—Advertisement—

बम्हौरी में वनग्राम शिविर पहुंचे कलेक्टर रोहित सिसोनिया, लापरवाही पर पटवारी और तहसीलदार पर सख्त

Author Picture
Published On: 1 November 2026
79fa9f8a 77d3 41e6 810f ea66d8c8f5c0

—Advertisement—

बम्हौरी गजंदा में आदिवासी ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, नामांतरण प्रकरण में पटवारी की परिवीक्षा अवधि समाप्त नहीं करने और तहसीलदार को नोटिस देने के निर्देश।

दैनिक स्वराज वाणी | बम्हौरी, रायसेन

बम्हौरी। समनापुर पंचायत के ग्राम गजंदा में वनग्राम को राजस्व ग्राम में शामिल करने और आदिवासी ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से वनग्राम शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नव नियुक्त कलेक्टर रोहित सिसोनिया पहुंचे। उनके साथ डीएफओ मोनिका शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी और एसडीएम अलका सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ebfa7eda d2b2 48fd 8878 1cdc58aa4ce4

नामांतरण प्रकरण में लापरवाही पर नाराजगी

कलेक्टर ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। नामांतरण प्रकरण में लापरवाही सामने आने पर उन्होंने पटवारी लोकेश मेहरा की परिवीक्षा अवधि समाप्त नहीं करने तथा तहसीलदार महेंद्र राजपूत को नोटिस जारी करने के निर्देश एसडीएम अलका सिंह को दिए।

वन सुरक्षा सैनिकों को साइकिल और टी-शर्ट वितरित

शिविर में वन सुरक्षा सैनिकों को साइकिल एवं टी-शर्ट वितरित की गईं। ग्रामीणों के कई आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों पर समयसीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी—कलेक्टर

कलेक्टर सिसोनिया ने कहा कि शासकीय कार्यों में लापरवाही और अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने तथा पात्र आदिवासी परिवारों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। शिविर का उद्देश्य वनग्रामों को राजस्व ग्राम में शामिल करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना भी रहा।

6e859977 e48d 41e1 8296 bb2ffce111e2 f938405b 3e54 42f9 9eed 27213bdd125d

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp