—Advertisement—

हरियाली तीज महोत्सव: दिल्ली में 100 महिलाओं का भव्य और हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन

Author Picture
Published On: 10 August 2026
WhatsApp Image 2026 08 10 at 7.36.21 PM 1

—Advertisement—

हरियाली तीज महोत्सव पर अ.भा. धर्म जागृति संस्थान महिला प्रकोष्ठ ने दिल्ली में भव्य आयोजन किया। दिल्ली-एनसीआर की करीब 100 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हरियाली तीज महोत्सव: दिल्ली में 100 महिलाओं का भव्य और हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन

हरियाली तीज महोत्सव अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान महिला प्रकोष्ठ द्वारा हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। आचार्यश्री वसुनंदीजी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से गठित महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम मोना ग्रैंड होटल, मधुबन, दिल्ली में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर की विभिन्न शाखाओं से करीब एक सैकड़ा महिलाओं ने सहभागिता की।

WhatsApp Image 2026 08 10 at 7.36.20 PM

कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर की महिलाओं की सहभागिता

संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती रैना जैन एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती पदमा जैन ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शकरपुर, उत्तमनगर, नोएडा एवं लोधी रोड शाखाओं की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक एवं सांस्कृतिक परिधानों में सहभागिता की। इस दौरान जैन धर्म की विशेषताओं और सांस्कृतिक परंपराओं को भी प्रस्तुत किया गया।

WhatsApp Image 2026 08 10 at 7.36.20 PM 1

आचार्यश्री वसुनंदीजी महाराज के चित्र का अनावरण

कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्यश्री वसुनंदीजी महाराज के चित्र का अनावरण कर किया गया। चित्रानावरण श्रीमती रैना जैन (ग्रीन पार्क) एवं श्रीमती पदमा जैन (मधुबन) ने किया।

इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन किया गया। दीप प्रज्ज्वलन में श्रीमती नमिता जैन, श्रीमती नीना जैन (शकरपुर), श्रीमती शशि जैन एवं श्रीमती दीपा जैन (लोधी रोड), श्रीमती पूजा जैन एवं श्रीमती पिंकी जैन (उत्तमनगर) तथा श्रीमती बबिता जैन एवं श्रीमती रिंकी जैन (नोएडा) ने सहभागिता की।

WhatsApp Image 2026 08 10 at 7.36.21 PM

सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजक गतिविधियां

हरियाली तीज के अवसर पर विभिन्न शाखाओं की महिलाओं के लिए सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के खेल, हाउजी और अन्य मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिनका महिलाओं ने जमकर आनंद लिया।आयोजन के दौरान सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही विभिन्न शाखाओं की अध्यक्ष एवं मंत्रियों का सम्मान भी किया गया। महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता से पूरा आयोजन उमंग और उत्साह से भर गया।

पूजा जैन बनीं हरियाली तीज क्वीन

कार्यक्रम में हरियाली तीज क्वीन का चयन सांस्कृतिक परिधान एवं प्रस्तुति के आधार पर किया गया। इसमें उत्तमनगर शाखा की श्रीमती पूजा जैन को हरियाली तीज क्वीन चुना गया।उनके चयन के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को और आकर्षक बनाया।

अंकित जैन का सम्मान

कार्यक्रम में प्रचार-प्रसार में सहयोग के लिए अहिंसा प्रभावना के कार्यकारी संपादक श्री अंकित जैन को सम्मानित किया गया।दिल्ली-एनसीआर की सभी शाखाओं की महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया।हरियाली तीज महोत्सव का यह आयोजन उत्साह, उमंग, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए संपन्न हुआ।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp