—Advertisement—

Damoh में सब्जी विक्रेता महिलाओं का उग्र प्रदर्शन, व्यापारी संघ अध्यक्ष के पोस्टर पर बरसाईं चप्पलें

Author Picture
Published On: 2 November 2026
Damoh

—Advertisement—

 

Damoh में सब्जी विक्रेता महिलाओं का उग्र प्रदर्शन, व्यापारी संघ अध्यक्ष के पोस्टर पर बरसाईं चप्पलें

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरीं महिलाएं, प्रशासन पर बड़े व्यापारियों के पक्ष में काम करने का आरोप; मुख्य बाजार में वैकल्पिक जगह देने की मांग

Damoh । शहर के बीज बाजार (घंटाघर) क्षेत्र में फुटपाथ और सड़क किनारे ठेला लगाकर आजीविका चलाने वाले छोटे दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में सब्जी विक्रेता महिलाएं सड़क पर उतर आईं और प्रशासनिक कार्यालय का घेराव कर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय यादव के पोस्टर पर चप्पलें मारीं और उनके खिलाफ नारेबाजी की।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले दमोह व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से मुलाकात कर फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को हटाने की मांग की थी। इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर छोटे दुकानदारों में नाराजगी बढ़ गई। इसी के विरोध में सब्जी विक्रेता महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि प्रशासन छोटे दुकानदारों के खिलाफ सख्ती दिखा रहा है, जबकि बड़े व्यापारियों द्वारा सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण पर समान कार्रवाई नहीं की जा रही।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने हाथों में चप्पलें लेकर व्यापारी संघ अध्यक्ष के पोस्टर पर विरोध जताया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद पोस्टर फाड़ दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने संजय यादव के खिलाफ नारे लगाए और नगरपालिका प्रशासन पर भी जमकर नाराजगी जाहिर की। काफी मशक्कत के बाद कोतवाली पुलिस ने स्थिति को शांत कराया। कुछ महिलाओं को पुलिस कोतवाली ले गई, जहां समझाइश के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

बड़े व्यापारियों पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप

आंदोलन कर रही महिलाओं ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि बड़े व्यापारी अपनी दुकानें सड़क तक फैलाकर लगाते हैं, लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। दूसरी ओर, छोटे दुकानदारों को केवल दो फीट जगह में सब्जी बेचने पर भी जाम और अतिक्रमण का हवाला देकर हटा दिया जाता है। महिलाओं का कहना है कि नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी उनसे नियमित रूप से टैक्स वसूलते हैं, जबकि कई बड़े व्यापारियों पर लाखों रुपये का टैक्स बकाया होने के बावजूद वसूली के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती।

whatsapp image 2026 11 02 at 1.42.52 am 1

दूर के वेंडिंग जोन में भेजने का विरोध

महिलाओं ने प्रशासन की वेंडिंग जोन नीति पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि उन्हें मुख्य बाजार से दूर ऐसे स्थानों पर भेजने की योजना बनाई जा रही है, जहां ग्राहकों की आवाजाही बेहद कम है। दूरदराज के इलाकों में दुकान लगाने से ग्राहक नहीं पहुंचेंगे और सब्जियां व अन्य सामान खराब हो जाएगा। महिलाओं ने मांग की कि उन्हें मुख्य बाजार या किसी व्यस्त क्षेत्र में सम्मानजनक और व्यावहारिक वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराया जाए।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उन्हें उचित जगह और वहां दुकान लगाने की सुरक्षा की गारंटी नहीं मिलती, वे अपनी मौजूदा जगह छोड़ने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोबारा उन्हें हटाने की कार्रवाई की गई, तो पूरे दमोह शहर में चक्का जाम किया जाएगा। महिलाओं ने कहा कि ऐसी स्थिति में इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

फिलहाल, प्रदर्शन के बाद पुलिस ने महिलाओं को समझाइश देकर स्थिति शांत कराई। छोटे दुकानदारों की मांगों और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर प्रशासन की ओर से आगे क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।

दैनिक स्वराज वाणी | कोमल अहिरवार, जिला ब्यूरो चीफ

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp