—Advertisement—

जबलपुर के धर्मायतन में दशलक्षण महापर्व की तैयारी, पं. विपिन शास्त्री के सान्निध्य में 10 दिन होंगे विशेष आयोजन

Author Picture
Published On: 13 September 2026
WhatsApp Image 2026 09 13 at 3.28.40 PM

—Advertisement—

जबलपुर के श्री महावीर स्वामी दिगंबर जिन मंदिर धर्मायतन में 16 से 25 सितंबर तक दशलक्षण महापर्व आयोजित होगा। पं. विपिन शास्त्री, मुंबई के सान्निध्य में अभिषेक, पूजन, स्वाध्याय, धर्मसभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

दशलक्षण महापर्व 2026 जबलपुर: धर्मायतन में पं. विपिन शास्त्री का आगमन, 10 दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन

जबलपुर। दशलक्षण महापर्व 2026 जबलपुर के अवसर पर श्री महावीर स्वामी मार्ग स्थित श्री महावीर स्वामी दिगंबर जिन मंदिर, धर्मायतन, गोलबाजार में 16 से 25 सितंबर 2026 तक धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में दस दिवसीय महापर्व आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भारत के प्रसिद्ध विद्वान पंडित विपिन जी शास्त्री, मुंबई का आगमन 15 सितंबर की दोपहर जबलपुर में होने जा रहा है। उनके विद्वत् सान्निध्य में धर्मसभा, शास्त्र स्वाध्याय एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

दशलक्षण महापर्व 2026 जबलपुर में प्रतिदिन होंगे धार्मिक कार्यक्रम

श्री वीतराग विज्ञान मंडल के अध्यक्ष अशोक जैन, संजय जैन, जैन युवा फेडरेशन के अध्यक्ष अभिषेक जैन एवं सचिव संदीप जैन द्वारा संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि महापर्व के दौरान प्रतिदिन प्रातः 7:15 से 10:30 बजे तक प्रक्षाल अभिषेक, नित्य नियम पूजन, शास्त्र स्वाध्याय एवं तत्त्वार्थसूत्र कक्षा होगी।

रात्रि में 7:30 से 10:30 बजे तक पाठशाला, जिनेन्द्र भक्ति, प्रतिक्रमण पाठ, शास्त्र स्वाध्याय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

WhatsApp Image 2026 09 13 at 3.28.38 PM

विशेष धार्मिक आयोजन

महापर्व के दौरान 17 सितंबर को श्री सुपार्श्वनाथ भगवान गर्भ कल्याणक, 19 सितंबर को श्री पुष्पदंत भगवान मोक्ष कल्याणक, 22 सितंबर को जबलपुर जिन मंदिरों की सामूहिक वंदना दोपहर 2 बजे से तथा 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर श्री वासुपूज्य भगवान मोक्ष कल्याणक मनाया जाएगा। वहीं 27 सितंबर को क्षमावाणी पर्व का आयोजन होगा।

आयोजकों ने समाज के सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी बंधुओं से दशलक्षण महापर्व के सभी धार्मिक आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।

स्थान: श्री महावीर स्वामी दिगंबर जिन मंदिर, धर्मायतन, गोलबाजार, जबलपुर
अवधि: 16 से 25 सितंबर 2026
विशेष विद्वत् सान्निध्य: पं. विपिन जी शास्त्री, मुंबई
रिपोर्टर: दैनिक स्वराज वाणी, जबलपुर

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp