—Advertisement—

,

भगवान महावीर के 2553वें निर्वाण महोत्सव पर बहोरीबंद में विशेष आयोजन, वीर निर्वाण संवत् के गौरवशाली इतिहास से कराया परिचय

Author Picture
Published On: 10 November 2026
32f88d70 2da3 40b4 a545 0995c009b4e0

—Advertisement—

बहोरीबंद में भगवान महावीर के 2553वें निर्वाण महोत्सव पर विशेष आयोजन। डॉ. यतीश जैन ने वीर निर्वाण संवत् के इतिहास, जैन संस्कृति और प्राचीन शिलालेखों के महत्व पर प्रकाश डाला

वीर निर्वाण नववर्ष की मंगलमय शुभकामनाएं।

भगवान महावीर के 2553वें निर्वाण महोत्सव पर बहोरीबंद में हुआ आयोजन

जबलपुर। भगवान महावीर स्वामी के 2553वें निर्वाण महोत्सव एवं वीर निर्वाण नववर्ष के शुभारंभ के अवसर पर निर्ग्रन्थ सेंटर ऑफ आर्कियोलॉजी की जबलपुर सर्किल इकाई द्वारा बहोरीबंद में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने दीपावली के पावन पर्व पर भगवान महावीर के निर्वाण कल्याणक का स्मरण करते हुए नववर्ष का उत्सव मनाया और एक-दूसरे को मंगलमय नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. यतीश जैन ने वीर निर्वाण संवत् की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक पृष्ठभूमि पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जैन परंपरा के अनुसार भगवान महावीर का निर्वाण दीपावली के दिन हुआ था और इसी पावन तिथि से वीर निर्वाण संवत् की गणना प्रारंभ मानी जाती है। इस दृष्टि से दीपावली केवल प्रकाश पर्व ही नहीं, बल्कि भगवान महावीर के निर्वाण की स्मृति और जैन समाज के नववर्ष का भी महत्वपूर्ण अवसर है।
उन्होंने बताया कि दीपावली के पश्चात ही परंपरागत रूप से व्यापारिक प्रतिष्ठानों में नए बही-खाते खोलने, पुराने लेखे का समापन करने तथा नए वित्तीय एवं व्यापारिक वर्ष का शुभारंभ करने की परंपरा रही है। व्यापारी वर्ग द्वारा शुभ मुहूर्त में नवीन बही-खातों का पूजन कर नए वर्ष का लेखा-जोखा प्रारंभ किया जाता है। यह परंपरा भारतीय समाज में दीपावली और नववर्ष के ऐतिहासिक एवं आर्थिक महत्व को भी दर्शाती है।
डॉ. जैन ने राजस्थान के अजमेर जिले के बड़ली (वडाली) ग्राम से प्राप्त प्राचीन शिलालेख का उल्लेख करते हुए बताया कि ब्राह्मी लिपि में उत्कीर्ण यह अभिलेख वीर निर्वाण कालगणना के ऐतिहासिक अध्ययन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इतिहासकार गौरीशंकर हीराचंद ओझा ने वर्ष 1912 में इस शिलालेख की खोज की थी। इसके पाठ में ‘वीराय भगवते’ तथा ‘चतुरासिति’ शब्दों के आधार पर उन्होंने इसे भगवान महावीर के निर्वाण के 84वें वर्ष से संबंधित माना था। इस अभिलेख ने भगवान महावीर और प्राचीन भारतीय कालगणना के ऐतिहासिक अध्ययन को महत्वपूर्ण आधार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे पुरातात्विक साक्ष्यों के माध्यम से हमारी प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने भगवान महावीर के अहिंसा, अनेकांत, अपरिग्रह एवं जीवदया के सिद्धांतों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताते हुए कहा कि नववर्ष का वास्तविक उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को जीवन में अपनाना और समाज में शांति, सद्भाव, नैतिकता एवं समरसता को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर जबलपुर सर्किल इकाई के श्री कनिल जी, कपिल जैन, डॉ. ज्योति जैन, संगीता जैन, रचना जैन, सिंपल जैन, मालती जी, आदित्य जैन, राज जैन, अदिति जैन, कल्प जैन, कनिष्क, आयुष सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने परस्पर नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए भगवान महावीर के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार तथा प्राचीन ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम ने वीर निर्वाण नववर्ष को धार्मिक आस्था, ऐतिहासिक गौरव, व्यापारिक परंपरा और सामाजिक समरसता के साथ मनाने का संदेश दिया।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp