—Advertisement—

26 साल बाद दुर्लभ संयोग! 14 सितंबर को एक साथ हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी

Author Picture
Published On: 11 September 2026
WhatsApp Image 2026 09 11 at 7.58.25 PM

—Advertisement—

हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी 2026 इस बार 14 सितंबर को एक ही दिन मनाई जाएगी। जानें पंडित निलेश मेहता के अनुसार तिथि, पूजा समय, गणेश स्थापना के शुभ मुहूर्त और विशेष नियम।

26 साल बाद अद्भुत दुर्लभ संयोग: हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी 2026 एक ही दिन, 14 सितंबर को साथ होंगे दोनों बड़े पर्व

दैनिक स्वराज वाणी, नागदा।

हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी 2026 इस बार एक ही दिन 14 सितंबर को मनाई जाएगी। तिथि की घट-बढ़ के चलते यह दुर्लभ संयोग बन रहा है। सामान्यतः हरतालिका तीज का पर्व एक दिन पहले मनाया जाता है और इसके दूसरे दिन गणेश चतुर्थी आती है, लेकिन इस बार दोनों बड़े पर्व एक ही दिन पड़ेंगे। इससे पहले ऐसा दुर्लभ संयोग वर्ष 2000 में बना था।

हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी 2026: ज्योतिषीय मत एवं तिथियों का प्रभाव

ब्राह्मण समाज नागदा के पंडित निलेश मेहता ने बताया कि ज्योतिष मतानुसार इस बार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 14 सितंबर को सुबह 07:06 बजे तक ही रहेगी, जिसके तुरंत बाद चतुर्थी तिथि प्रारंभ हो जाएगी।

तृतीया युक्त चतुर्थी का यह संयोग धर्मशास्त्रों के अनुसार अत्यधिक फलदायी माना गया है। इस दिन ब्रह्म योग व रवि योग का भी निर्माण हो रहा है।

हरतालिका तीज पूजन का समय

14 सितंबर को सूर्योदय के बाद सुबह 06:05 बजे से सुबह 07:06 बजे तक तृतीया तिथि का विशेष काल रहेगा। इस समय सीमा में माताएं-बहनें हरतालिका तीज का मुख्य पूजन-अर्चन संपन्न कर सकती हैं।

WhatsApp Image 2026 09 11 at 7.58.25 PM 2 1

गणेश चतुर्थी स्थापना: चौघड़िया एवं शुभ मुहूर्त

नगर में संचालित श्री विनायक ज्योतिष केंद्र के अनुसार गणेश जी की मूर्ति मिट्टी-पार्थिव की होना सर्वश्रेष्ठ व शास्त्रसम्मत माना गया है।

14 सितंबर को सुबह 07:30 से 09:00 बजे तक राहुकाल रहेगा, जिसे वर्जित मानकर उसके पश्चात गणेश स्थापना के श्रेष्ठ मुहूर्त निर्धारित किए गए हैं।

अमृत चौघड़िया (प्रातः मुहूर्त): सुबह 09:12 बजे से सुबह 10:45 बजे तक प्रथम शुभ चौघड़िया रहेगा।

शुभ व लाभ चौघड़िया (मध्याह्न—सर्वश्रेष्ठ): दोपहर 11:30 बजे से दोपहर 01:31 बजे तक। शास्त्रानुसार गणेश जन्म मध्याह्न काल में हुआ था, अतः यह स्थापना के लिए सर्वोत्कृष्ट समय है।

लाभ चौघड़िया (अपराह्न): दोपहर 03:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक।

WhatsApp Image 2026 09 11 at 7.58.25 PM 1

पूजन समायोजन एवं विशेष सावधानी

माताएं व बहनें सुबह सूर्योदय काल में हरतालिका तीज का पूजन संपन्न करें। तत्पश्चात मध्याह्न काल में गणपति जी की स्थापना कर प्रथम पूज्य का स्वागत करें।

तीज व्रत में फलाहार एवं नियम

तीज व्रत निर्जला रखा जाता है। जो महिलाएं स्वास्थ्य कारणों से निर्जला व्रत नहीं रख सकतीं, वे एक समय सात्विक फलाहार ग्रहण कर सकती हैं।

गणेश चतुर्थी पर चंद्र दर्शन निषेध

गणेश चतुर्थी के दिन रात्रि में चंद्र दर्शन वर्जित माना गया है। मान्यता अनुसार इस दिन चंद्र दर्शन करने से मिथ्या कलंक लगने का भय रहता है।

इस तरह हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी 2026 का एक ही दिन पड़ना श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। 14 सितंबर को सुबह हरतालिका तीज की पूजा और इसके बाद शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश की स्थापना की जाएगी।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp