—Advertisement—

,

भोपाल में तिरंगा लहराया: कोलार से निकली सबसे बड़ी यात्रा, बोट क्लब पर नौका यात्रा में CM शामिल

Author Picture
Published On: 14 August 2025
CM Mohan Yadav 58

—Advertisement—

भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा और बोट क्लब पर नौका यात्रा से गूंजा देशभक्ति का जोश

भोपाल। राजधानी भोपाल में स्वतंत्रता पर्व की पूर्व संध्या पर देशभक्ति का शानदार नजारा देखने को मिला। कोलार रोड स्थित मदर टेरेसा स्कूल से लेकर संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) तक करीब 32 किलोमीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोपहर 12 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस विशाल तिरंगा यात्रा में शहरवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि इसमें 50 हजार से ज्यादा छोटे-बड़े वाहन जुड़े, जिन पर तिरंगे लहरा रहे थे। पूरे यात्रा मार्ग को आकर्षक तरीके से सजाया गया था और करीब 1,000 स्थानों पर स्वागत द्वार और मंच बनाए गए थे। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर प्रतिभागियों का अभिनंदन किया।

यात्रा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित थी। मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संगठन मंत्री हितानंद और विधायक रामेश्वर शर्मा खुली जीप में सवार होकर हाथों में तिरंगा लिए यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों को संबोधित भी किया।

यात्रा के दौरान एक मिसाल भी देखने को मिली—जब एक एंबुलेंस तिरंगा यात्रा के बीच से गुजरी तो सभी वाहनों ने रास्ता खाली कर दिया। इससे मरीज समय पर अस्पताल पहुंच सका।

Har Ghar Tiranga Abhiyaan

बोट क्लब पर तिरंगा नौका यात्रा, CM बोले– भोपाल में भी मिलेगा डल झील का मजा

शाम को राजधानी के बोट क्लब पर तिरंगा नौका यात्रा का आयोजन हुआ। बड़ी झील की लहरों पर सजी सैकड़ों नावों पर लोग हाथों में तिरंगे लिए देशभक्ति गीत गा रहे थे। चारों ओर गूंजते “भारत माता की जय” और गीतों की धुन ने माहौल को और रोमांचक बना दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मंत्री विश्वास सारंग नौकाओं पर सवार हुए और तिरंगा थामकर देशभक्ति गीत गाए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा–

“अब शिकारे का मजा लेने के लिए कश्मीर की डल झील जाने की जरूरत नहीं होगी। आने वाले दिनों में भोपाल के बोट क्लब पर भी शिकारे चलेंगे और लोग राजधानी में ही वही अनुभव ले सकेंगे।”

उन्होंने कहा कि आज तालाब पर लहराते तिरंगे और उठती लहरें हमें जनकल्याण के संकल्प की याद दिला रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

विपक्ष पर भी साधा निशाना

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश ऑपरेशन सिंदूर को लेकर गर्व और उत्साह से झूम रहा है, तब भी विपक्ष सवाल खड़े कर रहा है। सेना, न्यायालय और चुनाव आयोग लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ हैं, लेकिन विपक्ष इन्हीं पर अविश्वास जता रहा है।

देशभक्ति के रंग में डूबा भोपाल

दिनभर निकली तिरंगा यात्रा और शाम को हुई नौका यात्रा ने राजधानी भोपाल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। लोग झंडे, पोस्टर और नारों के साथ एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे रहे थे। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहा था।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp