—Advertisement—

लोक देवता सत्यवीर तेजाजी महाराज के नाट्य मंचन के हजारों लोग बने साक्षी

Author Picture
Published On: 19 September 2026
लोक देवता सत्यवीर तेजाजी महाराज के नाट्य मंचन के हजारों लोग बने साक्षी

—Advertisement—

लोक देवता सत्यवीर तेजाजी महाराज के नाट्य मंचन के हजारों लोग बने साक्षी

बस स्टैंड परिसर में सजी भव्य प्रस्तुति, मेघसिंह पचाया (बनी) की टीम ने जीवंत किया तेजाजी महाराज का जीवन चरित्र

झकनावदा मनीष कुमट। लोक आस्था और श्रद्धा के केंद्र लोक देवता श्री सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज के जीवन चरित्र पर आधारित भव्य नाट्य मंचन का आयोजन शुक्रवार रात्रि झकनावदा के स्थानीय बस स्टैंड परिसर में किया गया। सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में तेजाजी महाराज के जीवन, त्याग, शौर्य, वचनबद्धता एवं लोक कल्याणकारी चरित्र को नाट्य रूपांतरण के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

आदिवासी फिल्म अभिनेता की टीम द्वारा दी गई मनमोहक प्रस्तुति

कार्यक्रम में आदिवासी फिल्म ‘फेसला मंजूर छे’ के सुप्रसिद्ध अभिनेता मेघसिंह पचाया (बनी) की टीम द्वारा शानदार एवं मनमोहक नाट्य प्रस्तुति दी गई। कलाकारों ने अपने अभिनय, संवाद, वेशभूषा एवं मंचीय प्रस्तुति के माध्यम से तेजाजी महाराज के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को जीवंत कर दिया। मंचन के दौरान कलाकारों की प्रभावशाली अदाकारी ने उपस्थित दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

देर रात तक जमा रहा श्रद्धालुओं का हुजूम

नाट्य मंचन को देखने के लिए झकनावदा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग बस स्टैंड परिसर पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर देर शाम से ही दर्शकों की भीड़ जुटने लगी थी। जैसे-जैसे नाट्य मंचन आगे बढ़ता गया, वैसे-वैसे दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ती गई। हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने शांतिपूर्वक बैठकर पूरी प्रस्तुति का आनंद लिया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

whatsapp image 2026 09 18 at 11.48.25 pm

तेजाजी महाराज के जीवन से जुड़े प्रसंगों का हुआ मंचन

तेजाजी महाराज के जीवन से जुड़े प्रसंगों के मंचन के दौरान दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का स्वागत किया। विशेष रूप से तेजाजी महाराज की वीरता, वचन निभाने की दृढ़ता और लोकहित के प्रति समर्पण को दर्शाने वाले प्रसंगों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

लोक संस्कृति और आस्था का अनूठा संगम

आयोजन ने क्षेत्र की लोक संस्कृति, परंपरा और धार्मिक आस्था को एक मंच प्रदान किया। सार्वजनिक गणेश उत्सव के दौरान आयोजित इस नाट्य मंचन के माध्यम से नई पीढ़ी को लोक देवता तेजाजी महाराज के जीवन एवं उनके आदर्शों से परिचित कराने का भी प्रयास देखने को मिला। सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति के आयोजकों ने बताया कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से क्षेत्र की लोक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने तथा युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

कलाकारों की प्रस्तुति को मिली खूब सराहना

आदिवासी फिल्म जगत के चर्चित कलाकार मेघसिंह पचाया (बनी) एवं उनकी टीम द्वारा दी गई प्रस्तुति की उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की। मंचन समाप्त होने के बाद भी लोगों में कलाकारों के अभिनय और प्रस्तुति को लेकर चर्चा बनी रही। आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल देर रात तक बना रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, युवा, महिलाएं एवं बच्चे मौजूद रहे।

आयोजन समिति ने माना ग्रामीणों का आभार

सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित यह सांस्कृतिक कार्यक्रम क्षेत्रवासियों के बीच आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। आयोजन को सफल बनाने के लिए पधारे ग्रामीणों का सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति ने आभार व्यक्त किया।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp