DIG के गनमैन के घर चोरों का धावा
Rewa जोन के DIG के गनमैन के घर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी सहित करीब 40 लाख रुपये का माल पार कर दिया। घटना चोरहटा थाना क्षेत्र की है।
पहले खाया खाना, फिर की चोरी
चोरों ने वारदात को इत्मीनान से अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने पहले घर में रखी पूड़ी और अचार खाया, उसके बाद चोरी की। इससे लगता है कि उन्हें पकड़े जाने का कोई डर नहीं था।
सोते रह गए घरवाले
चोरी के समय घर के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। किसी को भनक तक नहीं लगी और चोर जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए।
पुलिस कर रही तलाश
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
