Uttam Shauch Dharma – Swaraj Vani

उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ भगवान पुष्पदंत को चढ़ाया निर्वाण लड्डू
उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ भगवान पुष्पदंत को चढ़ाया निर्वाण लड्डू

दाना ओली के चंपाबाग जैन मंदिर में दशलक्षण पूजन, आचार्य चैत्य सागर महाराज ने बताया संतोष और शुचिता का महत्व

ग्वालियर। पर्युषण महापर्व के चौथे दिन शनिवार को जैन धर्मावलंबियों ने उत्तम शौच धर्म की श्रद्धा और भक्तिभाव से आराधना की। आचार्य श्री 108 चैत्य सागर महाराज एवं मुनिश्री 108 अनुमान सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में दाना ओली स्थित दिगंबर बीसपंथी चंपाबाग जैन मंदिर में दशलक्षण महामंडल पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान जैन धर्म के नौवें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत के मोक्ष कल्याणक पर श्रद्धालुओं ने निर्वाण लड्डू समर्पित किया।

आत्म साधना वर्षायोग समिति और सकल जैन समाज के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। मंदिर परिसर भगवान जिनेंद्र और आचार्यश्री के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति नृत्य करते हुए महाअर्घ्य समर्पित किए।

पंचामृत अभिषेक और शांतिधारा

जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि प्रतिष्ठाचार्य पंडित डॉ. आनंद प्रकाश शास्त्री के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के बीच भगवान जिनेंद्र को पांडुशिला पर विराजमान किया। इसके बाद रजत कलशों से श्रीजी का जलाभिषेक और पंचामृत अभिषेक किया गया। आचार्यश्री के मुखारविंद से उच्चारित मंत्रों के बीच संजीव जैन, संभव जैन एवं विकास जैन परिवार ने वृहद शांतिधारा करने का सौभाग्य प्राप्त किया।

दशलक्षण महामंडल विधान में नित्य पूजन, नवदेवता पूजन, पंचमेरु पूजन, दशलक्षण पूजन, निर्वाण पूजन और उत्तम शौच धर्म की विशेष पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने संगीत की मधुर धुनों पर भक्ति नृत्य करते हुए भगवान जिनेंद्र के चरणों में अर्घ्य चढ़ाए।

पुष्पदंत भगवान को निर्वाण लड्डू समर्पित

भगवान पुष्पदंत के मोक्ष कल्याणक अवसर पर आचार्य श्री चैत्य सागर महाराज और मुनिश्री अनुमान सागर महाराज के सानिध्य में निर्वाण पाठ का वाचन किया गया। प्रथम निर्वाण लड्डू चढ़ाने का सौभाग्य राजू जैन, पंकज जैन और अनामिका जैन परिवार को प्राप्त हुआ। इसके बाद अन्य श्रावक-श्राविकाओं ने भी भक्तिभाव से निर्वाण लड्डू समर्पित किए।

शाम को मंदिर में दीपकों से श्रीजी की महाआरती की गई। समाज के प्रवक्ता ने बताया कि पर्युषण पर्व के पांचवें दिन 20 सितंबर को उत्तम सत्य धर्म की पूजा और आराधना की जाएगी।

लोभ की निवृत्ति ही उत्तम शौच धर्म

धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री चैत्य सागर महाराज ने कहा कि क्रोध, मान, माया और लोभ चार प्रमुख कषाय हैं। इनमें लोभ अनेक पापों और दुखों का कारण बनता है। लोभी व्यक्ति आवश्यकता से अधिक धन एवं चल-अचल संपत्ति एकत्र करने की इच्छा में अनुचित कार्यों की ओर बढ़ सकता है।

आचार्यश्री ने कहा कि लोभ की निवृत्ति ही उत्तम शौच धर्म है। जहां निर्लोभता होगी, वहीं वास्तविक शौच धर्म प्रकट होगा। अपने भीतर संतोष का भाव, निर्लोभ वृत्ति और आचरण में शुचिता लाना ही इस धर्म का मूल संदेश है। इच्छाओं और आवश्यकता से अधिक संग्रह करने की प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखते हुए जो उपलब्ध है, उसमें संतोष और प्रसन्नता अनुभव करनी चाहिए।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र गंगवाल, महामंत्री निर्मल पाटनी, विनय कासलीवाल, विकास जैन, पंकज छाबड़ा और संजय गोधा ने आचार्यश्री के चरणों में श्रीफल अर्पित किया।

मन की निर्मलता ही शौच धर्म: मुनिश्री

मुनिश्री अनुमान सागर महाराज ने कहा कि मन की पवित्रता, निर्मलता और स्वच्छता ही शौच धर्म है। आत्मिक पवित्रता के लिए यह धर्म संजीवनी के समान है। जैन शास्त्रों में पवित्रता को शौच कहा गया है और निर्मलता आत्मा का स्वाभाविक गुण है। जो व्यक्ति लालसा, लालच, तृष्णा और अनावश्यक अभिलाषाओं का त्याग करता है, उसकी आत्मा पवित्रता की ओर अग्रसर होती है।

अम्बाह में धार्मिक आयोजन के साथ बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, प्रस्तुतियों ने मोहा मन
आंतरिक पवित्रता और लोभ का त्याग ही उत्तम शौच धर्म: आर्यिका संगममति

अम्बाह जैन बगीची में दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन धार्मिक अनुष्ठान, फैंसी ड्रेस में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

मुरैना/अम्बाह। दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन अम्बाह स्थित जैन बगीची में आचार्य श्री सिद्धांत सागर महाराज की शिष्या परम पूज्य गणिनी आर्यिका रत्न 105 श्री संगममति माताजी ससंघ के सानिध्य में उत्तम शौच धर्म की श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आराधना की गई। इस अवसर पर संगीतमय अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन का आयोजन मंत्रोच्चार के साथ किया गया। धार्मिक कार्यक्रम में महिला, पुरुष और बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर धर्मलाभ लिया।

आंतरिक पवित्रता पर दिया जोर

धर्मसभा को संबोधित करते हुए आर्यिका श्री संगममति माताजी ने उत्तम शौच धर्म की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि बाहरी शरीर को जल या साबुन से साफ किया जा सकता है, लेकिन मन, विचारों और आत्मा के परिणामों की निर्मलता को शौच कहा जाता है।

उन्होंने बताया कि उत्तम शौच धर्म का मूल भाव आंतरिक पवित्रता और लोभ का त्याग है। लोभ को मन का मैल बताते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं को लालच और अधिक पाने की इच्छा से दूर रहने का संदेश दिया।

लोभ के बजाय संतोष अपनाने का संदेश

आर्यिका संगममति माताजी ने कहा कि अधिक पाने की लालसा और तृष्णा व्यक्ति को अशांति की ओर ले जाती है, जबकि संतोष वास्तविक सुख का आधार है। इसलिए लोभ और लालच का त्याग कर संतोष को जीवन में अपनाना उत्तम शौच धर्म की भावना को व्यवहार में उतारने का एक मार्ग है।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपने आंतरिक परिणामों की शुद्धता बनाए रखने, संतोष धारण करने और लोभ का त्याग करने का संकल्प लेने की प्रेरणा दी।

बच्चों ने फैंसी ड्रेस में दिखाई प्रतिभा

दशलक्षण महापर्व के तहत जैन बगीची प्रांगण में प्रतिदिन धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रात्रि में युवाओं की टीम द्वारा बच्चों के लिए टैलेंट एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न आकर्षक वेशभूषाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। प्रस्तुतियों के दौरान पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

सिमरन और आकाश ने किया संचालन

फैंसी ड्रेस एवं टैलेंट कार्यक्रम का संचालन सिमरन एवं आकाश ने प्रभावी अंदाज में किया। दोनों ने कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया और प्रतिभागी बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे मौजूद रहे।

युवाओं की टीम द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की समाजजनों ने सराहना की और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों को बधाई दी।

धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता

दशलक्षण महापर्व के दौरान जैन बगीची में धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। रात्रि में आरती, लकी ड्रा सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे हैं।

महापर्व के दौरान आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से धार्मिक शिक्षाओं के साथ बच्चों और युवाओं को भी समाज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। श्रद्धालु नियमित रूप से पूजा-अर्चना, प्रवचन और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर धर्मलाभ ले रहे हैं।

Morena : मन की निर्मलता ही उत्तम शौच धर्म की सच्ची साधना: आचार्यश्री उदारसागर
मन की निर्मलता ही उत्तम शौच धर्म की सच्ची साधना: आचार्यश्री उदारसागर

भगवान पुष्पदंत स्वामी का निर्वाण लाडू अर्पित कर मनाया मोक्ष कल्याणक

Morena , मनोज जैन नायक। दस दिवसीय पर्वराज पर्युषण पर्व के अंतर्गत श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर में प्रतिदिन विभिन्न धर्मों की आराधना की जा रही है। पर्व के चतुर्थ दिवस शनिवार को उत्तम शौच धर्म की आराधना की गई। इस अवसर पर नगर में चातुर्मासरत ज्ञानरत्नाकर आचार्यश्री उदारसागरजी महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शौच धर्म का अर्थ केवल बाहरी स्वच्छता नहीं, बल्कि मन की निर्मलता और विचारों की पवित्रता है।

आचार्यश्री ने कहा कि जिस प्रकार शरीर को स्वच्छ रखने के लिए स्नान आवश्यक है, उसी प्रकार आत्मा को निर्मल रखने के लिए लोभ, लालच, संग्रह और परिग्रह जैसी विकृतियों का त्याग करना जरूरी है। लोभ मनुष्य को कभी संतुष्ट नहीं होने देता। व्यक्ति के पास जितना अधिक धन, संपत्ति और साधन आते हैं, उसकी इच्छाएं भी उतनी ही बढ़ती जाती हैं। वास्तविक सुख वस्तुओं के अधिक संग्रह में नहीं, बल्कि इच्छाओं को सीमित करने और प्राप्त वस्तुओं में संतोष रखने में है।

उन्होंने कहा कि उत्तम शौच धर्म हमें सिखाता है कि किसी वस्तु, व्यक्ति या परिस्थिति के प्रति अनावश्यक आसक्ति न रखते हुए संतोष और संयम का भाव विकसित किया जाए। यदि मन में ईर्ष्या, द्वेष, कपट और लोभ का मैल जमा हो जाए तो केवल बाहरी स्वच्छता का कोई विशेष महत्व नहीं रह जाता। जिसका मन निर्मल होता है, उसके व्यवहार में सरलता, वाणी में मधुरता और जीवन में संतोष दिखाई देता है।

आचार्यश्री ने पर्युषण पर्व को आत्मचिंतन और आत्मशुद्धि का अवसर बताते हुए श्रद्धालुओं से अपने भीतर झांकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को यह विचार करना चाहिए कि उसके भीतर कौन-कौन से विकार मौजूद हैं और उन्हें दूर करने के लिए वह क्या प्रयास कर सकता है। क्रोध, मान, माया और लोभ जैसे कषायों को कम करते हुए त्याग, संयम, संतोष और निष्परिग्रह को जीवन में अपनाना ही उत्तम शौच धर्म की साधना है।

मुनिश्री उपशांत सागर ने भी दिया आत्मशुद्धि का संदेश

धर्मसभा में मुनिश्री उपशांत सागर महाराज ने कहा कि जिस दिन मनुष्य के भीतर संग्रह की जगह संतोष, लोभ की जगह त्याग और अशुद्ध विचारों की जगह आत्मचिंतन का भाव उत्पन्न हो जाता है, उसी दिन उत्तम शौच धर्म जीवन में उतरने लगता है।

उन्होंने कहा कि पर्युषण पर्व का उद्देश्य केवल धार्मिक क्रियाएं करना नहीं, बल्कि धर्म के गुणों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारना है। सच्ची शुचिता मन और भावों की निर्मलता में निहित है। बाहरी रूप से स्वच्छ रहने के बावजूद यदि मन में लोभ, ईर्ष्या, छल-कपट और संग्रह की भावना है, तो जीवन की वास्तविक पवित्रता अधूरी रह जाती है।

मुनिश्री ने कहा कि लोभ का कोई अंत नहीं है। इसलिए इच्छाओं को सीमित कर संतोष का भाव अपनाना उत्तम शौच धर्म की सच्ची साधना है। मन की सफाई के लिए प्रतिदिन आत्मावलोकन जरूरी है। पर्युषण पर्व इसी आत्मशुद्धि का अवसर प्रदान करता है।

भगवान पुष्पदंत स्वामी का मोक्ष कल्याणक मनाया

चातुर्मासरत आचार्यश्री उदारसागरजी महाराज एवं मुनिश्री उपशांत सागर महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में जैन धर्म के नवें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत नाथ का निर्वाण महोत्सव भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।

प्रतिष्ठाचार्य पं. महेंद्रकुमार शास्त्री ने विधिविधानपूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ निर्वाण कांड का वाचन किया। मोक्ष लक्ष्मी की कामना के साथ प्रथम निर्वाण लाडू डालचंद जैन

इंदौर उत्तम शौच धर्म: शुद्ध को अशुद्ध न करना ही सच्ची साधना – मुनिपुंगव सुधासागर जी
इंदौर के दलाल बाग में दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज ने उत्तम शौच धर्म का महत्व समझाया। उन्होंने तीर्थ, परिवार, समाज, संस्कृति और आचरण की पवित्रता बनाए रखने का संदेश दिया।

शुद्ध को अशुद्ध न करना ही उत्तम शौच धर्म की सच्ची साधना: मुनिपुंगव सुधासागर जी

दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म पर प्रवचन, कहा—बाहरी स्वच्छता के साथ मन, वचन, शरीर और आचरण की शुद्धता भी जरूरी

इंदौर। दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन शनिवार को दलाल बाग स्थित विद्या सुधा देशना मंडप में आयोजित 10 दिवसीय श्रावक संस्कार शिविर में निर्यापक मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज ने उत्तम शौच धर्म की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि शौच धर्म केवल बाहरी स्वच्छता तक सीमित नहीं है, बल्कि मन, वचन, शरीर और आचरण की शुद्धता भी इसका महत्वपूर्ण अंग है।

धर्म समाज प्रचारक एवं मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मुनिपुंगव सुधासागर जी महाराज ने शिविरार्थियों और समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयं अशुद्ध रह जाना उतना बड़ा पाप नहीं है, जितना अपने कारण किसी शुद्ध को अशुद्ध कर देना। उन्होंने कहा कि जीवन में निमित्त का बहुत प्रभाव होता है। स्वयं गलत करना कमजोरी हो सकती है, लेकिन किसी दूसरे व्यक्ति को गलत मार्ग पर ले जाना गंभीर कर्मबंध का कारण बन सकता है।

तीर्थों की पवित्रता बनाए रखना प्रत्येक श्रद्धालु की जिम्मेदारी

मुनिश्री ने सम्मेद शिखरजी और गिरनार जैसे सिद्ध क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए श्रद्धालुओं को तीर्थ क्षेत्रों की स्वच्छता एवं मर्यादा बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वंदना करें या न करें, लेकिन तीर्थ को अपने कारण अपवित्र नहीं होने दें।

उन्होंने कहा कि पवित्र पर्वत और तीर्थ क्षेत्र में थूकना, कचरा फैलाना या गंदगी करना उसकी मर्यादा को प्रभावित करता है। यदि किसी व्यक्ति की शारीरिक क्षमता वंदना करने की नहीं है तो वह नीचे से ही श्रद्धापूर्वक नमस्कार कर सकता है, लेकिन वंदना के नाम पर तीर्थ की पवित्रता भंग नहीं करनी चाहिए।

ऐसा आचरण हो कि धर्म और समाज की प्रतिष्ठा बढ़े

मुनिपुंगव सुधासागर जी महाराज ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कोई भी कार्य करने से पहले यह विचार करना चाहिए कि उसके आचरण से देश, संस्कृति, धर्म और समाज की प्रतिष्ठा पर कोई प्रतिकूल प्रभाव तो नहीं पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि संयम, शाकाहार, अहिंसा और मर्यादा भारतीय एवं जैन संस्कृति की महत्वपूर्ण पहचान हैं। प्रत्येक जैन को यह विचार करना चाहिए कि उसके आचरण के कारण पूरे समाज की छवि प्रभावित न हो। व्यवहार ऐसा होना चाहिए कि लोग कहें कि जैन धर्म के संस्कार आज भी जीवित हैं।

परिवार में भी जरूरी है शौच धर्म

परिवार के संदर्भ में उन्होंने कहा कि पिता का आचरण ऐसा होना चाहिए कि संतान को कभी शर्मिंदा न होना पड़े और संतान को भी ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए जिससे माता-पिता का सिर झुके। बच्चे केवल उपदेश से नहीं, बल्कि अपने बड़ों के आचरण से अधिक सीखते हैं।

उन्होंने शिविरार्थियों से कहा कि केवल शिविर में शामिल होना पर्याप्त नहीं है। यहां प्राप्त संस्कारों और शिक्षाओं को दैनिक जीवन में उतारना ही शिविर की वास्तविक सार्थकता है। शिविरार्थियों का व्यवहार और अनुशासन ऐसा होना चाहिए कि उनकी अलग पहचान दिखाई दे।

आंख, कान, वाणी और मन की पवित्रता पर दिया जोर

मुनिश्री ने इंद्रियों के शौच धर्म को सरल शब्दों में समझाते हुए कहा कि आंखों का शौच बुरी दृष्टि से बचना, कानों का शौच निंदा और अश्लीलता से दूर रहना तथा मुख का शौच नशा, गुटखा और अपशब्दों से बचना है।

उन्होंने सात्विक खान-पान अपनाने के साथ मन में ईर्ष्या और द्वेष तथा वाणी में कटुता से बचने की सीख दी। उन्होंने शिविरार्थियों से कहा कि गुरु वाणी सुनने के बाद व्यक्ति की दृष्टि, श्रवण और आचरण में भी उसका प्रभाव दिखाई देना चाहिए।

धर्म को स्वार्थ का साधन न बनाने की सीख

मुनिपुंगव सुधासागर जी महाराज ने कहा कि अपने गलत कार्यों की सफलता के लिए भगवान, गुरु अथवा धर्म का नाम लेना उचित नहीं है। धर्म का उपयोग व्यक्तिगत स्वार्थ की पूर्ति के साधन के रूप में नहीं होना चाहिए।

प्रवचन के अंत में उन्होंने शिविरार्थियों को स्वयं शुद्ध रहने और अपने कारण किसी तीर्थ, धर्म, परिवार, समाज अथवा संस्कृति की पवित्रता प्रभावित नहीं होने देने का संकल्प दिलाया।

धर्मसभा में बड़ी संख्या में शिविरार्थियों और समाजजनों ने सहभागिता की। इस अवसर पर सपना-मनीष गोधा, आनंद-नवीन गोधा, हर्ष जैन, आलोक, आकाश कोल, हुक्म काका, अक्षय कासलीवाल, संजय पाटोदी, डॉ. जैनेन्द्र जैन, वीरेन्द्र जैन, विपुल बाझलं, अरविंद, अखिलेश सोधीया, नरेंद्र, राकेश नायक, विजय धुर्रा, मुक्ता जैन और रानी डोसी सहित समाजजन उपस्थित रहे।

प्रेषक: राजेश जैन दद्दू, मीडिया प्रभारी