—Advertisement—

UGC प्रावधानों और एससी-एसटी एक्ट में बदलाव की मांग को लेकर भोपाल में प्रदर्शन

Author Picture
Published On: 26 September 2026
UGC प्रावधानों और एससी-एसटी एक्ट में बदलाव की मांग को लेकर भोपाल में प्रदर्शन

—Advertisement—

UGC प्रावधानों और एससी-एसटी एक्ट में बदलाव की मांग को लेकर भोपाल में प्रदर्शन

भोपाल, 26 सितंबर। UGC के नए प्रावधानों को वापस लेने और एससी/एसटी एक्ट के प्रावधानों में बदलाव की मांग को लेकर शनिवार को भोपाल में पैदल मार्च और प्रदर्शन किया गया। सनातन समाज पार्टी एवं विभिन्न सवर्ण सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मार्च प्लेटिनम प्लाजा (माता मंदिर चौराहा) से शुरू होकर राजभवन की ओर बढ़ा। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

आयोजकों के अनुसार, प्रदर्शन में आरक्षण व्यवस्था में आर्थिक आधार को प्राथमिकता देने, यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने तथा एससी/एसटी एक्ट के प्रावधानों की समीक्षा करने की मांग उठाई गई। आयोजकों ने बताया कि इन मांगों को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में भी संबंधित संगठनों द्वारा प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

बैरिकेडिंग के बीच राजभवन की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी

पैदल मार्च के दौरान पुलिस-प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई। आयोजकों के मुताबिक, बैरिकेडिंग के कारण कुछ समय के लिए मार्ग प्रभावित हुआ और प्रदर्शनकारियों तथा पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बनी। इसके बाद प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पार कर राजभवन की ओर आगे बढ़े।

whatsapp image 2026 09 26 at 4.36.07 am 1

प्रदर्शनकारियों ने सामान्य वर्ग के लिए समान अवसर, योग्यता आधारित अवसरों और आर्थिक आधार पर नीतियों की समीक्षा सहित सामाजिक एवं आर्थिक अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से इन विषयों पर विचार करने की मांग की।

राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संबंधित मांगों को राज्य एवं केंद्र सरकार तक पहुंचाने तथा आवश्यक वैधानिक एवं प्रशासनिक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।

आयोजकों का दावा है कि प्रदर्शन में सनातन समाज पार्टी के पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवा, बुद्धिजीवी और वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल नागरिकों तथा पुलिस-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

संदीप सिंह, जिला संवाददाता, भोपाल

 

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp