—Advertisement—

दशलक्षण महापर्व जबलपुर: पांचवें दिन भव्य उत्तम सत्य धर्म की आराधना, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

Author Picture
Published On: 20 September 2026
whatsapp image 2026 09 20 at 4.11.25 pm

—Advertisement—

दशलक्षण महापर्व जबलपुर के पांचवें दिन श्री 1008 महावीर स्वामी जिनमंदिर धर्मातयन में उत्तम सत्य धर्म की आराधना हुई। पंडित विपिन जी शास्त्री ने सत्य धर्म का महत्व बताया।

दशलक्षण महापर्व जबलपुर: पांचवें दिन भव्य उत्तम सत्य धर्म की आराधना, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

जबलपुर। दशलक्षण महापर्व जबलपुर के पांचवें दिन रविवार को श्री 1008 महावीर स्वामी जिनमंदिर, धर्मातयन, श्री महावीर स्वामी मार्ग में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ उत्तम सत्य धर्म की आराधना की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक महोत्सव में सहभागिता कर वीतरागी भगवान जिनेंद्र देव का पूजन-अर्चन किया।

दशलक्षण महापर्व जबलपुर में जलाभिषेक से हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत धर्मातयन जिनमंदिर के पंचतीर्थ जिनालय में जलाभिषेक के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधानपूर्वक भगवान का अभिषेक कर विश्व में शांति एवं आत्मकल्याण की कामना की।

इसके पश्चात प्रशांत भैया एवं अजित भैया के नेतृत्व में सामूहिक पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें पुरुष-महिला धर्मावलंबियों के साथ आज बड़ी संख्या में बच्चों द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई।

पंडित विपिन जी शास्त्री ने बताया उत्तम सत्य धर्म का महत्व

मुंबई से पधारे विद्वान पंडित श्री विपिन जी शास्त्री के सानिध्य में दशलक्षण महापर्व के विभिन्न धर्मों के आध्यात्मिक महत्व पर प्रवचन एवं मार्गदर्शन दिया जा रहा है। उत्तम सत्य धर्म के प्रसंग में उन्होंने सत्य को केवल वाणी तक सीमित न रखते हुए विचार, व्यवहार और आचरण में सत्यता अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की जानकारी जैन युवा फेडरेशन के धर्मप्रचारक नितिन जैन एवं निशांत जैन ने दी। उन्होंने बताया कि दशलक्षण महापर्व के दौरान प्रतिदिन धर्मातयन जिनमंदिर में धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें समाज के श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहती है।

27 सितंबर को ज्ञानातयन जिनमंदिर में क्षमावाणी पर्व

रविवार 27 सितंबर को पाटन रोड स्थित ‘ज्ञानातयन’ जिनमंदिर में क्षमावाणी पर्व का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जबलपुर “मुमुझु परिवार” परस्पर क्षमा मांगने और क्षमा प्रदान करने के साथ मैत्री, सद्भाव एवं आत्मशुद्धि का संदेश देंगे।

सभी धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन श्री वीतराग विज्ञान मंडल एवं जैन युवा फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे हैं।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp