—Advertisement—

मिट्टी के गणेश जी घर लाएं, पर्यावरण बचाएं: नागदा में सर्व प्रयास संस्था की अनूठी पहल

Author Picture
Published On: 13 September 2026
WhatsApp Image 2026 09 13 at 6.32.20 PM

—Advertisement—

मिट्टी के गणेश जी घर लाएं, पर्यावरण बचाएं

सर्व प्रयास सामाजिक संस्था की पहल, जरूरतमंद प्रजापत परिवार को मिट्टी की प्रतिमाएं बनाने के लिए किया प्रोत्साहित

रिपोर्ट: जीवनलाल जैन, नागदा

नागदा। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से सर्व प्रयास सामाजिक संस्था द्वारा लगातार पांचवें वर्ष अनूठी पहल की गई। संस्था ने लक्कड़ दास मंदिर के सामने एक जरूरतमंद प्रजापत परिवार के माध्यम से मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमाओं की दुकान का शुभारंभ करवाया। इस पहल का उद्देश्य गणेशोत्सव के दौरान लोगों को उचित दाम पर मिट्टी से बनी पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमाएं उपलब्ध कराना है।

संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष ज्योति शर्मा बृजवासी ने बताया कि समाज में पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार जागरूकता बढ़ रही है। लोग भी अब पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमाओं को प्राथमिकता देने लगे हैं, लेकिन बाजार में मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाएं आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाती हैं। कई जगह प्रतिमाएं मिलती भी हैं तो उनके दाम अधिक होने के कारण आम लोगों को परेशानी होती है।

जरूरतमंद परिवार को मिला प्रोत्साहन

ज्योति शर्मा बृजवासी ने बताया कि इसी समस्या को देखते हुए संस्था ने एक जरूरतमंद प्रजापत परिवार को केवल मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसका उद्देश्य परिवार को रोजगार का अवसर देने के साथ ही बाजार में कम दाम पर मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं उपलब्ध कराना है।

संस्था ने नागरिकों से अपील की कि इस गणेशोत्सव पर मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाएं घर लाएं और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। प्राकृतिक मिट्टी से बनी प्रतिमाओं को अपनाने से धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी समाज तक पहुंचाया जा सकता है।

संस्था की बहनें रहीं उपस्थित

कार्यक्रम में संस्था उपाध्यक्ष संगीता भारद्वाज, अनुराधा गुर्जर, किरण शर्मा, राधा वर्मा, पूजा ओझा और संध्या जटिया सहित संस्था की अन्य बहनें उपस्थित रहीं। सभी ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

नागदा से जीवनलाल जैन की रिपोर्ट।
दैनिक स्वराज वाणी

 

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp