—Advertisement—

Indore कल्पवृक्ष फाउंडेशन ने सेवा और खुशियों के संग मनाई दीपावली, निराश्रित बच्चों और वृद्धजनों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान

Author Picture
Published On: 1 November 2026
4484f069 c6fd 4828 b222 3172f5aa0894

—Advertisement—

Indore में कल्पवृक्ष फाउंडेशन ने 9 वर्ष की सेवा यात्रा पर दीपावली उत्सव मनाया। निराश्रित बच्चों और वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया तथा वस्त्र और मिठाइयाँ वितरित कीं।

Indore । सामाजिक सेवा और मानवता के प्रति समर्पित कल्पवृक्ष फाउंडेशन द्वारा अपनी नौ वर्षों की सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निराश्रित एवं अनाथ आश्रमों के बच्चों, मूक-बधिर बालक-बालिकाओं तथा वृद्धजनों के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के साथ उनके जीवन में खुशियाँ लाना था।

 

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएँ

संस्था के अध्यक्ष कपिल जोशी एवं सचिव शिवांक बागड़िया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में निहार नेत्रालय की चिकित्सकीय टीम द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया। वहीं, डॉ. महाविष पठान ने चर्म रोगों की जाँच की तथा डॉ. मनाली मित्तल ने दंत परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।

नवीन वस्त्र, मिठाइयाँ और भोजन वितरित

दीपावली उत्सव के दौरान निराश्रित बच्चों, मूक-बधिर बालक-बालिकाओं एवं वृद्धजनों को नवीन वस्त्र और मिठाइयाँ वितरित की गईं। साथ ही सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। संस्था के सदस्यों ने जरूरतमंदों के साथ समय बिताकर त्योहार की खुशियाँ साझा कीं।

मुख्य अतिथि ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक जैन ‘टीनू’ ने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने पानी बचाने, जल का सदुपयोग करने तथा समाज में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के अतिरिक्त महाधिवक्ता राहुल सेठी एवं महंत महेश गिरी की विशेष उपस्थिति रही। साध्वी कुमुद लता एवं महामंडलेश्वर स्वामी चेतन स्वरूप ने कार्यक्रम के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की रही सहभागिता

कार्यक्रम में संस्था के अतिशय सोनी, अमन कोठारी, श्रील जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कल्पवृक्ष फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस सेवा कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य, सामाजिक सहयोग और जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया गया।
7635eacd c0ed 443e ab5f d4d7214b40f6

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp