जैन मुनि प्रवचन – Swaraj Vani

पगडंडियां अनेक, मंजिल एक: इंदौर में मुनि सुधासागर जी ने बताया जीवन में क्यों जरूरी है सही दिशा
मुनि सुधासागर जी इंदौर के दलाल बाग में बोले कि संसार में पगडंडियां अनेक हैं, लेकिन मंजिल एक है। गुरु मोक्ष की सही दिशा बताते हैं और धर्म-संस्कार जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं।

पगडंडियां अनेक, मंजिल एक – गति से ज्यादा जरूरी दिशा : मुनि सुधासागर जी

राजेश जैन दद्दू

इंदौर। मुनि सुधासागर जी इंदौर के दलाल बाग, छत्रपति नगर में आयोजित धर्मसभा में श्रद्धालुओं को जीवन की सही दिशा और मोक्ष मार्ग का संदेश दे रहे हैं। पूज्य मुनि पुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज ने देशना मंडप में कहा कि संसार में पगडंडियां अनेक हैं, पर मंजिल एक है। पगडंडी कोई भी बना सकता है, लेकिन सही रास्ता गुरु और भगवान बताते हैं। हमारा कैंप मोक्ष है और संसार घना जंगल है।

मुनि श्री ने कहा कि जैसे NCC के नाइट मार्च में दिशा-सूचक दिशा बताता है, वैसे ही गुरु मनुष्य को मोक्ष की दिशा बताते हैं। गुरु सही मार्ग बता सकते हैं, लेकिन उस मार्ग पर चलना स्वयं को ही पड़ेगा। जीवन में केवल तेज गति से चलना महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि सही दिशा में आगे बढ़ना अधिक आवश्यक है।

मुनि सुधासागर जी का संदेश- ‘मैं अच्छा हूं, जगत बुरा है’ सबसे खतरनाक सोच

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि गुरुदेव ने आगे कहा कि सबसे खतरनाक पगडंडी यह सोचना है कि “मैं अच्छा हूं और जगत बुरा है।” जब व्यक्ति अपने दोष देखना बंद कर देता है और हर गलती दूसरे व्यक्ति में देखने लगता है, तब उसके स्वयं के सुधार का मार्ग बंद हो जाता है।

गुरुदेव ने दूसरी खतरनाक पगडंडी “मैं जैसा हूं, वैसा ही दुनिया को बना दूं” वाली सोच को बताया। उन्होंने समाज को संबोधित करते हुए संकल्प दिलाया कि “मैं स्वयं गिरूं तो भी किसी को नहीं गिराऊंगा, अपने दोष को अगली पीढ़ी की विरासत नहीं बनाऊंगा।”

उन्होंने कहा कि यदि रात्रि भोजन जैसी कमजोरी खुद नहीं छोड़ पा रहे हैं तो कम से कम बच्चों को उसकी प्रेरणा न दें। बच्चों से स्पष्ट कहें कि “मैं नहीं छोड़ पा रहा, पर तू मत अपनाना।” अपनी कमजोरी को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना उचित नहीं है।

गंधोदक नहीं, बच्चों को धर्म और संस्कार दें

मुनि सुधासागर जी इंदौर की धर्मसभा में गुरुदेव ने परिवार और बच्चों को संस्कार देने के महत्व पर भी विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गंधोदक की कीमत नहीं, बल्कि उस हाथ की कीमत पहचानो जो अभिषेक कर परिवार को गंधोदक देता है। वह केवल जल नहीं, बल्कि अपने परिवार को धर्म और संस्कार देता है।

गुरुदेव ने श्रद्धालुओं से कहा कि अभिषेक करते समय मन में यह संकल्प रखें कि यह मेरे बेटे-बेटी और पूरे परिवार के कल्याण के लिए है। धार्मिक क्रियाओं के पीछे भावना और संस्कार का होना अत्यंत आवश्यक है।

बेटी को संपत्ति से पहले धर्म-संस्कार देने का संदेश

मुनि श्री ने कहा कि बेटी को संपत्ति से पहले धर्म और संस्कार दें। संपत्ति का महत्व अपनी जगह है, लेकिन धर्म और संस्कार ऐसी पूंजी हैं जो आने वाली पीढ़ियों तक जाती है। परिवार में दिए गए अच्छे संस्कार ही बच्चों के जीवन और भविष्य की सही दिशा तय करते हैं।

उन्होंने अपने प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को आत्मचिंतन की प्रेरणा देते हुए समझाया कि मनुष्य को दूसरों के दोष देखने से पहले अपने भीतर झांकना चाहिए। स्वयं में सुधार की भावना होगी तभी परिवार और समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव होगा।

गति से ज्यादा जरूरी है जीवन की सही दिशा

मुनि सुधासागर जी महाराज की देशना का मुख्य संदेश रहा कि जीवन में मनुष्य कितनी तेजी से चल रहा है, इससे अधिक महत्वपूर्ण यह है कि वह किस दिशा में चल रहा है। संसार में अलग-अलग रास्ते और पगडंडियां दिखाई दे सकती हैं, लेकिन मनुष्य के आध्यात्मिक जीवन की अंतिम मंजिल मोक्ष है।

गुरु और भगवान उस मंजिल तक पहुंचने की सही दिशा बताते हैं। इसके बाद पुरुषार्थ प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं करना होता है। इसलिए मनुष्य को अपनी कमियों और दोषों को पहचानकर उनमें सुधार करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सुनी देशना

दलाल बाग, छत्रपति नगर में आयोजित धर्मसभा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मुनि श्री की देशना का लाभ लिया। इस अवसर पर चक्रवर्ती आकाश आलोक कोल, आनंद नवीन गोधा, अशोक डोशी, हर्ष जैन, डॉ. जैनेन्द्र जैन, विजय पाटोदी, प्रिंसपाल टोंग्या सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मुनि सुधासागर जी महाराज के संदेश में आत्मसुधार, परिवार में धर्म-संस्कार और जीवन में सही दिशा को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर रहा। उन्होंने श्रद्धालुओं को यह संदेश दिया कि व्यक्ति को स्वयं की कमजोरियों को पहचानकर उन्हें अगली पीढ़ी तक पहुंचने से रोकना चाहिए और बच्चों को धर्म एवं संस्कारों की ऐसी विरासत देनी चाहिए जो जीवनभर उनका मार्गदर्शन करे।

Indore गुरु के बिना जीवन शुरू नहीं: मुनिश्री सुधा सागरजी ने बताए गुरु-शिष्य संबंध के प्रेरक सूत्र
मुनिश्री सुधा सागरजी प्रवचन Indore में गुरु और शिष्य के संबंध का महत्व बताते हुए कहा कि जिसके जीवन में गुरु नहीं, उसका जीवन शुरू नहीं। धर्मसभा में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: राजेश जैन दद्दू, indore

गुरु के बिना जीवन शुरू नहीं, गुरु की संपत्ति पर शिष्य का अधिकार: मुनिश्री सुधा सागरजी

Indore। मुनिश्री सुधा सागरजी प्रवचन इंदौर में गुरु और शिष्य के पवित्र संबंध पर प्रकाश डालते हुए मुनिश्री ने कहा कि जिसके जीवन में गुरु नहीं, उसका जीवन शुरू नहीं। गुरु वह होता है जो सब जानता है। शिष्य गुरु के पास इसलिए आता है कि उसके पास जो नहीं है, उसे जान सके और प्राप्त कर सके।

मुनिश्री ने कहा कि कोई स्वप्न में भी अपने गुरु एवं मां को कभी अज्ञानी न माने, क्योंकि गुरु और मां सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि जो पंच परमेष्ठी को मानते हैं, लेकिन उनकी बात नहीं मानते, ऐसे लोगों का कभी कल्याण नहीं होता।

मुनिश्री सुधा सागरजी ने बताया साधु और गुरु में अंतर

मुनिश्री सुधा सागरजी प्रवचन Indore के दौरान साधु और गुरु में अंतर बताते हुए मुनिश्री ने कहा कि साधु को नमोस्तु करो तो आशीर्वाद मिलेगा। साधु को साधु की दृष्टि से एवं गुरु को गुरु की दृष्टि से देखो। गुरु को नमोस्तु करोगे तो तुम्हें आशीर्वाद के साथ गुरु की वसीयत भी मिलेगी।उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार पिता एक होता है, चाचा अनेक हो सकते हैं, लेकिन वसीयत पिता लिखते हैं, चाचा नहीं। उसी प्रकार साधु भी अनेक होते हैं, लेकिन गुरु एक होता है। पिता की संपत्ति पर पुत्र का अधिकार होता है, लेकिन गुरु की संपत्ति पर शिष्य का अधिकार होता है।

शिष्य ही साधु को बनाता है गुरु

मुनिश्री ने कहा कि पिता स्वयं पिता नहीं बनता, बेटा पिता बनाता है। साधु की दीक्षा होती है, गुरु की नहीं। साधु किसी को गुरु नहीं बनाते, बल्कि शिष्य साधु को गुरु बनाते हैं। मुनिश्री के इन प्रेरक प्रवचनांशों को धर्मसभा में उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक सुना।

महिला मंडल ने किया भक्तिमय मंगलाचरण

प्रवचन के पूर्व सेत वाल महिला मंडल ने नृत्य एवं भक्तिमय मंगलाचरण किया। डॉक्टर जैनेंद्र जैन, मुक्ता, राजेश जैन दद्दू एवं लोहारी वाला सेठ परिवार ने मुनिश्री के समक्ष रजत भक्ति कलश स्थापित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।धर्मसभा में रानी डोषी, मुक्ता जैन, सोनाली बागड़िया, हर्ष जैन, विपुल बाझल, भूपेंद्र जैन, आकाश कोयला परिवार, अखिलेश, अरविंद सोधिया, श्रुत जैन आदि समाज श्रेष्ठी उपस्थित थे। धर्मसभा का संचालन अनुराग जैन ने किया।

मुरैना में आचार्यश्री उदारसागर का प्रेरक संदेश, बोले- परिस्थितियां नहीं, खुद को बदलें
आचार्यश्री उदारसागर महाराज ने मुरैना में रविवारीय प्रवचन के दौरान सकारात्मक दृष्टिकोण, आत्मकल्याण, सद्गुरु के मार्गदर्शन और विपरीत परिस्थितियों में समभाव रखने का संदेश दिया।

रिपोर्टर: मनोज जैन नायक, मुरैना

मुरैना। आचार्यश्री उदारसागर महाराज ने अपने रविवारीय प्रवचन में कहा कि भविष्य की पूर्व-तैयारी और सद्गुरु का मार्गदर्शन जीवन को सही दिशा देने के लिए आवश्यक है। मनुष्य यदि वर्तमान में रहते हुए अपने भविष्य और आध्यात्मिक जीवन की तैयारी कर ले, तो आने वाली परिस्थितियां उसके लिए भय का कारण नहीं बनतीं।

परम पूज्य आचार्यश्री 108 उदारसागर महाराज ने एक प्रसंग सुनाते हुए कहा कि एक राजा सदैव दुखी और उदास रहता था। राजभवन के सभी लोग उसके दुःख से चिंतित थे। जब राजा ने एक संत के समक्ष अपनी व्यथा रखी तो बताया कि राजा के रूप में उसका शासन सीमित अवधि का है। अवधि पूरी होने के बाद उसे एक सुनसान और घने जंगल में अकेला छोड़ दिया जाएगा।

संत ने उसे समझाया कि यदि अंत में उसी जंगल में जाना है, तो अभी से उसकी तैयारी क्यों नहीं करते? राज्यपद समाप्त होने से पहले ही जंगल में एक सुंदर महल बनवा लो, ताकि वहां पहुंचने के बाद तुम्हारा जीवन सुखपूर्वक बीत सके।

आचार्यश्री ने कहा कि इस प्रसंग का वास्तविक अर्थ हमारे आध्यात्मिक जीवन से जुड़ा है। मनुष्य संसार में रहते हुए अपने भावी जीवन की तैयारी तो करता है, लेकिन आत्मा के कल्याण और आध्यात्मिक उत्थान की तैयारी को भूल जाता है। शरीर, धन और सांसारिक सुविधाओं के लिए हम वर्षों पहले से योजना बनाते हैं, लेकिन जीवन के अंतिम पड़ाव के लिए क्या तैयारी की है, इस पर चिंतन नहीं करते। सद्गुरु का मार्गदर्शन लेकर आत्मकल्याण की दिशा में आगे बढ़ना ही सच्ची दूरदर्शिता है।

जैसा दृष्टिकोण, वैसा जीवन — आचार्यश्री उदारसागर महाराज

आचार्यश्री ने कहा कि मनुष्य वास्तव में अपनी दृष्टि और विचारों से अपने जीवन को आकार देता है। उन्होंने आधे गिलास दूध का उदाहरण देते हुए कहा कि दो बालकों को आधा-आधा गिलास दूध दिया गया। एक ने कहा, “गिलास आधा भरा है”, जबकि दूसरे ने कहा, “गिलास आधा खाली है।” दोनों के सामने परिस्थिति एक ही थी, लेकिन देखने का नजरिया अलग था।

उन्होंने कहा कि सुख-दुःख केवल परिस्थितियों से नहीं, बल्कि परिस्थितियों के प्रति हमारी सोच से पैदा होते हैं। सकारात्मक दृष्टिकोण वाला व्यक्ति कठिनाई में भी अवसर खोज लेता है, जबकि नकारात्मक सोच वाला व्यक्ति सुविधा में भी कमी तलाशता रहता है।

परिस्थिति नहीं, स्वयं को बदलें

आचार्यश्री उदारसागर महाराज ने कहा कि जीवन में जब कोई समस्या आती है तो हम परिस्थितियों, लोगों और दूसरों के व्यवहार को बदलना चाहते हैं। लेकिन सच्चा परिवर्तन बाहर नहीं, भीतर से शुरू होता है। यदि विचार, दृष्टिकोण और स्वभाव नहीं बदलेंगे तो परिस्थितियां बदल जाने के बाद भी मनुष्य अशांत ही रहेगा।

रामायण के प्रसंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि केवल बाहरी परिस्थितियों को बदल देने से किसी व्यक्ति में योग्यता और धर्म का भाव पैदा नहीं किया जा सकता। सच्चा नेतृत्व और सम्मान बाहरी पद से नहीं, बल्कि आंतरिक गुणों से प्राप्त होता है।

विपरीत परिस्थितियों में समभाव रखें

आचार्यश्री ने महान दार्शनिक सुकरात का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि सुकरात अपने मित्र के साथ बातचीत में व्यस्त थे। उनकी पत्नी ने आवाज दी, लेकिन चर्चा में लीन होने के कारण वे सुन नहीं सके। इससे नाराज होकर पत्नी ने गर्म चाय उन पर डाल दी। ऐसी स्थिति में भी सुकरात क्रोधित नहीं हुए। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि कोई बात नहीं, आधा चेहरा तो बच गया।

आचार्यश्री ने कहा कि यह प्रसंग हमें धैर्य, सहनशीलता और समभाव का संदेश देता है। सामान्य व्यक्ति छोटी-सी बात पर अपना संतुलन खो देता है, जबकि ज्ञानी व्यक्ति बड़ी विपरीत परिस्थिति में भी अपने मन को शांत रखता है।

उन्होंने कहा कि जीवन में परिस्थितियां हमेशा हमारे अनुकूल रहें, यह संभव नहीं है। कभी सुख आएगा तो कभी दुःख, कभी सम्मान मिलेगा तो कभी अपमान भी सहना पड़ेगा। लेकिन इन परिस्थितियों के बीच हमारा मन कितना स्थिर रहता है, यही हमारे व्यक्तित्व की वास्तविक परीक्षा है।

अपने विचारों और भावों के स्वामी बनें

आचार्यश्री उदारसागर महाराज ने कहा कि हम परिस्थितियों के गुलाम नहीं, बल्कि अपने विचारों और भावों के स्वामी बन सकते हैं। इसलिए दूसरों को बदलने से पहले स्वयं को बदलने का प्रयास करें। अपनी दृष्टि सकारात्मक बनाएं, सद्गुरु के बताए मार्ग पर चलें, भविष्य के आत्मकल्याण की तैयारी करें और विपरीत परिस्थितियों में भी समभाव बनाए रखें।

उन्होंने कहा कि सच्चा सुख बाहर की वस्तुओं में नहीं, बल्कि निर्मल मन, सही दृष्टिकोण और आत्मिक शांति में है। जो व्यक्ति स्वयं को बदलना सीख जाता है, उसके लिए परिस्थितियां भी साधना का माध्यम बन जाती हैं।

मुनि सुधा सागरजी का प्रेरणादायक संदेश: भारतीय और जैन होने पर गर्व करो, जानें 5 बड़ी सीख
मुनि सुधा सागरजी ने इंदौर की धर्मसभा में भारतीय और जैन होने पर गर्व करने का संदेश दिया। उन्होंने गुरु, मनुष्य जीवन, जैन संस्कार, अहिंसा और आत्मसुधार पर महत्वपूर्ण सीख दी।

भारतीय होने एवं जैन होने पर गर्व करो: मुनि सुधा सागरजी का प्रेरणादायक संदेश, जानिए जीवन सुधारने की 5 बड़ी सीख

रिपोर्टर: राजेश जैन दद्दू

इंदौर।

मुनि सुधा सागरजी ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि तुम्हारा जन्म भारत में हुआ और जैन कुल मिला, इसका तुम्हें गर्व होना चाहिए, क्योंकि भारत तीर्थंकरों की पवित्र भूमि है। यहां तुम्हारा जन्म जैन कुल में हुआ और तुम्हें जैनत्व के संस्कार मिले, मां जिनवाणी मिली, मंत्रों का राजा महामंत्र णमोकार मिला, देव दर्शन, पूजन-अभिषेक के लिए जैन मंदिर मिले और मुनियों को आहार देने का सौभाग्य मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि पुण्य कमाने के लिए शाश्वत जैन तीर्थ मिले, शाश्वत पर्व मिले, संतों के चातुर्मास मिले और पाषाण से भगवान बनने की कला जानने के लिए पंचकल्याण मिले। हिंसा से बचने एवं अहिंसा के पालन के लिए मांसाहार और रात्रि भोजन के त्याग के संस्कार मिले।

मुनि सुधा सागरजी ने बताया भारत और जैन कुल में जन्म का महत्व

मुनि सुधा सागरजी ने कहा कि विचार करें कि क्या यह सब भारत के अलावा अमेरिका या किसी अन्य देश में तुम्हारा जन्म होता तो तुम्हें यह सब कुछ मिलता? इनके सामने अमेरिका का व्हाइट हाउस कुछ नहीं है।

उन्होंने कहा कि इसलिए भारत का भिखारी होना गर्व की बात है, अमेरिका का राष्ट्रपति बनने में गर्व नहीं। ऐसी अनुभूति तुम्हें हो जाए तो तुम सच्चे जैनी और भारतीय हो।

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि धर्मसभा में मुनि श्री ने भारतीय संस्कृति, जैन धर्म, गुरु के महत्व और मनुष्य जीवन की सार्थकता पर विस्तार से अपने विचार रखे।

गुरु तुम्हारी अच्छाइयां नहीं, दोष देखे तो समझो वह सच्चा गुरु है

मुनि सुधा सागरजी ने धर्मसभा में यह भी कहा कि जो गुरु तुम्हारी अच्छाइयों पर दृष्टि रखे, वह अच्छा गुरु नहीं। गुरु वह अच्छा है जो तुम्हारे दोषों पर नजर रखे।

पिता और गुरु तुममें दोष देखें तो उन पर नाराज मत होना, बल्कि शुभ भाव रखना। यह जानने का प्रयास करना कि पिता और गुरु की दृष्टि में मुझमें क्या और कितने दोष हैं? इससे तुम्हारा विकास होगा।

उन्होंने समझाया कि मनुष्य को अपनी कमियों को जानने और उन्हें स्वीकार करने की क्षमता विकसित करनी चाहिए। जब व्यक्ति अपनी कमियों को समझता है, तभी उसके जीवन में वास्तविक सुधार की शुरुआत होती है।

अपनी बुराई पहले अंतरंग में खोजें

मुनि श्री ने कहा कि वही व्यक्ति सुधर सकता है, जो अपनी बुराई पहले अंतरंग में खोजे और स्वीकार करे तथा कहे कि मुझे सुधारना है।

गुरु इसलिए बनाना कि जो गलती मैं अपने दोष में नहीं देख पाता, वह गुरु की आंख देख लेती है। इसलिए तुम्हारी बुराई और दोष दुनिया देखे, उसके पहले गुरु को दिखा देना।

मुनि सुधा सागरजी के अनुसार गुरु का कार्य केवल शिष्य की प्रशंसा करना नहीं, बल्कि उसे सही दिशा दिखाना भी है। गुरु शिष्य के उन दोषों को पहचान सकता है, जिन्हें कई बार व्यक्ति स्वयं नहीं पहचान पाता। ऐसे में गुरु द्वारा बताई गई कमियों पर नाराज होने के बजाय उन्हें अपने जीवन में सुधार का माध्यम बनाना चाहिए।

84 लाख योनियों में मनुष्य योनि सर्वश्रेष्ठ

धर्मसभा में मुनि सुधा सागरजी ने मनुष्य जीवन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 84 लाख योनियों में मनुष्य योनि ही सर्वश्रेष्ठ है। इस योनि को पाने के लिए देवता भी तरसते हैं।

मनुष्य जीवन मिलने के बाद व्यक्ति को इसे केवल सांसारिक सुख-सुविधाओं में व्यतीत नहीं करना चाहिए, बल्कि धर्म, अहिंसा, आत्मकल्याण, सदाचार और पुण्य के मार्ग पर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।

जैन दर्शन में मानव जीवन को आत्मकल्याण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। मनुष्य अपने विवेक, संयम और साधना के माध्यम से अपने जीवन को श्रेष्ठ बना सकता है। इसी कारण मुनि श्री ने धर्मसभा में उपस्थित श्रद्धालुओं को मनुष्य जीवन की महत्ता समझने और इसे सार्थक बनाने की प्रेरणा दी।

जैनत्व के संस्कारों पर गर्व करने का संदेश

मुनि सुधा सागरजी ने जैन कुल में मिले संस्कारों का उल्लेख करते हुए कहा कि जिनवाणी, णमोकार महामंत्र, मंदिरों में देव दर्शन, पूजन-अभिषेक, संतों के दर्शन, मुनियों को आहार देने का अवसर, जैन तीर्थ, पर्व, चातुर्मास और पंचकल्याण जैसे धार्मिक अवसर व्यक्ति के जीवन को धर्म से जोड़ते हैं।

उन्होंने अहिंसा के पालन, मांसाहार के त्याग और रात्रि भोजन से बचने जैसे संस्कारों की ओर भी ध्यान आकर्षित किया। जैन धर्म में अहिंसा को विशेष महत्व दिया गया है और यही संस्कार व्यक्ति को जीवों के प्रति करुणा एवं संवेदनशीलता की प्रेरणा देते हैं।

भारत तीर्थंकरों की पवित्र भूमि होने के कारण जैन समाज के लिए विशेष महत्व रखता है। देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित जैन तीर्थ और मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र हैं।

पिता और गुरु की सीख से होता है विकास

धर्मसभा में मुनि श्री ने कहा कि पिता और गुरु यदि व्यक्ति के दोष बताते हैं तो उसे नाराज नहीं होना चाहिए। उनके प्रति शुभ भाव रखते हुए स्वयं के अंदर सुधार का प्रयास करना चाहिए।

व्यक्ति जब अपनी कमियों को स्वीकार करता है, तभी वह उन्हें दूर करने की दिशा में आगे बढ़ सकता है। स्वयं की गलतियों को छिपाने या दूसरों द्वारा बताई गई कमियों पर नाराज होने से सुधार का मार्ग बंद हो जाता है।

मुनि सुधा सागरजी का संदेश था कि गुरु की दृष्टि शिष्य के जीवन को बेहतर बनाने के लिए होती है। गुरु के बताए मार्ग पर चलते हुए व्यक्ति अपने आचरण और विचारों में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।

धर्मसभा में बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थित

धर्मसभा में पवन जैन चेलेजर, आलोक जैन कोल, अरविंद सोधिया, पवन मोदी, आनंद मनीष गोधा, डॉ. जैनेंद्र जैन, अशोक-विनोद डोसी, महेंद्र रसिया, मुक्ता जैन आदि समाज श्रेष्ठी उपस्थित थे।

धर्मसभा का संचालन अर्पित वाणी ने किया।

मुनि सुधा सागरजी के प्रवचन में भारतीय होने, जैन धर्म के संस्कारों को जीवन में उतारने, गुरु की सीख को स्वीकार करने और अपने दोषों को पहचानकर उन्हें दूर करने का संदेश प्रमुख रूप से सामने आया। धर्मसभा में उपस्थित श्रद्धालुओं ने मुनि श्री के विचारों को श्रद्धापूर्वक सुना।