएगा।

20251125035653 G6iw 0bwAwKnNr

जेल में उपलब्ध सुविधाएं और स्वास्थ्य देखभाल :

जेल में मुस्कान को विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्हें पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है और डिलीवरी के एक महीने बाद हल्का काम शुरू होगा। इसके अलावा जेल में बच्चों के लिए क्रेच की सुविधा है और बच्ची का आंगनबाड़ी में रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा। जेल के डॉक्टर नियमित रूप से मां और बच्चे का हेल्थ चेकअप करेंगे।

444

नीले ड्रम मर्डर केस की पृष्ठभूमि :

3 मार्च 2025 को मुस्कान और उनके प्रेमी साहिल ने सौरभ राजपूत की कथित हत्या की थी। शव को टुकड़ों में कर नीले ड्रम में रखा गया और ऊपर से सीमेंट डाला गया था। हत्या के बाद आरोपी हिमाचल प्रदेश भाग गए थे। इस मामले के बाद जेल प्रशासन मुस्कान और उनकी नवजात बेटी की सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित कर रहा है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp