—Advertisement—

अम्बाह में सम्यक दर्शन रजत कलश की भव्य शोभायात्रा निकली

Author Picture
Published On: 11 November 2026
c40ecf22 b0cb 481e b175 c7573a773907

—Advertisement—

मुरैना जिले के अम्बाह में गणिनी आर्यिका रत्न 105 श्री संगममति माताजी ससंघ के सानिध्य में सम्यक दर्शन रजत कलश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जैन समाज के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

*गणिनी आर्यिका संगममति माताजी ससंघ के सानिध्य में निकली सम्यक दर्शन रजत कलश की भव्य शोभायात्रा*
श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ शामिल हुए श्रावक-श्राविकाएं

मुरैना/अम्बाह (मनोज जैन नायक) धर्मनगरी अम्बाह में बुधवार को परम पूज्य गणिनी आर्यिका रत्न 105 श्री संगममति माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में सम्यक दर्शन रजत कलश की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ प्रातः 8:30 बजे श्री जैन बगीची से हुआ, जिसमें सकल जैन समाज के श्रावक-श्राविकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
उल्लेखनीय है कि चातुर्मास कलश स्थापना के पावन अवसर पर सम्यक दर्शन रजत कलश प्राप्त करने का सौभाग्य श्री रामकुमार जैन एवं श्री अमित जैन (सीमेंट वाले) परिवार को प्राप्त हुआ था। इसी धार्मिक प्रसंग के अंतर्गत बुधवार को विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ रजत कलश की शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा श्री जैन बगीची से प्रारंभ होकर सब्जी मंडी मार्ग से होते हुए श्री रामकुमार जैन के निवास स्थान पर पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ सहभागिता की। धार्मिक उल्लास और जयकारों के बीच पूरा वातावरण धर्ममय बना रहा।
आयोजन में सकल जैन समाज के श्रावक-श्राविकाओं एवं समाजजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। चातुर्मास कमेटी एवं सकल जैन समाज ने आयोजन में सहभागी सभी धर्मप्रेमी बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में धर्म, संस्कार, श्रद्धा एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

b8bf5465 f181 48a5 add7 a6dc72b780fc ce2cdabb 96be 4dec ab5a 18c4afa18008

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp