श्री वीर तेजाजी महाराज की जीवन लेखनी पुस्तक का विमोचन, 25 से अधिक गायन मंडलियों का सम्मान
बदनावर (गाजनौद)। श्री वीर तेजाजी महाराज गायन समिति, ग्राम गाजनौद द्वारा श्री वीर तेजाजी महाराज की जीवन लेखनी पुस्तक के विमोचन एवं आसपास की गायन मंडलियों के सम्मान समारोह का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक, श्रद्धालु और विभिन्न गायन मंडलियों से जुड़े सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 सतगुरु योगेश जी महाराज, बालिपुर धाम, मालवा प्रांत सामाजिक समरसता प्रांतीय प्रमुख धर्मेंद्र जी मौर्य, तीन जिलों के जिला संघचालक भूपेंद्र जी कसेरा, जिला संघचालक बाबूलाल जी तथा लक्ष्मीनारायण जी आर्य रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और सम्मान के साथ हुई। छोटी-छोटी बालिकाओं ने अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। वहीं समिति के सदस्यों ने अतिथियों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर श्री वीर तेजाजी महाराज की जीवन लेखनी पर आधारित पुस्तक का विधिवत विमोचन किया गया। पुस्तक के बारे में सुनील जी धोरा ने उपस्थित लोगों को जानकारी दी और इसके उद्देश्य एवं विषयवस्तु से परिचित कराया।
समारोह में आसपास के क्षेत्रों से आईं 25 से अधिक गायन मंडलियों का स्वागत और सम्मान किया गया। गायन मंडलियों के सदस्यों ने आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से लोक आस्था, धार्मिक परंपरा और वीर तेजाजी महाराज के जीवन एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम संयोजक रतन पाटीदार ने स्वागत भाषण दिया। मंच संचालन रंजीत कुमार पाटीदार ने किया, जबकि अतिथियों का परिचय आशुतोष पाटीदार ने कराया। अंत में आशीष जी कामदार ने सभी अतिथियों, गायन मंडलियों, श्रद्धालुओं और आयोजन से जुड़े सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मनोज सोमानी, प्रहलादसिंह सोलंकी, शिवरामसिंह रघुवंशी, अशोक पटेल, अमृत पाटीदार, सीताराम पटेल, ईश्वर कटारा और संतोष ढोलकिया सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में तेजाजी मंडली के सदस्यों शिवनारायण धोरा, ओमकारलाल केलोत्रा, गणेश धोरा, प्रकाश लाठी, सत्यनारायण धोरा, देवनारायण धोरा, बाबूलाल पाटीदार, बाबूलाल चौधरी, खेमराज चौधरी, अनिल लम्बू, अनिल धोरा, गजानंद केलोत्रा, किशोर कामदार, ललित, आयुष, शुभम केलोत्रा, सदाशिव, शुभम लम्बू, पवन पाटीदार, गोपाल कामदार, कृष्णा कामदार, प्रकाश बादशाह, हेमंत धोरा, गौरव पाटीदार, लखन, हर्षद, तन्मय, शिवम, यश, तरुण और महेश चौधरी सहित सभी गायन मंडलियों के कार्यकर्ताओं एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम धार्मिक आस्था, सामाजिक सहभागिता और लोक संस्कृति के संरक्षण का संदेश देते हुए संपन्न हुआ।
