चुनहेटिया के शासकीय हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया उमंग दिवस
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने लिया भाग, अतिथियों ने सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का दिया संदेश
संवाददाता: वैभव जैन मस्ताना
सिलवानी। सिलवानी ब्लॉक के ग्राम चुनहेटिया स्थित शासकीय हाई स्कूल में उमंग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच हर्ष प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ नरेंद्र शाह, मुन्ना भाई और रामकिशोर वैद्य भी उपस्थित रहे।
प्राचार्य अजीत श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन की चुनौतियों का सामना सकारात्मक सोच से करना चाहिए। मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़कर छात्र-छात्राएं अपना भविष्य गढ़ सकते हैं।
ग्राम सरपंच हर्ष प्रताप सिंह ने सभी को उमंग दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “उमंग है तो जिंदगी में रंग है।” उन्होंने विद्यार्थियों को उत्साह के साथ अच्छे काम करने और लोगों की मदद व सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में सरपंच हर्ष प्रताप सिंह, नरेंद्र शाह, मुन्ना भाई, रामकिशोर वैद्य, प्राचार्य अजीत श्रीवास्तव, विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
