बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए गए, जिनमें एनडीए ने भारी बहुमत के साथ जीत हासिल की। चुनावी माहौल और राजनीतिक हलचल के बीच आरजेडी के नेता लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने घोषणा की है की वे राजनीति छोड़ रही है, साथ ही उन्होंने अपने परिवार से रिश्ते खत कर लिए है। रोहिणी के इस फैसले से RJD पार्टी में हलचल तेज हो गयी है।
रोहिणी ने X (पूर्व Twitter) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा,
“मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं.”

उनकी इस घोषणा ने समर्थकों और राजनीतिक विश्लेषकों को हैरान कर दिया। इसके तुरंत बाद उन्होंने एक और पोस्ट किया, जिसमें लिखा—

“संजय यादव और रमीज़ ने मुझसे यही करने को कहा था और मैं सारा दोष खुद पर लेती हूं.”
उनकी इस टिप्पणी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और इसे लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर जारी है।
लोकसभा चुनाव में मिली थी हार :
रोहिणी आचार्य ने पिछले वर्ष सारण लोकसभा सीट से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, उन्हें कड़ी टक्कर के बाद बीजेपी उम्मीदवार राजीव प्रताप रूडी से हार का सामना करना पड़ा था। हार के बाद भी वह सक्रिय रूप से सोशल मीडिया के माध्यम से राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखती रही थीं, लेकिन अब अचानक राजनीति छोड़ने का निर्णय सभी के लिए आश्चर्य का विषय है।
फिलहाल, रोहिणी के इन आरोपों और दावों पर आरजेडी नेतृत्व तथा संजय यादव की ओर से किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक इससे अंदाजा लगाया जा सकता है की आने वाले दिनों में इस मामले पर कोई बड़ा खुलासा या बयान सामने आ सकता है।
