—Advertisement—

दस लक्षण पर्व से पहले इंदौर के जिनालयों में विशेष तैयारी, प्रतिमाओं का हुआ मंजन

Author Picture
Published On: 13 September 2026
5cc80976 4b01 49b9 bfcc bc11cbdf12f1

—Advertisement—

दस लक्षण पर्व 2026 से पहले इंदौर के दिगंबर जैन मंदिरों में प्रतिमाओं का विशेष विधि से मंजन किया गया। पर्वराज दस लक्षण 16 सितंबर से प्रारंभ होगा।

दस लक्षण पर्व 2026 से पहले इंदौर के जैन मंदिरों में प्रतिमाओं का मंजन, 16 सितंबर से शुरू होगा पर्वराज

श्री महावीर जिनालय संगम नगर में विशेष विधि से हुई प्रतिमाओं की सफाई, समाजजनों ने लिया सेवा का लाभ

इंदौर। दस लक्षण पर्व 2026 के शुभारंभ से पहले इंदौर के दिगंबर जैन मंदिरों में प्रतिमाओं के मंजन यानी विशेष प्रकार की सफाई का कार्य पूरा किया गया। दिगंबर जैन समाज का पर्वराज दस लक्षण 16 सितंबर से प्रारंभ हो रहा है। इससे पूर्व प्रतिवर्ष मंदिरों की साफ-सफाई के साथ पाषाण और अष्टधातु की प्रतिमाओं का मंजन किया जाता है।

दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल एवं प्रचार प्रमुख सतीश जैन (इला बैंक) ने बताया कि शहरभर के दिगंबर जैन मंदिरों में दस लक्षण पर्व से पूर्व यह धार्मिक प्रक्रिया की जाती है।

विशेष विधि से किया जाता है प्रतिमाओं का मंजन

अष्टधातु की प्रतिमाओं का मंजन लौंग के पाउडर में थोड़ा जल डालकर किया जाता है। इसके बाद साफ सूती हथकरघा कपड़े से प्रतिमाओं को साफ किया जाता है। पाषाण प्रतिमाओं के लिए रीठे को धोकर शुद्ध जल में उबाला जाता है और फिर सूती कपड़े की पोटली से प्रतिमाओं की सफाई की जाती है।

मंजन से पहले प्रतिमाओं को बड़ी थालियों में विराजमान किया जाता है। मंजन के बाद शुद्ध जल से प्रतिमाओं को साफ किया जाता है। कुछ प्रतिमाओं को सूखने के बाद गोले (खोपरा) से रगड़ा जाता है। इसके पश्चात वेदी में कपूर का चूरा डाला जाता है, ताकि कोई जीव आदि न आए। प्रतिमाओं के पीछे रखे यंत्र को नींबू तथा छत्र और भामंडल को पानी से साफ किया जाता है।

श्री महावीर जिनालय में इन्हें मिला सेवा का सौभाग्य

श्री महावीर जिनालय, संगम नगर में प्रतिमाओं के मंजन का सौभाग्य मनोज जैन, सुबोध कासलीवाल, पारस जैन, सतीश जैन (इला बैंक), पीयूष चौधरी, कमलेश सिंघई, अभिषेक जैन, दिलीप जैन, सतीश जैन (ठेकेदार), अतिशय जैन, अभिषेक जैन, वर्धमान जैन और पीयूष जैन सहित समाजजनों को प्राप्त हुआ।

सतीश जैन (इला बैंक)
प्रचार प्रमुख, दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, इंदौर

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp