—Advertisement—

, , ,

डार्क चॉकलेट + एरोबिक्स: ओवरथिंकिंग और तनाव से छुटकारे का आसान तरीका

Author Picture
Published On: 7 August 2025
Blue And White Illustrative Graphic Design Facebook Ad

—Advertisement—

 

Mental Health Alert: मध्य प्रदेश में बढ़ रहे मानसिक बीमारियों के मामले, युवा और छात्र सबसे अधिक प्रभावित

भोपाल/इंदौर। मध्य प्रदेश में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर एक चिंताजनक तस्वीर उभर रही है। राज्य में एंग्जायटी (चिंता), डिप्रेशन (अवसाद) और ओवरथिंकिंग (अत्यधिक विचार) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इसका असर केवल व्यस्कों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि स्कूल और कॉलेज जाने वाले बच्चे भी इन समस्याओं के शिकार हो रहे हैं।

बदलती दिनचर्या और खान-पान है बड़ी वजह

हमारे बुजुर्ग अक्सर कहते थे, “जैसा खाए अन्न, वैसा होए मन” — यानी भोजन और जीवनशैली का सीधा असर हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। एक समय था जब घर का ताजा खाना, फल-सब्जियां और नियमित शारीरिक मेहनत जीवन का हिस्सा हुआ करती थी। खेल-कूद के लिए समय निकालना आसान था, और मन-मिज़ाज संतुलित रहता था।

लेकिन अब की दिनचर्या पूरी तरह बदल चुकी है।
भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित समय, ऑफिस या स्क्रीन के सामने घंटों बैठना, स्ट्रीट फूड और पैक्ड फूड का बढ़ता चलन – इन सबका सीधा असर शरीर से पहले दिमाग पर हो रहा है।

ओवरथिंकिंग: एक अदृश्य जाल

तनाव अब जीवन का सामान्य हिस्सा बन चुका है, और यह धीरे-धीरे ओवरथिंकिंग का रूप ले लेता है।
ओवरथिंकिंग यानी हर बात पर बार-बार सोचना, बेवजह की आशंकाओं में घिरे रहना। यह आदत न सिर्फ मानसिक ऊर्जा को खत्म करती है, बल्कि व्यक्ति को भीतर से इतना कमजोर कर देती है कि वह अवसाद और आत्महत्या जैसे खतरनाक कदम तक उठाने के कगार पर पहुंच जाता है।

क्या आप भी हैं ओवरथिंकिंग के शिकार?

  • क्या आप किसी एक बात को बार-बार सोचते हैं?

  • क्या आपको छोटी समस्याएं भी बहुत बड़ी लगती हैं?

  • क्या आप अकेले रहते हुए बेचैनी महसूस करते हैं?

  • क्या आपको नींद नहीं आती, या बार-बार टूटती है?

अगर इनमें से एक भी सवाल का जवाब “हां” है, तो यह संकेत है कि आपको मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की ज़रूरत है।


✅ क्या करें समाधान के लिए?

  • हेल्दी डाइट (डार्क चॉकलेट, ताजे फल-सब्जियां)

  • रेगुलर एरोबिक्स या योगा

  • सोशल इंटरैक्शन बढ़ाएं, परिवार से बात करें

  • सोशल मीडिया पर कम समय बिताएं

  • जरूरत हो तो प्रोफेशनल मदद लेने से न हिचकें

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp