—Advertisement—

Mandleshwar : सेवा संकल्प अभियान में रक्तदान और स्वास्थ्य परीक्षण, 1115 नागरिकों का पंजीयन

Author Picture
Published On: 26 September 2026
Mandleshwar

—Advertisement—

सेवा संकल्प अभियान में रक्तदान और स्वास्थ्य परीक्षण, 1115 नागरिकों का पंजीयन 

Mandleshwar । सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को सिविल अस्पताल मंडलेश्वर में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत निःशुल्क रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य महिलाओं, गर्भवती माताओं और बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा।

शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की। कुल 1115 लोगों का पंजीयन एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान करीब 715 लोगों की विभिन्न लैब जांच, 113 संभावित टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग और सिकल सेल की जांच के लिए 360 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। वहीं 363 लोगों की ABHA ID बनाई गई तथा 615 लोगों की NCD स्क्रीनिंग की गई, जिसमें मुख्य रूप से ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच शामिल रही। इसके अलावा करीब 75 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।

27 यूनिट रक्तदान

स्वास्थ्य शिविर के दौरान नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में कुल 27 यूनिट रक्तदान हुआ। आयोजकों ने रक्तदान के महत्व की जानकारी देते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य सेवाएं

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मेडिसिन, सर्जरी, महिला रोग, फिजियोथेरेपी और बाल रोग से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके अलावा नेत्र परीक्षण, हीमोग्लोबिन जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। नागरिकों को उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया।

महिलाओं में एनीमिया गंभीर चुनौती : सीएचएमओ

सीएचएमओ डॉ. डी.एस. चौहान ने कहा कि जिले में महिलाओं में एनीमिया यानी खून की कमी एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती है। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए महिलाओं में खून की कमी को दूर करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के साथ स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा सकते हैं।

संतुलित आहार पर दिया जोर

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार मेव ने गर्भवती महिलाओं को पोषणयुक्त और संतुलित आहार लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि माताओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के उद्देश्य से सरकार द्वारा विभिन्न पोषण संबंधी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ लेकर स्वयं और अपने बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

स्वास्थ्य दल ने दी सेवाएं

शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेवाएं प्रदान कीं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला खरगोन डॉ. डी.एस. चौहान, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर महेश्वर डॉ. अतुल गौर सहित विशेषज्ञ चिकित्सक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा महिलाओं और बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देने के लिए जागरूक किया गया। रक्तदान को जरूरतमंद मरीजों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए लोगों से इस मानवीय कार्य में आगे आने का आह्वान भी किया गया।

कार्यक्रम में विधायक राजकुमार मेव, एसडीएम पूर्वा मंडलोई, सीएचएमओ डॉ. डी.एस. चौहान, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सतीश मोयदे, मंडल अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र पाटीदार, पार्षद प्रतिनिधि ब्रह्मदत्त चौहान, व्यापारी संघ अध्यक्ष भरत राठौर, वीरेंद्र पाटीदार, रोहित केवट, लोकेश केवट, संदीप हिरवे, मंजुला मेवाड़े, जया वर्मा, लीला काकी सहित जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp