—Advertisement—

भगवान महावीर के जन्म वाचन पर गूंजे जयकारे, नागदा में भक्ति और उल्लास से सराबोर हुआ जिनालय

Author Picture
Published On: 13 September 2026
WhatsApp Image 2026 09 13 at 12.11.55 PM

—Advertisement—

पर्यूषण पर्व में भगवान महावीर जन्म वाचन के दौरान नागदा के जिनालय जयकारों से गूंज उठे। साध्वीश्री की निश्रा में जन्म कल्याणक, पालना और धार्मिक आयोजन हुए।

पर्यूषण पर्व में भगवान महावीर जन्म वाचन का भव्य उत्सव, जयकारों से गूंजा जिनालय

भगवान का जीवन केवल जैन समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत

नागदा। पर्यूषण पर्व में भगवान महावीर जन्म वाचन के अवसर पर शनिवार को श्वेतांबर और स्थानक में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का वातावरण रहा। पर्यूषण पर्व के पांचवें दिन भगवान महावीर के जन्म पन्ने का वाचन किया गया। जैसे ही साध्वीश्री द्वारा जन्म पन्ने का वाचन किया गया, जिनालय भगवान महावीर के जयकारों से गूंज उठे।

श्रद्धालुओं ने कुमकुम से भगवान के पगलिए बनाए और अक्षत उड़ाकर भगवान के आगमन की खुशियां मनाईं। रविवार को जैन कॉलोनी स्थित शांतिनाथ जिनालय में भगवान के जन्म पन्ने का वाचन होगा और खुशियां मनाई जाएंगी।

WhatsApp Image 2026 09 13 at 12.11.56 PM

पार्श्व प्रधान पाठशाला में पर्यूषण पर्व में भगवान महावीर जन्म वाचन का उत्सव

चंद्रप्रभु जिनालय और पार्श्व प्रधान पाठशाला में शनिवार को वीर जन्म वाचन समारोह आयोजित हुआ। साध्वीश्री अर्हमव्रता श्रीजी मसा आदि ठाणा 4 की निश्रा में भगवान महावीर स्वामी के जन्म प्रसंग का मंगल वाचन होते ही जिनालय परिसर भगवान महावीर स्वामी के जयकारों से गूंज उठा।

श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के जन्मोत्सव की अनुमोदना कर भक्ति और उल्लास के साथ पालना झुलाया। साध्वी भगवंतों ने भगवान महावीर स्वामी के जीवन और उनके अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, अनेकांत और संयम के संदेश पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि भगवान महावीर का जीवन केवल जैन समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाकर ही हम सच्चे अर्थों में पर्युषण महापर्व की आराधना कर सकते हैं।

जन्म वाचन के बाद पालनाजी का चल समारोह शहर के प्रमुख मार्गों से होकर लाभार्थी परिवार भेरूलाल पारसमल मेवानगर वाले चौधरी परिवार के निवास स्थान पर पहुंचा। यहां रात में भक्ति का आयोजन किया गया।

स्थानक भवन में भी भगवान महावीर के जन्म पन्ने का वाचन

शनिवार को स्थानक भवन में भी पर्यूषण पर्व में भगवान महावीर जन्म वाचन का आयोजन हुआ। महासति चारित्र प्रभ श्रीजी मसा की निश्रा में आयोजन संपन्न हुआ।

मीडिया प्रभारी नितिन बुड़ावनवाला ने बताया कि महासती सरोज श्रीजी ने कहा कि जीवन में कितने ही उतार-चढ़ाव, विकटता या कैसी भी परिस्थिति आ जाए, अपने धर्म के प्रति विचलित मत होना। धर्म के मार्ग पर चलना आसान है, पर निरंतर, अटल और संकल्पी बने रहना ही सच्ची ताकत है।

इसके बाद त्रिशला माता के 14 स्वप्न और भगवान महावीर के जन्म कल्याणक का वाचन किया गया। भगवान महावीर का जन्म वाचन सुनना मात्र नहीं, बल्कि उसे जीवन में उतारना है। जिस तरह त्रिशला माता ने 14 स्वप्न देखकर तीर्थंकर को जन्म दिया, उसी तरह हमें भी अपने जीवन में ऊंचे स्वप्न और ऊंचे विचार रखने चाहिए।

प्रवचन पश्चात की प्रभावना का लाभ अजीत सिद्धार्थ कांठेड, नरेश नितिन ओरा और संपतबाई सुनील कोठारी परिवार द्वारा लिया गया।

रविवार को होगा 21 घंटे की दया तप का आयोजन

21 घंटे की दया तप का आयोजन रविवार को किया जाएगा। इसकी प्रभावना चातुर्मास समिति द्वारा दी जाएगी।

 

WhatsApp Image 2026 09 13 at 12.11.56 PM 1 1

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp