प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से हो रहे बाबा जागेश्वरनाथ के दर्शन
Damoh । सावन माह के पहले सोमवार पर श्री जागेश्वरनाथ धाम, बांदकपुर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा एवं सुविधा व्यवस्था की है। सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में अधिकारी एवं पुलिस बल मुस्तैद रहा, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो रही है।
भक्तों की सुविधा के लिए पेयजल, स्वास्थ्य टीम, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड तथा यातायात प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की गई है। कांवड़ यात्रियों के लिए अलग बैरिकेडिंग एवं विशेष प्रवेश द्वार बनाया गया है, जिससे उन्हें आसानी से जलाभिषेक का अवसर मिल सके।

दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव एवं पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (भापुसे) के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, एसडीओपी प्रिया सिंधी, प्रोविजनल डीएसपी शिव कुमार, तहसीलदार प्रीतम सिंह, रघुनंदन चतुर्वेदी, धनीराम गौड़, टीआई अंजलि अग्निहोत्री, रक्षित निरीक्षक आकांक्षा जोशी, महेंद्र सिंह जगेत, थाना प्रभारी पटेरा धर्मेंद्र गुर्जर, थाना प्रभारी रनेह चंदन सिंह, थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे, चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, सब इंस्पेक्टर बी.एस. हजारी, एएसआई पवन तिवारी, माधव राय, राजस्व निरीक्षक लक्ष्मण मिश्रा, पटवारी आशीष साहू सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी तैनात हैं।

मंदिर प्रबंधन समिति के पंडित रामकृपाल पाठक ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अनुशासन बनाए रखें, प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन करें तथा शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन कर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दें।

संवाददाता : सोनू अठया स्वराज वाणी दमोह मध्य प्रदेश
