—Advertisement—

Manawar : मांडवी पंचायत का विकास रोडमैप तैयार, स्वच्छता और शिक्षा को मिलेगी प्राथमिकता

Author Picture
Published On: 12 September 2026
Manawar
— Cleanliness, Education and Livelihoods Top Mandavi Panchayat’s Priorities

—Advertisement—

ग्राम पंचायत मांडवी ने तैयार किया वर्ष 2030 तक के विकास का विजन

पंचायत भवन में आयोजित हुई विजन कार्यशाला

Manawar। ग्राम पंचायत मांडवी के पंचायत भवन में पंचायत विजन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान ग्राम पंचायत द्वारा वर्ष 2030 तक के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए विकास विजन तैयार किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य आगामी पांच वर्षों के लिए पंचायत की विकास प्राथमिकताओं को निर्धारित कर एक सुदृढ़, व्यवहारिक एवं जनभागीदारी आधारित विकास रोडमैप तैयार करना रहा।

स्थानीय जरूरतों और प्राथमिकताओं पर मंथन

कार्यशाला में पंचायत की स्थानीय आवश्यकताओं, उपलब्ध संसाधनों और ग्रामीणों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। ग्रामीणों और विभिन्न विभागों से जुड़े प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव साझा किए, जिन्हें पंचायत के विकास विजन में शामिल किया गया।

कार्यशाला की अध्यक्षता ग्राम पंचायत मांडवी के सरपंच दिनेश बुन्देला ने की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव जितेन्द्र पाटीदार, सहायक विकास विस्तार अधिकारी ज्योति मुजाल्दा, शिक्षक गोविन्द पाटीदार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता किरण पाटीदार, एएनएम मंजू बागेश्वर, सीएचओ दीपका मौर्य, प्रतिज्ञा पाटीदार, स्वयं सहायता समूहों की दीदियां तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 09 11 at 10.17.23 PM

ग्रामीणों की भागीदारी से तैयार हुआ विजन

कार्यशाला में ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए पंचायत के भविष्य के विकास को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जनभागीदारी के माध्यम से तैयार किए गए इस विजन में गांव की मूलभूत आवश्यकताओं के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कृषि से जुड़े विषयों को भी प्राथमिकता दी गई है।

सरपंच दिनेश बुन्देला ने बताया कि पंचायत विजन में ग्राम स्वच्छता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आजीविका संवर्धन, प्राकृतिक खेती, आधारभूत अधोसंरचना का विकास और सुशासन को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इन क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार लाने का लक्ष्य रखा गया है।

WhatsApp Image 2026 09 11 at 10.17.23 PM 1

टीआरआई का मिला तकनीकी सहयोग

कार्यशाला के आयोजन में ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) का तकनीकी सहयोग प्राप्त हुआ। मयंक सोनी ने बताया कि जून माह में मनावर विकासखंड का विजन तैयार किया गया था। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए पायलट परियोजना के अंतर्गत मनावर तहसील की 10 ग्राम पंचायतों द्वारा अपना-अपना विकास विजन तैयार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पंचायत समितियों के माध्यम से तैयार विजन के क्रियान्वयन तथा विकास कार्यों की प्रगति की नियमित निगरानी भी की जाएगी। इससे पंचायत स्तर पर तय किए गए लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में मदद मिलेगी।

वर्ष 2030 तक समग्र विकास का लक्ष्य

मांडवी ग्राम पंचायत का यह विजन गांव के समग्र एवं संतुलित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। ग्रामीणों की सहभागिता और स्थानीय जरूरतों के आधार पर तैयार यह रोडमैप आगामी वर्षों में पंचायत के विकास कार्यों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp