—Advertisement—

डिंडौरी में रसगुल्ला समझकर खाया सुअर मार बम, युवक की मौत

Author Picture
Published On: 11 November 2026
d64addfc 0708 4db1 8def c8fba01d8606

—Advertisement—

डिंडौरी के पड़रिया छांटा गांव में रसगुल्ला बताकर युवक को सुअर मार बम देने का आरोप। मुंह में विस्फोट होने से 35 वर्षीय राजेंद्र बरौतिया की इलाज के दौरान मौत। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

रसगुल्ला बताकर खिला दिया सुअर मार बम, मुंह में विस्फोट से युवक की मौत

सब हेडिंग: डिंडौरी के पड़रिया छांटा गांव की घटना, चबाते ही मुंह में फटा विस्फोटक; इलाज के दौरान 35 वर्षीय राजेंद्र ने तोड़ा दम, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

डिंडौरी। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़रिया छांटा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कथित तौर पर गांव के ही एक व्यक्ति ने 35 वर्षीय युवक को रसगुल्ला बताकर सुअर मार बम खाने के लिए दे दिया। युवक ने जैसे ही उसे मुंह में रखकर चबाया, विस्फोटक फट गया। गंभीर रूप से घायल युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

बातचीत के दौरान दिया विस्फोटक

पुलिस के अनुसार, राजेंद्र बरौतिया पिता स्व. फुल्लू लाल बरौतिया मंगलवार शाम करीब 7 बजे परिजनों के साथ भोजन करने के बाद घर के आंगन में आग ताप रहा था। रात करीब 8 बजे गांव का रामभगत बरौतिया वहां पहुंचा और उसके पास बैठकर बातचीत करने लगा।

मुंह में फटते ही गंभीर रूप से घायल हुआ युवक

इसी दौरान रामभगत ने कथित तौर पर सुअर मार बम को रसगुल्ला बताकर राजेंद्र को खाने के लिए दे दिया। राजेंद्र ने उसे मिठाई समझकर मुंह में रख लिया। चबाते ही विस्फोट हो गया, जिससे उसके मुंह में गंभीर चोटें आईं। परिजन तत्काल उसे ऑटो से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 तथा विस्फोटक अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी के पास विस्फोटक कहां से आया। घटना के बाद गांव में भय और शोक का माहौल है।

ब्यूरो रिपोर्ट: सुनील रैदास
दैनिक स्वराज वाणी

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp