—Advertisement—

आचार्य विद्यासागर महाराज पर जारी होगी स्मारक डाक टिकटों की श्रृंखला, भारत सरकार ने दी स्वीकृत

Author Picture
Published On: 3 November 2026
304563da 4693 4bbc 8c74 d3cca333e451

—Advertisement—

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज पर स्मारक डाक टिकट, प्रथम दिवस आवरण और विशेष मुहर जारी होगी। नवंबर में भोपाल में भव्य लोकार्पण समारोह प्रस्तावित।

आचार्य विद्यासागर महाराज पर जारी होगी स्मारक डाक टिकटों की श्रृंखला, जैन समाज में हर्ष

उपशीर्षक: प्रथम दिवस आवरण, विवरणिका और विशेष मुहर भी होगी जारी, नवंबर में भोपाल में लोकार्पण प्रस्तावित

दैनिक स्वराज वाणी | इंदौर

राजेश जैन दद्दू

इंदौर। समाधिस्थ संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक योगदान के सम्मान में भारत सरकार ने स्मारक डाक टिकट जारी करने की स्वीकृति दी है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा स्वीकृति दिए जाने की जानकारी से जैन समाज में हर्ष व्याप्त है।

1f8862fc d827 4f9b a649 543c6de2c080

डाक टिकट के साथ विशेष सामग्री भी होगी जारी

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 अभयसागर जी महाराज की प्रेरणा एवं जैन समाज के निवेदन पर यह पहल हुई है। डाक टिकट के साथ प्रथम दिवस आवरण (First Day Cover), हिंदी-अंग्रेजी विवरणिका और विशेष मुहर भी जारी की जाएगी।

भोपाल में भव्य लोकार्पण समारोह प्रस्तावित

आचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज के सान्निध्य में भोपाल चातुर्मास समिति एवं श्री दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नवंबर माह के प्रथम अथवा द्वितीय सप्ताह में लोकार्पण प्रस्तावित है।

आचार्यश्री पर विशेष मिनिएचर शीट जारी करने की भी मांग की गई है। इच्छुक श्रद्धालु एवं संग्रहकर्ता डाक टिकट और अन्य सामग्री के आरक्षण हेतु 94253-04611, 97546-95958 या 78795-44118 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp