—Advertisement—

कड़लावद में बनेगी 5 हजार गौवंश क्षमता वाली कामधेनु गौशाला, मंत्री गौतम टेटवाल ने दी जानकार

Author Picture
Published On: 9 November 2026
b5989886 c175 4ff0 9cd1 c5c26194c376

—Advertisement—

सारंगपुर के कड़लावद में 50 हेक्टेयर भूमि पर 5 हजार गौवंश क्षमता वाली कामधेनु गौशाला प्रस्तावित। मंत्री गौतम टेटवाल ने गौसेवा, रोजगार और पशु चिकित्सा की जानकारी दी।

*गौसेवा को आत्मनिर्भरता से जोड़ने की पहल, कड़लावद में गौवंश क्षमता वाली कामधेनु गौशाला की तैयारी*

सारंगपुर। गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक आस्था और परंपरा का पर्व नहीं, बल्कि गौसेवा, संरक्षण और संवर्धन के संकल्प को जीवन में उतारने का अवसर भी है। इसी भावना के साथ मध्य प्रदेश शासन के कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उड़ानखेड़ी स्थित धारणी धर गौ सेवा सदन में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौ माता का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर मंत्री डॉ. टेटवाल ने कहा कि गौ माता का सम्मान हमारी संस्कृति का सम्मान है और उनकी सेवा हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। गौसेवा केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि यह हमारे जीवन का अभिन्न संस्कार बने। गौवंश का संरक्षण, संवर्धन और निराश्रित गौवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि कोई भी गौवंश निराश्रित न रहे, प्रत्येक गौशाला आत्मनिर्भर बने और किसान एवं पशुपालक आर्थिक रूप से समृद्ध हों।

मंत्री डॉ. टेटवाल ने सारंगपुर विधानसभा में गौ-संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश सरकार की वर्ष 2025 की स्वावलंबी गौशाला अर्थात कामधेनु निवास नीति के अंतर्गत न्यूनतम 5 हजार गौवंश की क्षमता वाली विशाल गौशालाओं की स्थापना का प्रावधान किया गया है। इसी दिशा में सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कड़लावद में लगभग 50 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। यहां करीब 5 हजार गौवंश को आश्रय देने वाली स्वावलंबी कामधेनु गौशाला विकसित करने की परिकल्पना है।

मंत्री डॉ गौतम टेटवाल ने कहा कि यह पहल केवल निराश्रित गौवंश को आश्रय देने तक सीमित नहीं होगी, बल्कि इसे गौ-संरक्षण, ग्रामीण रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता से जोड़ने का प्रयास है। गौशाला में गौवंश के लिए सुरक्षित आवास, चारा-पानी और देखभाल की व्यवस्था के साथ गोबर से जैविक खाद, वर्मी कम्पोस्ट, गोबर के दीपक एवं अन्य उपयोगी उत्पाद तैयार करने जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा सकता है। इससे स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार एवं आय के नए अवसर विकसित होंगे तथा गौशाला को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने में मदद मिलेगी।

मंत्री डॉ. टेटवाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन किसानों की आजीविका और आर्थिक मजबूती का महत्वपूर्ण आधार है। किसान के लिए पशुधन केवल संपत्ति नहीं, बल्कि उसके परिवार की आर्थिक सुरक्षा का भी माध्यम है। इसी को ध्यान में रखते हुए ग्राम कड़लावद और पाडल्यामाता में पशु औषधालयों की स्थापना एवं निर्माण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक पशु औषधालय के लिए 25 लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई है। इस प्रकार दोनों पशु औषधालयों पर कुल 50 लाख रुपये व्यय किए जा रहे हैं।

5f07f98a f33a 4bbb 81bb 2c4009161bab e8904b0f 095b 48a5 b370 0488e367e49b

इन पशु औषधालयों के माध्यम से ग्रामीण पशुपालकों को स्थानीय स्तर पर पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का उद्देश्य है, ताकि उन्हें अपने पशुओं के उपचार के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़े। समय पर उपचार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से पशुधन की सुरक्षा के साथ ग्रामीण पशुपालन को भी मजबूती मिलेगी।

मंत्री डॉ. टेटवाल ने कहा कि हमारी सोच गौ माता के संरक्षण को किसानों की समृद्धि, प्राकृतिक खेती, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास से जोड़ने की है। जब सरकार की योजनाएं, समाज की सहभागिता और गौसेवकों का समर्पण एक साथ आएगा, तभी गौ-संरक्षण का संकल्प धरातल पर साकार होगा। कड़लावद और पाडल्यामाता के पशु औषधालय तथा कड़लावद की स्वावलंबी कामधेनु गौशाला इसी व्यापक सोच के महत्वपूर्ण प्रयास हैं।
वृद्धा आश्रम से पधारे सभी वृद्ध जनों का सम्मान किया

मंत्री डॉ गौतम टेटवाल ने कहा भगवान श्रीकृष्ण एवं गोवर्धनधारी गिरिराज जी से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की कामना की।

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर गिरीश मिश्रा जी, एस.डी.ओ. कृपाल पेरवाल जी, समस्त प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी, वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मल जैन जी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलम सक्सेना जी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सतीश बेस जी, नगर परिषद पचोर अध्यक्ष विकास करोड़िया जी, मंडल अध्यक्ष महेश पुष्पद जी, गिरिवर भंडारी जी, विनोद पाटीदार जी, जगदीश राजपूत जी, गब्बर सिंह जी, गोपाल फौजी जी, गुलाब ओड़ जी, मंडल महामंत्री अरुण खत्री जी, सुनील नागर जी, दिनेश शर्मा जी, सरपंच नंदकिशोर भिलाला जी, हेमंत सोनी जी, कैलाश नागर जी, किसान मोर्चा अध्यक्ष गोपाल राजपूत जी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

गौ माता की सेवा ही परम धर्म है।

de3c8889 0f69 4f89 bf09 c94ae062bbe4 0ac1e105 8918 4620 96b5 0cb849d9adee

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp