—Advertisement—

दसलक्षण पर्व के दौरान बच्चों की परीक्षाएं स्थगित करने की मांग, जैन समाज ने कमिश्नर कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

Author Picture
Published On: 11 September 2026
rtre 2

—Advertisement—

दसलक्षण पर्व के दौरान बच्चों की परीक्षाएं स्थगित करने की मांग, जैन समाज ने कमिश्नर कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

समाज के अधिकारी-कर्मचारियों को दोपहर 12 बजे तक कार्यालय पहुंचने की छूट देने का भी किया आग्रह

संवाददाता : राजेश जैन दद्दू

इंदौर  राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ और समस्त जैन समाज इंदौर के प्रतिनिधिमंडल ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन एवं आवेदन पत्र सौंपा। ज्ञापन में जैन समाज के पवित्र दसलक्षण पर्व के दौरान विद्यार्थियों की परीक्षाएं स्थगित करने और समाज के शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने के लिए कार्यालयीन समय में विशेष छूट देने की मांग की गई।

राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ के प्रचारक मयंक जैन एवं समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया। प्रतिनिधियों ने कहा कि दसलक्षण पर्व जैन धर्म के प्रमुख और पवित्र धार्मिक पर्वों में शामिल है। इस दौरान समाजजन पूजा-अर्चना, व्रत, उपवास, स्वाध्याय और धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता करते हैं।

पर्व के दौरान परीक्षाएं स्थगित करने की मांग

ज्ञापन में कहा गया कि दसलक्षण पर्व की अवधि में स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के कारण जैन समाज के विद्यार्थियों को धार्मिक साधना एवं अनुष्ठानों में शामिल होने में परेशानी होती है।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि विद्यार्थियों की धार्मिक भावनाओं और आस्था को ध्यान में रखते हुए दसलक्षण पर्व की अवधि में प्रस्तावित परीक्षाओं को स्थगित कर नई तारीख निर्धारित की जाए। इससे विद्यार्थी अपनी पढ़ाई प्रभावित किए बिना धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर सकेंगे।

दोपहर 12 बजे तक कार्यालय आने की मिले छूट

जैन समाज ने दसलक्षण पर्व के दौरान शासकीय विभागों में कार्यरत समाज के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रतिदिन दोपहर 12 बजे तक कार्यालय पहुंचने की विशेष अनुमति देने की भी मांग की।

प्रतिनिधियों ने बताया कि पर्व के दौरान सुबह के समय मंदिरों में पूजा-अर्चना, अभिषेक, शांतिधारा, विधान और धार्मिक प्रवचन सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होते हैं। कार्यालयीन समय के कारण कर्मचारियों को इन कार्यक्रमों में शामिल होने में कठिनाई आती है। इसलिए उन्हें निर्धारित अवधि के लिए कार्यालय पहुंचने के समय में विशेष छूट प्रदान की जानी चाहिए।

शासकीय आदेशों का पालन कराने की अपील

rtrtftyhtry
ज्ञापन में विशेष धार्मिक और ऐतिहासिक दिवसों पर शासन द्वारा जारी निर्देशों एवं नियमों का जमीनी स्तर पर कड़ाई से पालन कराने की मांग भी की गई। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा धार्मिक अवसरों को लेकर जारी आदेशों का सभी संबंधित विभागों और संस्थानों में समान रूप से पालन कराया जाना चाहिए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ के पदाधिकारी, जैन समाज के वरिष्ठ नागरिक और समाजजन उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए मांगों को सक्षम अधिकारियों तक पहुंचाने और नियमानुसार उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ और समस्त जैन समाज इंदौर ने उम्मीद जताई कि प्रशासन धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए परीक्षाओं एवं कार्यालयीन समय से से संबंधित मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगा।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp