—Advertisement—

मनावर में 97 लीटर डीजल और टायर चोरी का खुलासा, CCTV से आरोपी गिरफ्तार

Author Picture
Published On: 13 September 2026
927ec213 c328 49ce 9fb1 212cb9be402e

—Advertisement—

मनावर पुलिस ने टायर और 97 लीटर डीजल चोरी के मामले का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया और चोरी का सामान बरामद किया गया।

मनावर में टायर और 97 लीटर डीजल चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

CCTV फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस, MRF का टायर और चोरी गया डीजल बरामद

मनावर/धार, 13 सितंबर। धार जिले की मनावर पुलिस ने गोदाम से टायर और आईसर वाहन से 97 लीटर डीजल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कासिम उर्फ मुच्छी पिता जाकिर खान (20), निवासी सिंघाना रोड मनावर है। आरोपी के कब्जे से एमआरएफ कंपनी का चोरी गया टायर और डीजल बरामद करने की जानकारी पुलिस ने दी है।

पुलिस के मुताबिक फरियादी अरशद पिता सल्लू खान, निवासी सिंघाना रोड मनावर ने 11 सितंबर को मनावर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 16 अगस्त की दरमियानी रात उसके घर में बने गोदाम का ताला तोड़कर एमआरएफ कंपनी का टायर चोरी किया गया। इसके साथ ही आईसर वाहन के डीजल टैंक का ताला तोड़कर 97 लीटर डीजल भी चोरी होने की शिकायत की गई थी।

CCTV फुटेज से हुई आरोपी की पहचान

फरियादी की रिपोर्ट पर मनावर थाने में अपराध क्रमांक 632/2026 दर्ज कर बीएनएस की धारा 331(4), 305(a) और 305(b) के तहत विवेचना शुरू की गई।

थाना प्रभारी राजेश यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस के अनुसार फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी गया एमआरएफ कंपनी का टायर और डीजल भी बरामद किया गया।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी मनावर थाने का निगरानी बदमाश है और उसके खिलाफ पूर्व में भी चोरी, नकबजनी तथा गोवंश से संबंधित मामलों में अपराध दर्ज रहे हैं।

इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेश यादव, उप निरीक्षक प्रशांत पाल, प्रधान आरक्षक ललित कुमरावत और आरक्षक रामेश्वर का विशेष योगदान रहा।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp