—Advertisement—

Silwani News शांति समिति की बैठक में तहसीलदार के बिगड़े बोल! नेताओं-व्यापारियों ने किया वॉकआउट, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Author Picture
Published On: 25 June 2026
WhatsApp Image 2026 06 25 at 9.06.34 AM

—Advertisement—

Silwani: शांति समिति की बैठक में तहसीलदार के कथित अभद्र बोल पर बवाल, नेताओं-व्यापारियों ने किया बहिष्कार, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Silwani | संवाददाता – वैभव जैन मस्ताना

रायसेन जिले के Silwani थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक उस समय विवादों में घिर गई, जब बैठक के दौरान सिलवानी तहसीलदार द्वारा कथित रूप से नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं समिति पदाधिकारियों के लिए अभद्र एवं आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किए जाने का आरोप लगा। घटना के बाद बैठक का माहौल तनावपूर्ण हो गया और हिंदू उत्सव समिति, मुस्लिम त्योहार कमेटी, नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों एवं उपस्थित लोगों के अनुसार बैठक के दौरान तहसीलदार ने कथित रूप से कहा कि “चोर-चोर मौसेरे भाई, नेता और जनता एक ही थाली के चट्टे-बट्टे होते हैं।” इस टिप्पणी के बाद बैठक में मौजूद लोगों ने इसका कड़ा विरोध जताया। आरोप है कि तहसीलदार ने हिंदू उत्सव समिति एवं मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारियों के साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे विवाद और बढ़ गया।

बैठक छोड़कर बाहर आए जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने तहसीलदार के व्यवहार की निंदा करते हुए इसे आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों के सम्मान के खिलाफ बताया। उनका कहना था कि सरकारी अधिकारियों को अपनी प्रशासनिक गरिमा एवं मर्यादा बनाए रखनी चाहिए तथा सार्वजनिक बैठकों में इस प्रकार की भाषा का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है।

WhatsApp Image 2026 06 25 at 8.26.51 AM 2 e1782390774726

मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

घटना के विरोध में हिंदू उत्सव समिति, मुस्लिम त्योहार कमेटी, नगर परिषद सिलवानी के जनप्रतिनिधि, भाजपा मंडल एवं अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय के बाबू को सौंपा तथा तहसीलदार के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सिलवानी क्षेत्र में आए दिन विभिन्न विभागों के कुछ अधिकारी एवं कर्मचारी आम जनता के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं, जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

पक्ष और विपक्ष एक मंच पर आए

इस विरोध प्रदर्शन की विशेष बात यह रही कि इसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष से जुड़े जनप्रतिनिधि भी एक साथ नजर आए। सभी ने प्रशासनिक अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के सम्मानजनक व्यवहार की अपेक्षा जताई।

प्रमुख रूप से रहे उपस्थित

ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, भाजपा युवा नेता एवं पार्षद प्रदीप कुशवाहा, वरिष्ठ नेता सलीम काजी सहित हिंदू उत्सव समिति, मुस्लिम त्योहार कमेटी, नगर परिषद Silwani के जनप्रतिनिधि, विभिन्न व्यापारी, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

प्रशासन का पक्ष

समाचार लिखे जाने तक इस मामले में सिलवानी तहसीलदार अथवा प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। प्रशासन का पक्ष प्राप्त होने पर समाचार को अपडेट किया जाएगा।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp