—Advertisement—

भगवान महावीर का 2553वां निर्वाण महोत्सव, ग्वालियर के 85 जैन मंदिरों में चढ़ाए निर्वाण लाडू

Author Picture
Published On: 9 November 2026
7fe0cbe0 9fd9 483e a9a3 6375e570c521

—Advertisement—

ग्वालियर में भगवान महावीर स्वामी का 2553वां निर्वाण महोत्सव मनाया गया। गोपाचल पर्वत सहित 85 जैन मंदिरों में अभिषेक, शांतिधारा और निर्वाण लाडू अर्पित किए गए।

Mahavir Nirvan Mahotsav 2026: ग्वालियर के 85 जैन मंदिरों में मनाया भगवान महावीर का 2553वां निर्वाण महोत्सव, गोपाचल पर्वत पर चढ़ाया निर्वाण लाडू

गोपाचल पर्वत पर अभिषेक, शांतिधारा और संगीतमय पूजन का आयोजन, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

दैनिक स्वराज वाणी

ग्वालियर। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2553वां निर्वाण महोत्सव ग्वालियर जिले में श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दीपावली के पावन अवसर पर शहर के लगभग 85 जैन मंदिरों में भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक, शांतिधारा और विशेष पूजा-अर्चना कर निर्वाण लाडू अर्पित किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजनों में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।

गोपाचल पर्वत पर हुआ भव्य धार्मिक आयोजन

जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्श कलम ने बताया कि फूलबाग स्थित प्रसिद्ध दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र गोपाचल पर्वत पर भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष कल्याणक के उपलक्ष्य में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। सुबह से ही ग्वालियर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था।

भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा का सामूहिक अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। इसके बाद पंडित पवन शास्त्री एवं अमरचंद जैन ने संगीतमय पंचकल्याणक पूजन और अष्टद्रव्य से विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई।

निर्वाणकांड पाठ के बाद अर्पित किया निर्वाण लाडू

धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर स्वामी की स्तुति की और निर्वाणकांड का पाठ किया। इसके पश्चात मुकेश कुमार एवं अश्वनी जैन परिवार ने भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा के समक्ष निर्वाण लाडू अर्पित किया।

इस अवसर पर महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भक्ति संगीत पर नृत्य कर भगवान महावीर के निर्वाण महोत्सव की खुशियां मनाईं। समाजजनों ने एक-दूसरे को दीपावली एवं निर्वाण महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

दीपावली से जुड़ा है भगवान महावीर का निर्वाण

जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि जैन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान महावीर स्वामी ने कार्तिक कृष्ण अमावस्या को बिहार के पावापुरी में निर्वाण प्राप्त किया था। इसी कारण जैन धर्म में दीपावली का विशेष आध्यात्मिक महत्व है।

e22d0bed b32a 4e53 824f 4836b56e96ff

भगवान महावीर स्वामी ने अहिंसा, सत्य, अचौर्य, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह के सिद्धांतों के माध्यम से संपूर्ण मानवता को शांति, संयम और करुणा का संदेश दिया।

ग्वालियर के 85 जैन मंदिरों में हुए विशेष अनुष्ठान

ग्वालियर के प्रसिद्ध दिगम्बर जैन स्वर्ण मंदिर में भी भगवान महावीर स्वामी का स्वर्ण कलश से अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। श्रद्धालुओं ने निर्वाणकांड का पाठ कर निर्वाण लाडू अर्पित किया।

इसके अतिरिक्त चंपाबाग जैन मंदिर, वरैया जैन मंदिर, किलागेट स्थित दिगम्बर लाला गोकुलचंद जैन मंदिर, जैसवाल जैन मंदिर, नया बाजार जैन मंदिर, मामा का बाजार वरैया जैन मंदिर, मुरार जैन मंदिर, सीपी कॉलोनी जैन मंदिर, इंदरगंज जैन मंदिर, किले पर स्थित वर्धमान जैन मंदिर और विनय नगर जैन मंदिर सहित शहर के लगभग 85 जैन मंदिरों में निर्वाण महोत्सव के आयोजन हुए।

गोपाचल पर्वत पर आयोजित कार्यक्रम में गोपाचल के मंत्री अजीत वरैया, अनिल शाह, पारस जैन, जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

e7e15420 3857 48b4 a99f 62177cd1fa2d

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp