—Advertisement—

Morena में रविवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा ज्ञानतीर्थ का वार्षिक महोत्सव

Author Picture
Published On: 21 October 2026
Morena

—Advertisement—

 

25 अक्टूबर को महामस्तकाभिषेक महोत्सव

Morena (मनोज जैन नायक): ए.बी. रोड हाईवे पर स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन ज्ञानतीर्थ क्षेत्र में रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को वार्षिक महामस्तकाभिषेक महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित होगा। ज्ञानतीर्थ क्षेत्र महाआराधक परिवार के जिनेश जैन कालू ने बताया कि यह आयोजन आचार्यश्री उदारसागर और मुनिश्री उपशांत सागर महाराज के ससंघ सान्निध्य में होगा।

आचार्यश्री के आशीर्वाद से बना क्षेत्र

समाधिस्थ सराकोद्धारक आचार्य रत्न श्री 108 ज्ञानसागरजी महाराज की प्रेरणा और आशीर्वाद से ज्ञानतीर्थ क्षेत्र का निर्माण हुआ था। इस आयोजन के लिए आचार्यश्री ज्ञेयसागरजी, आचार्यश्री अभिनंदनसागरजी, गणिनी आर्यिकाश्री स्वस्तिभूषण माताजी, गणिनी आर्यिकाश्री आर्षमति माताजी, आर्यिकाश्री सुज्ञानमति माताजी और आर्यिकाश्री दयामति माताजी ने मंगल आशीर्वाद प्रदान किया है।

whatsapp image 2026 10 21 at 1.31.14 am

कार्यक्रम की रूपरेखा

सुबह 9 बजे मंगलाचरण से कार्यक्रम शुरू होगा। 9:30 बजे आचार्यश्री का मंगल उद्बोधन होगा। सुबह 10 बजे बड़े बावा श्री आदिनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक किया जाएगा। 11 बजे आचार्यश्री ससंघ की आहारचर्या होगी। सभी धार्मिक क्रियाएं प्रतिष्ठाचार्य संजय शास्त्री, सिहोनिया के मार्गदर्शन में संपन्न होंगी। भजन गायक एवं संगीतकार मनीष एंड पार्टी, मुरैना संगीतमय प्रस्तुतियां देंगे।

24 अक्टूबर को मंगल आगमन

आचार्यश्री 108 उदारसागरजी महाराज ससंघ का मंगल विहार शनिवार, 24 अक्टूबर को सुबह 7 बजे बड़े जैन मंदिर से ज्ञानतीर्थ के लिए होगा। आयोजकों ने समाजजनों से मंगल विहार में शामिल होने का आग्रह किया है।

whatsapp image 2026 10 21 at 1.31.15 am 1

वात्सल्य भोज और आमंत्रण

महोत्सव के आयोजक श्री ज्ञानतीर्थ क्षेत्र महाआराधक परिवार और सकल जैन समाज, मुरैना ने श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया है। कार्यक्रम के बाद क्षेत्र में पधारे सभी महानुभावों के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था रहेगी। आयोजकों ने धर्मप्रेमी बंधुओं से उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp