—Advertisement—

सिलवानी के वरिष्ठ नेता रघुवर साहू ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर जताई शोक संवेदन

Author Picture
Published On: 10 November 2026
4ec99e5b 9085 44dc b6bb 871914e2b5bf

—Advertisement—

सिलवानी के वरिष्ठ नेता रघुवर प्रसाद साहू ने भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उनकी माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले वरिष्ठ नेता रघुवर साहू सिलवानी , जताई शोक संवेदना

स्थित निवास पहुंचकर दिवंगत माताजी को अर्पित की श्रद्धांजलि, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक रहे मौजूद

दैनिक स्वराज वाणी

सिलवानी | संवाददाता वैभव जैन मस्ताना। सिलवानी क्षेत्र के वरिष्ठ नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष रघुवर प्रसाद साहू ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

रघुवर प्रसाद साहू भोपाल स्थित शिवराज सिंह चौहान के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत माताजी को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर रघुवर प्रसाद साहू के साथ क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रघुवर प्रसाद साहू से आत्मीयतापूर्वक चर्चा की।

रघुवर प्रसाद साहू ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सभी शुभचिंतक शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp