—Advertisement—

मनीष कुमट बने आईजा मध्यप्रदेश मानवसेवा चेयरमैन

Author Picture
Published On: 11 November 2026
3572a7f3 df74 4d7c 872b 5ff32a6efad7

—Advertisement—

आईजा ने झाबुआ के मनीष कुमट को मध्यप्रदेश मानवसेवा चेयरमैन नियुक्त किया। उन्होंने हार्दिक हुंडिया और डॉ. प्रदीप बाफना का आभार जताया।

मनीष कुमट बने आईजा के मध्यप्रदेश मानवसेवा चेयरमैन, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

झाबुआ के झकनावदा निवासी मनीष कुमट ने नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया और प्रदेशाध्यक्ष डॉ. प्रदीप बाफना का जताया आभार, बोले– मानवसेवा और सामाजिक कार्यों को देंगे प्राथमिकता।

दैनिक स्वराज वाणी | झकनावदा/पेटलावद।

ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) ने संगठनात्मक विस्तार और सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा देने के उद्देश्य से झाबुआ जिले के झकनावदा निवासी मनीष शैतानमल कुमट (जैन) को मध्यप्रदेश का मानवसेवा चेयरमैन नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद जैन समाज और संगठन के सदस्यों में हर्ष का माहौल है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर मनीष कुमट ने आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक हार्दिक हुंडिया और प्रदेशाध्यक्ष डॉ. प्रदीप बाफना का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ समाज और मानवता की सेवा करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

कुमट ने कहा कि वे संगठन के उद्देश्यों, सिद्धांतों और विचारधारा के अनुरूप पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। मानवसेवा के क्षेत्र में जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्रोत्साहन और संगठन की गतिविधियों को प्रदेशभर में विस्तार देना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि पद उनके लिए प्रतिष्ठा का नहीं, बल्कि सेवा और जिम्मेदारी का माध्यम है। वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में आईजा को मजबूत बनाने और मानवसेवा के कार्यों को नई दिशा देने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

इस नियुक्ति की जानकारी जैन समाज एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी।

 

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp