इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बाद कांग्रेस नेता राजेश जैन दद्दू ने भाजपा पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था, छात्रों के भविष्य और सिस्टम को लेकर सवाल उठाए।
*झूठ की गूंज पर भारी पड़ी छात्रों की गूंज – जब काली टी-शर्ट में गरजे राहुल गांधी और बेनकाब हुई सत्ता*
राजेश जैन दद्दू
*इंदौर।* राहुल गांधी के आज के आयोजन पर वो गीत याद आ गया –
*”कितने बाजू कितने सर गिन ले दुश्मन ध्यान से, हारेगा वो हर बाज़ी, जब खेलेंगे जी जान से…”*
पुर्व शहर कांग्रेस कमेटी महामंत्री राजेश जैन दद्दू ने कहा कि आज इंदौर में भाजपा के झूठ की गूंज का झूठा प्रचार धराशायी हो गया। जिसे भाजपा ‘झूठ की गूंज’ कह रही थी, वो आज *’छात्रों की गूंज’* बनकर भाजपा के कानों में गूंज रही है। कांग्रेस पार्टी के सर्वश्रेष्ठ कप्तान राहुल गांधी *छात्रों के बीच खूब गरजे अपनी बात कहते हुए कहा कि आज सिस्टम की बात करते-करते है ।राहुल गांधी ने मोदी, शाह, अदाणी, अंबानी के साथ-साथ धुरंधर कहलाने वाले अजित डोभाल को भी लपेट लिया। बोले – ये देश के लिए नहीं, मोदी-शाह के लिए काम करते हैं।
राहुल गांधी ने दो टूक कहा – *”अंधभक्त कभी सवाल नहीं करता। उसे विकास नहीं चाहिए, अच्छी शिक्षा, नहीं चाहिए। वो बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था बढ़ती मंहगाई पर सवाल नहीं करता, वो मोदी को विष्णु का अवतार बताता है। सरकार को स्टूडेंट्स नहीं, अंधभक्त चाहिए।”*और छात्रों ने भी खुलकर कहा – *”हर तरफ फर्जीवाड़ा है!”*दद्दू ने कहा कि
*भाजपा के प्रचार की हवा निकली -*
भाजपा के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कह रहे थे कि राहुल गांधी का आयोजन ‘झूठ की गूंज’ है, 10 हजार भी नहीं आएंगे। आज उन्हें पता चल गया कि जोकर कौन है? झूठ कौन प्रसारित करता है?
आज आयोजन स्थल पर उम्मीद से कहीं अधिक – लगभग *1 लाख Gen-Z युवा, छात्र और राहुल गांधी के समर्थक* मौजूद थे। काली टी-शर्ट में जब राहुल गांधी छात्रों से संवाद कर रहे थे तो बार-बार नारा गूंजा – *”हमारा नेता कैसा हो, राहुल गांधी जैसा हो।”*
यह प्रदेश भाजपा सरकार के लिए खतरे की घंटी से कम नहीं।
*शिक्षा पर सीधा हमला -*
राहुल गांधी ने भाजपा की पोल खोलते हुए कहा – हमारी सरकार में शिक्षा का बजट 4.6 प्रतिशत था, जिसे मोदी सरकार ने घटाकर 2.6 प्रतिशत कर दिया। मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में 55 प्रतिशत सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए। इसका जिम्मेदार कौन?
उन्होंने कंगना रनौत और अन्य अंधभक्तों का वीडियो दिखाते हुए तंज कसा कि अंधभक्तों को आजादी 2014 के बाद मिली। इस पर खूब तालियां बजीं।
*सिस्टम छात्रों के भविष्य से खेल रहा है -*
राहुल ने कहा – जो सिस्टम छात्रों के भविष्य निर्माण के लिए बना है, वो सिस्टम छात्रों के लिए काम नहीं कर रहा है। सिस्टम छात्रों के भविष्य से खेल रहा है। लेकिन मैं जानता हूं देश के युवा जाग रहे हैं और समझ रहे हैं कि कैसे पूरी शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करके उनके भविष्य को अंधकार में धकेला जा रहा है।
*निष्कर्ष -*
आज ये साबित हो गया कि देश का असली मास लीडर राहुल गांधी है। मोदी जी के साथ गोदी मीडिया है तो राहुल गांधी के साथ स्टूडेंट्स और पब्लिक है।
भाजपा ने इस आयोजन को बिगाड़ने के लिए रातों-रात ‘झूठ की गूंज’ के सैकड़ों पोस्टर लगाए थे, आज राहुल गांधी ने उनकी हवा निकाल दी।
सुन रहे हैं मुख्यमंत्री जी, सुन रहे हैं कैलाश विजयवर्गीय जी, झूठ के पैर नहीं होते। युवा अब जाग गया है जनता अब जागृत हो गई हैं। *राहुल गांधी भाजपा के लिए मध्यप्रदेश में 2028 में शनि महाराज साबित होंगे।
मंत्री जी, आप पर वैसे भी शनि महाराज चल रहे हैं, जिससे आपका हर दावा झूठा साबित हो रहा है। आज के आयोजन को फुर्सत मिले तो देख लेना – बिना दीया जलाए, दिल जला गए हैं आपका, राहुल गांधी।
*लेखक – राजेश जैन दद्दू*
*पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी महामंत्री, इंदौर*
