—Advertisement—

बदनावर : ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

Author Picture
Published On: 23 July 2026
बदनावर

—Advertisement—

‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

शासकीय महाविद्यालय कानवन में सप्ताहभर चले जागरूकता अभियान का समापन, रैली, व्याख्यान, प्रतियोगिताओं और लघु फिल्म के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

बदनावर। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय कानवन में 15 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा नशामुक्त जीवन के महत्व को समझाना रहा। सप्ताहभर चले इस अभियान के दौरान महाविद्यालय में अनेक जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अभियान का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ईश्वरलाल औसारी द्वारा विद्यार्थियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. शोभाराम डावर ने नशा मुक्ति विषय पर व्याख्यान देते हुए नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी यदि नशे से दूर रहेगी तो समाज और राष्ट्र का भविष्य अधिक सुरक्षित और सशक्त होगा।

WhatsApp Image 2026 07 23 at 10.06.53 AM

अभियान के दौरान नशा मुक्ति शपथ, जागरूकता रैली, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता, निबंध लेखन, व्याख्यान, समूह चर्चा तथा जनजागरूकता कार्यक्रम जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया और उन्हें नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रो. प्रेम सिंह अनारे एवं प्रो. श्रीराम ठाकुर के मार्गदर्शन में महाविद्यालय परिसर तथा नगर में नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विद्यार्थियों ने प्रेरक नारों के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया। रैली को स्थानीय नागरिकों का भी सकारात्मक समर्थन मिला।

विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से नशा मुक्ति विषय पर एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया, जिसमें नशे की लत से होने वाले दुष्परिणामों और उससे बचाव के उपायों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

सप्ताहभर चले इस अभियान का समापन 21 जुलाई 2026 को हुआ। समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ. ईश्वरलाल औसारी ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ को पुनः नशा मुक्ति की शपथ दिलाई तथा सभी से अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

WhatsApp Image 2026 07 23 at 10.06.54 AM

महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता अभियान विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच विकसित करने और नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

रिपोर्ट: गजानंद पाटीदार | बदनावर

 

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp