Morena : ध्वजारोहण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुई जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक-2 की कार्यकारिणी बैठक
तृतीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न
मुरैना/डबरा (मनोज जैन नायक): भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक-2 की तृतीय कार्यकारिणी बैठक जैन मिलन स्वतंत्र और जैन मिलन युवा डबरा के आतिथ्य में उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। आयोजन का नेतृत्व जैन मिलन स्वतंत्र के अध्यक्ष वीर नवीन कुमार जैन सिद्धांत, मंत्री वीर अमित जैन ऑनलाइन और कोषाध्यक्ष वीर मनीष जैन बंटी ने किया। जैन मिलन युवा डबरा की ओर से अध्यक्ष युवावीर सम्यक जैन, मंत्री युवावीर कपिल जैन और कोषाध्यक्ष युवावीर हर्ष जैन ने नेतृत्व संभाला। बैठक में क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ महिला, पुरुष, युगल, युवा और बालिका शाखाओं के अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष विशेष रूप से आमंत्रित थे।
भव्य शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण, दीप प्रज्ज्वलन, चित्र अनावरण और मंडप उद्घाटन से हुई। ध्वजारोहण का सौभाग्य वीर एम.बी. जैन को मिला। दीप प्रज्ज्वलन वीर राकेश जैन शिक्षक ने, चित्र अनावरण अतिवीर राजू जैन कपड़े वाले ने और मंडप उद्घाटन वीर संजय जैन मगरोनी ने किया।

सहयोगी और आयोजक
स्वल्पाहार व्यवस्था में अतिवीर प्रेमचंद्र जैन एसबीआई, वीर देवेंद्र जैन शंभू, वीर शुभम जैन एलआईसी, वीर चंद्रशेखर जैन रानू, वीर मनीष जैन बंटी, वीर दीपक जैन बिट्टू और युवावीर पुलकित जैन का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के समन्वयक अतिवीर दीपक जैन स्वराज रहे, जबकि संयोजक वीर मनोज जैन एकांत और अतिवीर रितेश जैन ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
अध्यक्ष का आभार और आह्वान
समापन पर नवीन कुमार जैन सिद्धांत ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सक्रिय भागीदारी से ही संगठन आगे बढ़ता है। उन्होंने समाजसेवा, धर्मप्रभावना और जैन साधु-संतों की आहार-विहार सेवा में इसी तरह सहयोग करते रहने का आह्वान किया, ताकि शाखा और समाज गौरवान्वित हो। उन्होंने सभी के सहयोग के लिए पुण्य की अनुमोदना भी की।
गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में अखिलेश जैन, शुभम जैन दीपू, राजेंद्र जैन महाकाल, महेश जैन, महेंद्र जैन, देवेंद्र जैन, दिनेश जैन वकील साहब, आशीष जैन, अंकुर जैन, नवीन जैन नयन, दीपक जैन बिट्टू, अभिषेक जैन, चंद्रशेखर जैन रानू और सतेन्द्र जैन टीकमगढ़ सहित अनेक अतिवीर, वीर और वीरांगनाएं मौजूद रहे।
