—Advertisement—

Bhai Dooj 2026: भाई दूज 11 नवंबर को, जानें तिलक का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और यम द्वितीया का महत्व

Author Picture
Published On: 10 November 2026
f3f6b9df 10e8 429b a0d6 e11e6ff52d57

—Advertisement—

Bhai Dooj 2026: भाई दूज 11 नवंबर को मनाई जाएगी। जानें भाई को तिलक करने का शुभ मुहूर्त, यमराज-यमुना की पौराणिक कथा, पूजा विधि और धार्मिक महत्व।

Bhai Dooj 2026: भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व 11 नवंबर को, जानें तिलक का शुभ मुहूर्त और यम द्वितीया का महत्व

यमराज और माता यमुना की पौराणिक कथा से जुड़ी है परंपरा, बहनें करेंगी भाइयों की दीर्घायु की कामना

दैनिक स्वराज वाणी

नागदा | संवाददाता निलेश मेहता। दीपोत्सव के पांच दिवसीय पर्व के समापन पर बुधवार, 11 नवंबर को भाई दूज अर्थात यम द्वितीया का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और पारिवारिक आत्मीयता का प्रतीक यह पर्व सनातन संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। इस दिन बहनें भाइयों के मस्तक पर तिलक लगाकर उनके सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करती हैं।

यमराज और माता यमुना की कथा से जुड़ी परंपरा

पौराणिक मान्यता के अनुसार, सूर्यदेव के पुत्र यमराज और पुत्री यमुना भाई-बहन थे। माता यमुना अपने भाई यमराज को बार-बार भोजन के लिए आमंत्रित करती थीं। कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन यमराज अपनी बहन के घर पहुंचे। यमुना ने उनका आदर-सत्कार कर तिलक लगाया और भोजन कराया।

बहन के स्नेह से प्रसन्न होकर यमराज ने वरदान दिया कि इस दिन बहन के घर जाकर तिलक करवाने और भोजन ग्रहण करने वाले भाई को सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होगा। इसी मान्यता के आधार पर यम द्वितीया मनाने की परंपरा प्रचलित है।

भाई दूज पर तिलक का शुभ मुहूर्त

ब्राह्मण समाज नागदा युवा संस्कार परिवार के संयोजक पं. निलेश मेहता द्वारा उपलब्ध कराई गई उज्जैन पंचांग की जानकारी के अनुसार, बुधवार को कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि दोपहर लगभग 3:53 बजे तक रहेगी।

भाई दूज पर तिलक के लिए दोपहर 1:17 बजे से 3:31 बजे तक का समय विशेष शुभ बताया गया है। वहीं मध्यान्ह काल सुबह 11:04 बजे से दोपहर 1:17 बजे तक रहेगा।

तिलक, आरती और भोजन का विशेष महत्व

भाई दूज पर बहनें स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करती हैं। पूजा की थाली में रोली, कुमकुम, अक्षत, दीपक और मिठाई रखकर भाई को आसन पर बैठाया जाता है। इसके बाद तिलक लगाकर आरती उतारी जाती है और मिठाई खिलाकर भाई के मंगलमय जीवन की कामना की जाती है।

भाई भी बहन को उपहार देकर उसके प्रति स्नेह, सम्मान और सहयोग का भाव व्यक्त करता है। इस दिन भाई-बहन का साथ बैठकर भोजन करना भी शुभ माना जाता है।

पारिवारिक एकता और संस्कारों का संदेश

भाई दूज केवल तिलक और उपहारों का त्योहार नहीं, बल्कि पारिवारिक प्रेम, विश्वास, मर्यादा और जिम्मेदारियों का प्रतीक है। यह पर्व नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ने की प्रेरणा देता है।

सनातन परंपराओं के संरक्षण की पहल

ब्राह्मण समाज नागदा युवा संस्कार परिवार द्वारा धार्मिक पर्वों, शास्त्रोक्त मान्यताओं और भारतीय संस्कारों की जानकारी जनसामान्य तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

संयोजक पं. निलेश मेहता ने बताया कि भारतीय संस्कृति के प्रत्येक पर्व में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक और पारिवारिक जीवन को मजबूत बनाने का संदेश निहित है। इन परंपराओं का ज्ञान नई पीढ़ी तक पहुंचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp