सिलवानी में गांधी आश्रम के सामने बच्चों ने अपने दम पर गणेश झांकी सजाई। उनकी बनाई डरावनी गुफा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
बच्चों ने अपने दम पर सजाई गणेश झांकी, डरावनी गुफा बनी आकर्षण का केंद्र
गांधी आश्रम के सामने बनाई झांकी; कृष्णा साहू, दुर्गा साहू, विनीत यादव, आदित्य राजपूत और कृष्णा राय ने की विशेष मेहनत
सिलवानी। संवाददाता वैभव जैन मस्ताना। गणेश उत्सव के दौरान गांधी आश्रम के सामने नन्हे बच्चों ने अपने दम पर भगवान श्री गणेश की आकर्षक झांकी सजाई है। झांकी में बनाई गई डरावनी गुफा लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इसे देखने के लिए महिलाओं और बच्चों में खास उत्साह है।
बच्चों ने गणेश प्रतिमा विराजित करने और गुफा तैयार करने के लिए दिन-रात मेहनत की। स्थानीय लोग उनकी पहल की सराहना कर उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं। झांकी के निर्माण में कृष्णा साहू, दुर्गा साहू, विनीत यादव, आदित्य राजपूत और कृष्णा राय की विशेष भूमिका रही।
