—Advertisement—

मनावर पहुंचे नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा ग्रामीण जिला कार्यालय का किया अवलोकन; सेमल्दा को तीर्थ-पर्यटन स्थल बनाने की मांग

Author Picture
Published On: 25 July 2026
WhatsApp Image 2026 07 25 at 8.37.04 PM

—Advertisement—

मनावर (धार)। मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को मनावर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा ग्रामीण जिला धार के नवनिर्मित कार्यालय का अवलोकन किया और कार्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

WhatsApp Image 2026 07 25 at 8.37.04 PM 1

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एवं सांसद सावित्री ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को कार्यालय की रूपरेखा एवं उसकी विशेषताओं की जानकारी दी।

WhatsApp Image 2026 07 25 at 8.37.05 PM 1

इस अवसर पर मंत्री विजयवर्गीय को मां नर्मदा तट स्थित ग्राम सेमल्दा को ‘दीप्ति केसर तीर्थ एवं पर्यटन स्थल’ के रूप में विकसित किए जाने संबंधी मांग-पत्र भी सौंपा गया। मांग-पत्र में क्षेत्र के धार्मिक एवं पर्यटन महत्व को देखते हुए आवश्यक विकास कार्य कराने का आग्रह किया गया।

कार्यक्रम में एसडीएम प्रमोद गुर्जर एवं तहसीलदार विजय तलवारे सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: कौशिक पण्डित, कुशाग्र समाचार सेवा, मनावर, जिला धार (मध्य प्रदेश)

WhatsApp Image 2026 07 25 at 8.37.05 PM

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp