—Advertisement—

Jharkhand : सम्मेद शिखरजी की पवित्रता, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर राज्यपाल से मिला जैन महासभा का प्रतिनिधिमंडल

Author Picture
Published On: 3 November 2026
Jharkhand

—Advertisement—

Jharkhand :  सम्मेद शिखरजी की पवित्रता, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर राज्यपाल से मिला जैन महासभा का प्रतिनिधिमंडल

भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को सौंपा ज्ञापन; तीर्थ क्षेत्र में सुरक्षा, निगरानी और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

रांची। Jharkhand के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से 2 नवंबर 2026 को श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने लोक भवन, रांची में मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने गिरिडीह जिले में स्थित जैन धर्म के सर्वोच्च तीर्थ श्री सम्मेद शिखरजी की धार्मिक पवित्रता, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में प्रतिनिधिमंडल ने उल्लेख किया कि श्री सम्मेद शिखरजी जैन धर्म का अत्यंत पवित्र और सर्वोच्च तीर्थस्थल है। जैन मान्यता के अनुसार, 24 तीर्थंकरों में से 20 तीर्थंकरों सहित अनेक सिद्धात्माओं ने इसी पावन पर्वतराज पर मोक्ष प्राप्त किया था। करोड़ों जैन श्रद्धालुओं की आस्था और आध्यात्मिक विरासत से जुड़े इस तीर्थ का धार्मिक एवं प्राकृतिक स्वरूप सुरक्षित रखना आवश्यक है।

तीर्थ क्षेत्र की धार्मिक गरिमा और प्राकृतिक स्वरूप सुरक्षित रखने की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में तीर्थराज की धार्मिक गरिमा और प्राकृतिक स्वरूप की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया। साथ ही पर्वतराज और तीर्थ क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने, प्रवेश मार्गों पर जांच एवं निगरानी सुनिश्चित करने तथा तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध करने की मांग रखी।

महासभा ने तीर्थ क्षेत्र में स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सहायता और आवागमन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मेद शिखरजी की वंदना के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सुविधा और सुरक्षा के लिए समुचित व्यवस्थाएं होना जरूरी है।

whatsapp image 2026 11 02 at 11.15.33 am 1

राज्य सरकार और प्रशासन को निर्देश देने का किया आग्रह

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से इस संवेदनशील विषय पर राज्य सरकार और संबंधित प्रशासन को आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया। महासभा का उद्देश्य है कि तीर्थराज की पवित्रता, धार्मिक पहचान और पर्यावरण सुरक्षित रहे तथा श्रद्धालु निर्भीक होकर पूर्ण श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ तीर्थ वंदना कर सकें।

प्रतिनिधिमंडल में ये पदाधिकारी रहे शामिल

राज्यपाल से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा, दिल्ली के अध्यक्ष गजराज गंगवाल और संयुक्त महामंत्री संजय पाटनी शामिल रहे। इनके अलावा दिगंबर जैन पंचायत, रांची के अध्यक्ष प्रदीप बाकलीवाल, मंत्री जितेंद्र छाबड़ा, पूर्व अध्यक्ष पूरणमल सेठी, नरेंद्र गंगवाल और उमेदमलजी काला भी उपस्थित रहे।

इस मुलाकात और ज्ञापन संबंधी जानकारी रांची मीडिया के संदीप जैन को संकलनकर्ता एवं कोडरमा मीडिया प्रभारी राजकुमार जैन अजमेरा ने दी।

जैन महासभा ने उम्मीद जताई कि राज्यपाल के हस्तक्षेप से सम्मेद शिखरजी की धार्मिक पवित्रता, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के विषय में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp