—Advertisement—

माहिष्मती बोल बम कांवड़ यात्रा में गूंजा हर-हर महादेव, ओंकारेश्वर में हुआ भव्य समापन

Author Picture
Published On: 24 August 2026
माहिष्मती बोल बम कांवड़ यात्रा में गूंजा हर-हर महादेव, ओंकारेश्वर में हुआ भव्य समापन

—Advertisement—

माहिष्मती बोल बम कांवड़ यात्रा में गूंजा हर-हर महादेव, ओंकारेश्वर में हुआ भव्य समापन

मंडलेश्वर। धर्म, आस्था और शिवभक्ति से सराबोर माहिष्मती बोल बम कांवड़ यात्रा सोमवार को भव्य धार्मिक वातावरण के बीच ज्योतिर्लिंग नगरी ओंकारेश्वर पहुंची। यात्रा संयोजक एवं महेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार मेव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ियों ने श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए और मां नर्मदा के पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।

माहिष्मती बोल बम कांवड़ यात्रा का शुभारंभ शनिवार को महेश्वर स्थित मां नर्मदा के पावन तट से हुआ था। हजारों शिवभक्तों ने मां नर्मदा का पवित्र जल कांवड़ में धारण कर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के लिए पदयात्रा शुरू की। कांवड़ यात्रा महेश्वर से मंडलेश्वर, धरगांव, नांद्रा, कतारगांव, पिपलिया, बंजारी, बड़वाह और मोरटक्का होते हुए ओंकारेश्वर पहुंची।

जगह-जगह हुआ कांवड़ियों का स्वागत

कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग में ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पूरे यात्रा मार्ग में ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय श्री ओंकार’ के जयघोष गूंजते रहे। भगवा ध्वजों और शिवभक्ति से सजे माहौल में कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह पेयजल, फलाहार और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था भी की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत कर उनकी यात्रा के सफल और मंगलमय होने की कामना की। पूरे मार्ग में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।

कतारगांव में हुआ पहला पड़ाव

माहिष्मती बोल बम कांवड़ यात्रा का पहला पड़ाव कतारगांव में हुआ। यहां निमाड़ी लोकगीत गायक शिव भाई गुप्ता ने शिव भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों और धार्मिक गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कांवड़ियों ने भी भजनों पर उत्साह के साथ सहभागिता की।

इसके बाद रविवार को कांवड़ यात्रा बड़वाह के लिए रवाना हुई। यहां कृषि मंडी में यात्रा का दूसरा पड़ाव रखा गया। विश्राम के बाद कांवड़ियों ने अगले चरण की यात्रा शुरू की और नर्मदा जल लेकर ओंकारेश्वर की ओर प्रस्थान किया।

माहिष्मती बोल बम कांवड़ यात्रा में गूंजा हर-हर महादेव, ओंकारेश्वर में हुआ भव्य समापन

विधायक राजकुमार मेव के साथ बेटों ने भी उठाई कांवड़

यात्रा में विधायक राजकुमार मेव स्वयं कांवड़ लेकर शामिल हुए। उनके साथ उनके दोनों बेटे युवराज मेव एवं यशराज मेव ने भी कांवड़ उठाकर पदयात्रा की। समाजसेवी नितिन पाटीदार हाथों में भगवा ध्वज लेकर यात्रा में शामिल रहे।

यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अंकुश जायसवाल, जिला महामंत्री विवेक भटोरे और हरि सिंह चावड़ा सहित अनेक पदाधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर कांवड़ यात्रा का स्वागत किया।

कांवड़ यात्रा में मनोज शर्मा, हरि अग्रवाल, डॉ. देवेंद्र पाटीदार, विक्की पाटीदार, ब्रह्मदत्त चौहान, भरत राठौड़, प्रवेश जैन, चेतन राठौड़, कुलदीप पटेल, रोहित केवट, अंकित जैन, सीताराम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और शिवभक्त मौजूद रहे।

ओंकारेश्वर पहुंचकर किया जलाभिषेक

सोमवार को कांवड़ यात्रा के ओंकारेश्वर पहुंचने पर तीर्थनगरी में भी धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। विधायक राजकुमार मेव के नेतृत्व में कांवड़ियों ने श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। इसके बाद मां नर्मदा से लाए गए पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया गया।

जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष लगाए। बड़ी संख्या में कांवड़ियों की मौजूदगी से ओंकारेश्वर नगरी शिवभक्ति में डूबी नजर आई।

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की प्रार्थना की। साथ ही किसानों, युवाओं और आमजन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

माहिष्मती बोल बम कांवड़ यात्रा ने महेश्वर से ओंकारेश्वर तक आस्था, अनुशासन और शिवभक्ति का संदेश दिया। मां नर्मदा के पवित्र जल को कांवड़ में लेकर निकले हजारों श्रद्धालुओं ने यात्रा के दौरान धार्मिक एकता और सामूहिक आस्था का परिचय दिया। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक के साथ यात्रा का भव्य धार्मिक समापन हुआ।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp