—Advertisement—

इंदौर में मुनि सेवा संघ का शपथ समारोह संपन्न, मुनि श्री सुधा सागर जी ने दिलाई सेवा की शपथ

Author Picture
Published On: 28 October 2026
rrrrrrrrrrrrrrrrrr 3

—Advertisement—

इंदौर में मुनि सेवा संघ का शपथ समारोह संपन्न, मुनि श्री सुधा सागर जी ने दिलाई सेवा की शपथ

संवाददाता: राजेश जैन दद्दू

परम पूज्य तीर्थ चक्रवर्ती मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज संसघ के सान्निध्य में मुनि सेवा संघ, छत्रपति नगर का भव्य शपथ विधि समारोह सम्पन्न

परम पूज्य तीर्थ चक्रवर्ती निर्यातक मुनि सुधा सागर जी ने दिलाई सेवा की शपथ — कहा, मुनि सेवा ही मोक्ष मार्ग की सेवा है नमोस्तु शासन जयवंत हो।
राजेश जैन दद्दू
इंदौर। तीर्थ चक्रवर्ती, परम पूज्य मुनि श्री 108 सुधा सागर जी महाराज संसघ के पावन सान्निध्य में छत्रपति नगर, इंदौर के मुनि सेवा संघ का ऐतिहासिक शपथ विधि समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि
जैसे ही गुरुदेव सुधा सागर जी महाराज ने अपने मुखारविंद से मुनि सेवा संघ के सदस्यों को शपथ दिलाई, पूरा पांडाल “तीर्थ चक्रवर्ती की जय” और “मुनि सेवा संघ की जय” के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर गुरूदेव ने संबोधित शपथ दिलाते हुए अपने ओजस्वी उद्बोधन
में कहा —

> “मुनि सेवा संघ का सदस्य बनना सौभाग्य की बात है। तुम लोग छत्रपति नगर में रहते हो, यह नगर अब छत्रपति के साथ-साथ मुनि भक्तों का नगर भी कहलाएगा।”

> “मैं तुम्हें आज शपथ दिलाता हूँ — तुम जीवन भर मुनियों के आहार, विहार, वैयावृत्ति में तत्पर रहोगे। कभी मुनि सेवा से पीछे नहीं हटोगे। मुनि की सेवा ही सच्ची गुरु सेवा है, मुनि की सेवा ही सच्ची जिनवाणी की सेवा है।”

rrrrrrrrrrrrr 2गुरु जी ने समस्त सदस्यों को अपने दोनों हाथ उठाकर पुरे युवा संघ को आशीर्वाद दिया और कहा — “तुम्हारा यह संघ दिन दूनी रात चौगुनी प्रगति करे, और तुम्हारे द्वारा पूरे भारत में मुनि सेवा की प्रभावना हो।”इस अवसर पर धर्म प्रभावना समिति के नवीन आनंद गोधा अशोक डोसी, सपना मनीष गोधा वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन कमल जैन चेलेंजर भुपेंद्र जैन राकेश नायक एवं श्रीमती मुक्ता जैन, सोनाली बागढीया आदि समाज श्रेष्ठी उपस्थित रहे।दृश्य ऐसा था —जैसा कि आप इस पावन चित्र में देख रहे हैं जी — परम पूज्य सुधा सागर जी महाराज अपने सिंहासन पर विराजमान हैं, सामने मुनि सेवा संघ के सभी सदस्य हाथ में सम्मान पत्र लेकर पंक्तिबद्ध खड़े हैं, और गुरु जी की ओर अपलक निहारते हुए शपथ ले रहे हैं।यह दृश्य इंदौर के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। समस्त साथीयों नेगुरु जी के चरणों में श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।तीर्थ चक्रवर्ती सुधा सागर जी महाराज की जय — मुनि सेवा संघ छत्रपति नगर की जय —

 

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp