—Advertisement—

महिपाल सिंह मकराना की गिरफ्तारी का विरोध, भेरूसिंह चौहान ने मांगी रिहाई

Author Picture
Published On: 11 November 2026
e28a3c1a 6f15 407d 96e6 20a5074b8f60

—Advertisement—

नागदा में ठाकुर भेरूसिंह चौहान ने करणी सेना अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना की गिरफ्तारी का विरोध किया। उन्होंने तत्काल बिना शर्त रिहाई की मांग करते हुए यूजीसी संशोधन-2026 को निरस्त करने की मांग उठाई।

महिपाल सिंह मकराना की गिरफ्तारी पर भड़के ठाकुर भेरूसिंह चौहान, बिना शर्त रिहाई की मांग

 रतलाम से भोपाल प्रस्तावित ‘यूजीसी हटाओ, न्याय पदयात्रा’ से पहले पुलिस कार्रवाई का किया विरोध, शांतिपूर्ण आंदोलन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार

नागदा, नि.प्र.। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना की गिरफ्तारी को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भेरूसिंह चौहान ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई को अनुचित बताते हुए मकराना की तत्काल बिना शर्त रिहाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, सवर्ण युवाओं के अधिकारों से जुड़ी मांगों को लेकर महिपाल सिंह मकराना द्वारा 11 नवंबर को रतलाम से भोपाल तक ‘यूजीसी हटाओ, न्याय पदयात्रा’ निकाली जानी प्रस्तावित थी। पदयात्रा से पहले रतलाम पुलिस ने उन्हें राजपूत छात्रावास से गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई पर ठाकुर भेरूसिंह चौहान ने पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से चर्चा कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखने और विरोध दर्ज कराने का अधिकार है।

चौहान ने यूजीसी से जुड़े प्रावधानों और संशोधन-2026 को लेकर अपनी असहमति जताते हुए सरकार से इन्हें निरस्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज के युवाओं की भावनाओं और मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस मुद्दे पर उचित निर्णय नहीं लेती है तो आगामी चुनावों में भाजपा को राजनीतिक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। अंत में उन्होंने महिपाल सिंह मकराना की तत्काल रिहाई की मांग दोहराई।

26175bf1 d12c 4de6 8b81 22a57c7c41a4

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp